DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

07 दिन का अल्टीमेटम:तानाखार सचिव मोहन कौशिक को नहीं हटाया गया, तो जनपद कार्यालय घेरेंगे पंचायत प्रतिनिधि

बैठेंगे धरने पर
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा।
जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार के सचिव मोहन कौशिक की हठधर्मिता और मनमानी के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सरपंच तीजबाई, उपसरपंच भुनेश्वर सहित पंचगणों ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम से मांग की कि सचिव मोहन कौशिक को एक सप्ताह के अंदर यहां से हटाएं। एसडीएम ने आश्वासन दिया है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने सात दिन का अल्टीमेट भी दिया है और एसडीएम से कहा है-यदि सचिव मोहन कौशिक सात दिन के अंदर यहां से नहीं हटाए जाते तो जनपद पोड़ी-उपरोड़ा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
सरपंच तीजबाई बिंझवार ने बताया कि सचिव मोहन कौशिक को पंचायत में रहने और विकास कार्यों में ध्यान देने का कई बार आग्रह किया गया, लेकिन उसकी हठधर्मिता और मनमानी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। 22 सितम्बर को कलेक्टर साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने आज एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को भी ज्ञापन सौंपकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया है और यदि सचिव मोहन कौशिक सात दिन में नहीं हटाए जाते तो जनपद कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना भी देंगे। हमारा धरना तब तक रहेगा, जब तक मोहन कौशिक को हटा नहीं दिया जाता।


यह भी पढ़ें…

तानाखार सचिव मोहन कौशिक को हटाने जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को कार्यवाही करने दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में सरपंच ने सौंपा ज्ञापन
सचिव मोहन कौशिक पंचायत से रहते हैं नदारद, जनता परेशान
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा।
कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार का सचिव मोहन चंद्र कौशिक मुख्यालय छोड़कर 65 किलोमीटर दूर से आना-जाना करते हैं और महीने में एक या दो बार ही पंचायत आते हैं, जिसके कारण ग्राम पंचायत का विकास कार्य जहां ठप्प हो गया है, वहीं अपनी आवश्यकताओं के लिए ग्रामीण जब भी सचिव के पास जाते हैं, नदारद ही मिलते हैं, जिसके कारण जनता परेशान हो गई है।
आज जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत की सरपंच तीजबाई, उपसरपंच सहित पंचगण एवं ग्रामवासी कलेक्टर अजीत बसंत से मिलकर ज्ञापन सौंपा और सचिव को हटाने की मांग की।
कलेक्टर ने दिया आश्वासन
सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कलेक्टर अजीत बसंत ने जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग को निर्देशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
सचिव 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल में रहता है
सरपंच तीजबाई ने बताया कि सचिव मोहन कौशिक का रवैय्या कई बार निवेदन करने के बाद भी नहीं सुधरा और वह 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल से आना जाना करता है और महीने में एक-दो बार ही पंचायत आता है। जिससे हम परेशान हो गए हैं और जनता हमें सुनाती है। विकास तथा अन्य प्राथमिक कार्य ठप्प पड़ गए हैं। फोन करने से नहीं उठाता।
सचिव कौशिक की मनमानी चरम पर


सरपंच श्रीमती तीजबाई ने बताया कि पिछले पंचवर्षी कार्यकाल में तात्कालीन सीईओ ने जांच कराई थी और जांच में मोहन कौशिक दोषी पाया गया था, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कार्यवाही नहीं हुई, जिसके कारण उसकी मनमानी चरम पर है। पिछले सरपंच के साथ-साथ अब वर्तमान सरपंच तीजबाई से भी कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसकी तानाशाही रवैय्या के बारे में कलेक्टर साहब को हमने अवगत कराया है और सचिव को तानाखार से हटाने की मांग की है। कलेक्टर साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version