कोरबा। भारत स्काउट्स व गाइड्स के पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय साहसिक संस्थान में आयोजित 27वें अंतर्राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में जिले की युवा लीडर अंकिता सामल ने भागीदारी की। पांच दिवसीय साहसिक कार्यक्रम में देश और विदेश से 155 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रोमांच से भरपूर फन- बेस्ड साहसिक कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन मेंं छत्तीसगढ़ से 3 युवा लीडर्स अंकिता सामल, मुस्कान मैत्री, दीपक सिंह की भागीदारी हुई। प्रतिभागियों ने स्काई डाइविंग, ज़िपलाइनिंग, वैली क्रॉसिंग, हैंगिंग ब्रिज, जेट स्कीइंग व पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। प्रतिभागियों ने न केवल रोमांच का अनुभव किया, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का भी अवसर प्राप्त किया।

