DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत की प्रचंड जीत: जनता का जताया आभार, दिया ह्दय से धन्यवाद!


कोरबा। गत शनिवार को छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम निकला। पूरे प्रदेश में भाजपा की सुनामी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर विराजेंगे। सबसे बड़ी जीत के रूप में रायपुर के बाद कोरबा का नंबर आया। यहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने 48 हजार 116 वोट से चुनाव जीता। इस अपार समर्थन के लिए नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कोरबा की जनता का आभार जताया और कहा कि इस अपार स्नेह, आशीर्वाद के लिए क्षेत्र के सभी बड़ों को प्रणाम करती हूं और मेरे भगवान तुल्य कार्यकर्ताओं का ह्दय से आभार मानती हूं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को प्रणाम करती हूं, जिन्होंने मुझ साधारण कार्यकर्ता को महापौर का टिकिट दिया और कड़ी मेहनत कर मुझे प्रचंड लीड के साथ जीताया। उन्होंने कहा कि मैं सदा जनता का ऋणि रहूंंगी और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करूंगी। मैं विश्वास दिलाती हूं कि मतदाताओं के एक-एक वोट का सम्मान करूंगी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उनके मार्गदर्शन से कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास के लिए टीम भावना के साथ प्रयास करेंगे। जनता ने हमें चुना है और हम जन सेवक बनकर उनके लिए सर्वोत्कृष्ट करने का प्रयास करेंगे। एक बार पुन: सभी का ह्दय से धन्यवाद!

Exit mobile version