कोरबा में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया के पत्रकारों की एकजुटता से संगठन विस्तार और पत्रकार हित होंगे सर्वोच्च एजेंडा मनोज मिश्रा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पत्रकार हित संरक्षण, संगठन विस्तार, निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य कोरबा। जिले के मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस संगठन की विशेषता यह है कि इसमें केवल डिजिटल मीडिया ही नहीं, बल्कि डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल, प्रिंट मीडिया तथा सेटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े पत्रकार भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। जिलेभर से जुड़े पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया तथा पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और मीडिया जगत की गरिमा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया और सेटेलाइट मीडिया समाज की सबसे प्रभावशाली आवाज बन चुके हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। नई कार्यकारिणी इसी उद्देश्य और सोच के साथ कार्य करेगी। मनोज मिश्रा को मिली कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर पवन सिंह सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के रूप में चंद्र कुमार श्रीवास, संरक्षक जगदीश पटेल, कार्यक्रम आयोजन प्रमुख अजय राय, कोषाध्यक्ष लालबाबू चौधरी तथा उप-कोषाध्यक्ष बालकृष्ण राय नियुक्त किए गए। संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी कड़ी में करतला ब्लॉक से श्री सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया। निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने दी शुभकामनाएं नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। “पत्रकारों की आवाज को मिलेगा और अधिक बल” — मनोज मिश्रा नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं बल्कि जिले के पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आवाज उठाना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, नई पीढ़ी के पत्रकारों को सशक्त बनाना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल, प्रिंट एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। “एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत” — जगदीश पटेल संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करेगा बल्कि समाज और जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण, सम्मान और संगठन विस्तार रहेगा प्राथमिकता बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह, मीडिया जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि संगठन जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा तथा पत्रकारों के लिए एक मजबूत और सम्मानजनक मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा (2026–2028) की नई कार्यकारिणी संरक्षक : जगदीश पटेल अध्यक्ष : मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष : पवन सिंह सिन्हा अनिल राठौर विवेक साहू सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव करतला ब्लॉक प्रभारी : सरोज रात्रे सदस्यगण बालकृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन सिंह सिन्हा, विवेक साहू, जितेन्द्र डडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लालबाबू चौधरी, आलोक यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंदपाल सिंह, योगेश सलूजा एवं पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने संगठन विस्तार, पत्रकार हित संरक्षण, डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एकजुटता, व्यावसायिक विकास तथा जनपक्षधर एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आने वाले दो वर्षों में मीडिया जगत को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जिले के सभी पत्रकारों के लिए एक सशक्त, सम्मानित और विश्वसनीय मंच के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।
कोरबा/कुसमुंडा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कुसमुंडा क्षेत्र में 29 जुलाई को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष व कोयला मजदूर पंचायत (केंद्रीय) के अध्यक्ष रेशम लाल यादव एवं केंद्रीय महामंत्री विनय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई ।
बैठक में संगठन की मजबूती और मजदूर हितों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए जिसने क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है ।
भेदभाव और परिवारवाद के खिलाफ नाराजगी, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी सभा
इस बैठक के दौरान कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (HMS) को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब संगठन के क्रियाकलापों आंतरिक भेदभाव वित्तीय अनियमितताओं और हावी हो चुके परिवारवाद से असंतुष्ट होकर सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कोयला मजदूर सभा का परित्याग कर दिया इन सभी साथियों ने पूरी निष्ठा के साथ कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की।
केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव एवं महामंत्री विनय कुमार सिंह ने संगठन में शामिल हुए सभी साथियों का फूल-माला पहनाकर ससम्मान स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया ।
मजदूर हित सर्वोपरि, एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में होगा दौरा
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संगठन के उद्देश्यों और विचारों को विस्तार से साझा किया उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हमारे संगठन के लिए मजदूर हित सर्वोपरि है श्रमिकों के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा इसके साथ ही बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया कि कोयला मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय कमेटियों द्वारा जल्द ही एसईसीएल (SECL) के सभी क्षेत्रों का सघन दौरा किया जाएगा और नई कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा ।
इन्होंने ली सदस्यता (प्रमुख नाम):-
कोयला मजदूर पंचायत की नीति और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कुसमुंडा क्षेत्र से मिलन पाण्डेय मनोज सिंह राजदेव सिंह सुशील साहू सरफराज अहमद संतान सोभन दास साहू अभिलाष मिश्रा राजू राजभर विजय गुप्ता जनार्दन यादव उत्तम दास विजय साहू जीवनलाल साहू किरण कुमार विनोद यादव अभिजीत भारद्वाज, दिनेश कुमार भूपेंद्र यादव कमल यादव जयप्रकाश यादव श्रवण कुमार योगेश राजेंद्र सहित सैकड़ों श्रमिक साथियों ने संगठन का दामन थामा ।
नए शामिल हुए सदस्यों ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे सभी कोयला मजदूर पंचायत में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे ।
बैठक में ये रहे उपस्थित:-
इस महत्वपूर्ण बैठक में गेवरा दीपका एवं कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूर पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय सिंह जुगनू खान गजेंद्र सिंह तंवर तरुण राहा अनिरुद्ध सिंह एस. डी. मानिकपुरी एस. सी. मंसूरी उड्डयन रविन्द्र स्वर्णकार बसंत कुमार राजन कुमार सोनू राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य संरक्षित कर्मचारी (Protected Workmen) घोषित
SECL के सभी क्षेत्रों के कोयला कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए नई टीम पूरी मुस्तैदी से करेगी कार्य
बिलासपुर/कोरबा। कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित देश के प्रमुख श्रम संगठन कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध: हिन्द मजदूर सभा (HMS) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का भव्य पुनर्गठन संपन्न हो गया है। संगठन के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए ऊर्जावान अनुभवी और कर्मठ पदाधिकारियों की एक सशक्त टीम की घोषणा की गई है ।
नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रेशम लाल यादव (पूर्व कर्मचारी गेवरा क्षेत्र) को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है, वहीं संगठन की कमान को निरंतरता देते हुए विनय सिंह (विद्युत पर्यवेक्षक सोहागपुर क्षेत्र) को पुनः केंद्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही श्रमिक आंदोलन को प्रखर गति देने के लिए रामेश्वर दुबे (चिरमिरी क्षेत्र) और हरी यादव (बैकुंठपुर क्षेत्र) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी की आधिकारिक सूचना चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) एसईसीएल (SECL) सीपत रोड बिलासपुर को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4 औद्योगिक विवाद सेन्ट्रल रूल्स 1957 की धारा 61 व आई.आर. कोड 2020 सेन्ट्रल रूल 2026 की धारा 39.1 के स्थापित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यकारिणी के ये सभी निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य संरक्षित कर्मचारी (Protected Workmen) की श्रेणी में मान्य होंगे ।
मुख्य संगठनात्मक नियुक्तियाँ एक नज़र में
केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव (गेवरा क्षेत्र) कार्यवाहक अध्यक्ष, रामेश्वर दुबे (चिरमिरी) एवं हरी यादव (बैकुंठपुर) केंद्रीय महामंत्री, विनय सिंह (सोहागपुर क्षेत्र) केंद्रीय उपाध्यक्ष, तेज बहादुर सिंह (भटगांव) शिवनारायण मिश्रा (सोहागपुर) अनिद्ध सिंह क्षत्री (गेवरा) डॉ. एन.एल. पटेल (जोहिला) आदि केंद्रीय उप-महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी (हसदेव क्षेत्र) एवं एस.सी. मंसूरी (गेवरा क्षेत्र) केंद्रीय कोषाध्यक्ष उमेश कुमार (चिरमिरी क्षेत्र)।
इस पुनर्गठन में गेवरा कुसमुंडा सोहागपुर चिरमिरी हसदेव जोहिला दीपका बैकुंठपुर जमुना कोतमा और रायगढ़ सहित पूरे एसईसीएल क्षेत्र के जुझारू श्रमिक प्रतिनिधियों को सह-सचिव संगठन सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है ।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष रेशम लाल यादव और महामंत्री विनय सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा हमारी नई टीम कोयला श्रमिकों के कल्याण सुरक्षा उचित वेतनमान और उनके विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी प्रबंधन और कामगारों के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रमिकों के शोषण के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष तेज किया जाएगा ।
इस विज्ञप्ति की प्रतिलिपि रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ (रायपुर) अध्यक्ष/निदेशक (HR) कोल इण्डिया लिमिटेड (कोलकाता) उप मुख्य श्रमायुक्त (केन्द्रीय) रायपुर/जबलपुर एवं समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण (SECL) को सूचनार्थ प्रेषित की जा चुकी है ।
कोरबा। कोरबा SECL की दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। खदान में कार्य करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरूआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार वर्मा मंगलवार (4 अगस्त) सुबह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। खदान के फेस पर कार्य के दौरान अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने का प्रयास किया।
इसके बाद बिना देर किए उन्हें एनसीएच हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हॉस्पिटल में उनके शुभचिंतकों और परिजनों की भीड़ जुट गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरेंद्र कुमार वर्मा मूल रूप से ग्वालियर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र बेंगलुरु में कार्यरत है, जबकि पुत्री नोएडा (दिल्ली-एनसीआर) में नौकरी करती हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और सहकर्मियों में गहरा शोक है।
घटना की जानकारी मिलने पर दीपका एरिया के महाप्रबंधक अशोक कुमार, महाप्रबंधक (खनन) एन.के. साहू सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।