DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा, दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।

दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है।

अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

MP के डिंडौरी में रविवार को नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ गया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।

राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।

Exit mobile version