DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस बोली- शिक्षक दिवस पर टीचर्स का हुआ अपमान:राजभवन में लाइन लगवाकर पहले ही मोमेंटो-प्रशस्ति पत्र पकड़ाया, संघ बोला- यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन

रायपुर,एजेंसी। शिक्षक दिवस पर राजभवन में समारोह को लेकर कांग्रेस और शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, यह कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान का नहीं बल्कि अपमान का प्रतीक बन गया।

वहीं, शालेय शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि कार्यक्रम के लिए शिक्षकों का ड्रेस कोड रखा गया था। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन हुआ। इससे पहले भी राज्यपाल रहे है। उन्होंने पूर्व में अपने हाथों से शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षा विभाग इस नई परंपरा का सुधार करें।

राजभवन के अंदर छत्तीसगढ़ मण्डपम में शिक्षकों के सम्मान के दौरान ग्रुप में फोटो खिंचवाई गई।

राजभवन के अंदर छत्तीसगढ़ मण्डपम में शिक्षकों के सम्मान के दौरान ग्रुप में फोटो खिंचवाई गई।

अगर आदर से सम्मानित नहीं करना था तो बुलाया क्यों?

कांग्रेस नेता सुशील आनंद ने सवाल उठाया कि, अगर शिक्षकों को सम्मानित करने का समय और शिष्टाचार नहीं था, तो उन्हें कार्यक्रम में बुलाया ही क्यों गया। उन्होंने कहा कि आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपने हाथों से मोमेंटो दें, प्रमाण पत्र दें? राजभवन अधिकारियों की यह कोताही बर्दाश्त के योग्य नहीं है।

व्यक्तिगत सम्मान होना चाहिए था

शालेय शिक्षाकर्मी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि, शिक्षकों का वित्तीय बोझ पहले से ही बहुत है, और ऐसे में शिक्षकों पर ड्रेस कोड थोपना भी उचित नहीं है। दुबे ने कहा कि उन्होंने कहा कि शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर राज्यपाल के हाथों से सम्मानित किया जाना चाहिए था।

लेकिन इस बार पांच-पांच के समूह में बुलाकर पहले से ही प्रशस्ति पत्र और सामग्री दे दी गई। इस बार राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में ऐसा लगा जैसे केवल फोटो सेशन किया जा रहा हो। यह गलत परंपरा शिक्षा विभाग ने शुरू की है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका भाषण देते।

मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में हुआ अपमान

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील ने कहा कि, जब शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा था उस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में यह सब हुआ और शिक्षा मंत्री को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं यह केवल राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों का ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी शिक्षकों का अपमान है।कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि भाजपा सरकार और राजभवन को शिक्षकों से इस आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

जिलाशिक्षक
रायपुरप्रधान पाठक गोपाल राम यादव
रायपुरसहायक शिक्षक (एल.बी.) कामिनी साहू
धमतरीप्रधान पाठक: किरण साहू
धमतरीसहायक शिक्षक (एल.बी.): कु. प्रीति शांडिल्य
सारंगढ़-बिलाईगढ़प्रधान पाठक: प्रियंका गोस्वामी
सारंगढ़-बिलाईगढ़व्याख्याता (एल.बी.): समय लाल काठे
राजनांदगांवप्राचार्य: डॉ. शोभा श्रीवास्तव
राजनांदगांवप्रधान पाठक: मुन्हेलाल लिल्हारे
दंतेवाड़ाप्रधान अध्यापक: सुमन जॉर्ज
दंतेवाड़ासहायक शिक्षक (एल.बी.): सुनीता अजीत
कबीरधामव्याख्याता: रमेश कुमार चंद्रवंशी
कबीरधामव्याख्याता: कामिनी जोशी
जिलाशिक्षक
सरगुजाशिक्षक: बंदना महथा
सरगुजाव्याख्याता: अनिता मंदिलवार
नारायणपुरशिक्षक (एल.बी.): उमेश कुमार सलाम
नारायणपुरप्रधान अध्यापक: सविता यादव
जशपुरप्रधान पाठक: सरिता नायक
जशपुरप्रधान पाठक: प्रवीण कुमार पाठक
कोरियाव्याख्याता / प्रभारी प्राचार्य: अमित लाल गुप्ता
कोरियाजेल शिक्षक: विवेक सिद्धिकी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरव्याख्याता (एल.बी.): राजेश कुमार द्विवेदी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरप्रधान पाठक: मीना जायसवाल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईप्रधान अध्यापक: किशोर कुमार शर्मा
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईसहायक शिक्षक (एल.बी.): राजेश कुमार प्रजापति
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीप्रधान पाठक: संध्या साहू
जिलाशिक्षक
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीव्याख्याता (एल.बी.): संजय देवांगन
बलरामपुर-रामानुजगंजशिक्षक (एल.बी.): चन्द्रमुखी मेहता
दुर्गशिक्षक (एल.बी.): नरोत्तम कुमार साहू
दुर्गशिक्षक (एल.बी.): खेमलता गोस्वामी
कोरबाशिक्षक (एल.बी.): मधुलिका
कोरबाप्रधान पाठक: प्रिया दुबे
सूरजपुरप्रधान पाठक: रंजय कुमार सिंह
सूरजपुरव्याख्याता (एल.बी.): प्रदीप कुमार जायसवाल
बलौदाबाजार-भाटापाराशिक्षक (एल.बी.): मोहन लाल वर्मा
बलौदाबाजार-भाटापाराव्याख्याता (एल.बी.): जगदीश साहू
मुंगेलीव्याख्याता (एल.बी.): दुर्गा तिवारी
मुंगेलीसहायक शिक्षक (एल.बी.): सुधारानी शर्मा
जिलाशिक्षक
कोंडागांवप्रभारी प्राचार्य: मनोज कुमार डड़सेना
कोंडागांवशिक्षक (एल.बी.): शिवचरण साहू
रायगढ़सहायक शिक्षक (एल.बी.): टिकेश्वर प्रसाद पटेल
रायगढ़प्रधान पाठक: नंद किशोर सतपथी
सुकमासहायक शिक्षक: अंजु बारसे
सुकमाशिक्षक (एल.बी.): गंगाधर राना
गरियाबंदसहायक शिक्षक (एल.बी.): खोमन लाल सिन्हा
गरियाबंदशिक्षक (एल.बी.): दिप्ती मिश्रा
सक्तिशिक्षक (एल.बी.): संजीव कुमार चंद्रवंशी
सक्तिसहायक शिक्षक (एल.बी.): नीरा साहू
बालोदव्याख्याता (एल.बी.): नरोत्तम कुमार यदु
बालोदसहायक शिक्षक (एल.बी.): एनुका सार्वा
जिलाशिक्षक
जांजगीर-चांपाव्याख्याता: अमृत लाल साहू
जांजगीर-चांपाव्याख्याता (एल.बी.): प्रतीक्षा सिंह
बेमेतराशिक्षक (एल.बी.): सुनीता राजपूत
बेमेतराशिक्षक (एल.बी.): केवरा सेन
महासमुंदव्याख्याता (एल.बी.): जगदीश सिन्हा
महासमुंदव्याख्याता (एल.बी.): डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर
बिलासपुरव्याख्याता (एल.बी.): शांति सोनी
बिलासपुरप्रधान पाठक: शिव कुमार छत्रवाणी
बस्तरव्याख्याता: सईदा खान
बस्तरव्याख्याता/प्रधान अध्यापक: देवश्री गोयल
उत्तर बस्तर कांकेरव्याख्याता: कुसुम जैन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीप्राचार्य: आरती तिवारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीप्रधान पाठक (एल.बी.): कु. साबरा निशा
बीजापुरप्रधान पाठक: जगदीश तोरेंम
बीजापुरव्याख्याता (एल.बी.): अरुण कुमार सिंह

Exit mobile version