DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने लिखी एकता की नई इबारत, मनोज मिश्रा के हाथों में संगठन की कमान

कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया के पत्रकारों की एकजुटता से संगठन विस्तार और पत्रकार हित होंगे सर्वोच्च एजेंडा
मनोज मिश्रा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पत्रकार हित संरक्षण, संगठन विस्तार, निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य

कोरबा। जिले के मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस संगठन की विशेषता यह है कि इसमें केवल डिजिटल मीडिया ही नहीं, बल्कि डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल, प्रिंट मीडिया तथा सेटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े पत्रकार भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। जिलेभर से जुड़े पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया तथा पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और मीडिया जगत की गरिमा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया और सेटेलाइट मीडिया समाज की सबसे प्रभावशाली आवाज बन चुके हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। नई कार्यकारिणी इसी उद्देश्य और सोच के साथ कार्य करेगी।
मनोज मिश्रा को मिली कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर पवन सिंह सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव के रूप में चंद्र कुमार श्रीवास, संरक्षक जगदीश पटेल, कार्यक्रम आयोजन प्रमुख अजय राय, कोषाध्यक्ष लालबाबू चौधरी तथा उप-कोषाध्यक्ष बालकृष्ण राय नियुक्त किए गए।
संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसी कड़ी में करतला ब्लॉक से श्री सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया।
निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने दी शुभकामनाएं
नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
“पत्रकारों की आवाज को मिलेगा और अधिक बल” — मनोज मिश्रा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं बल्कि जिले के पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आवाज उठाना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, नई पीढ़ी के पत्रकारों को सशक्त बनाना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।
एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत” — जगदीश पटेल
संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करेगा बल्कि समाज और जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा।
उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण, सम्मान और संगठन विस्तार रहेगा प्राथमिकता
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह, मीडिया जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
सभी सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि संगठन जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा तथा पत्रकारों के लिए एक मजबूत और सम्मानजनक मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा (2026–2028) की नई कार्यकारिणी
संरक्षक : जगदीश पटेल
अध्यक्ष : मनोज मिश्रा
उपाध्यक्ष :
पवन सिंह सिन्हा
अनिल राठौर
विवेक साहू
सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास
कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय
कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी
उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय
मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना
सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव
करतला ब्लॉक प्रभारी : सरोज रात्रे
सदस्यगण
बालकृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन सिंह सिन्हा, विवेक साहू, जितेन्द्र डडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लालबाबू चौधरी, आलोक यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंदपाल सिंह, योगेश सलूजा एवं पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने संगठन विस्तार, पत्रकार हित संरक्षण, डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एकजुटता, व्यावसायिक विकास तथा जनपक्षधर एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आने वाले दो वर्षों में मीडिया जगत को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जिले के सभी पत्रकारों के लिए एक सशक्त, सम्मानित और विश्वसनीय मंच के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।

Exit mobile version