Connect with us

कोरबा

कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– प्रार्थी पीड़िता लड़की ने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराया कि बीते दिनांक 08/01/26 देर रात तरुण श्रीवास नामक युवक ने मुझे गजरा स्थित SECL के क्वार्टर में लेकर गया और जबरन संबंध बनाया फिर कुछ देर बाद युवक के कुछ दोस्त भी वहां पहुंचे और सभी ने शराब का सेवन किया फिर उस युवक के साथियों ने भी युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

युवती के मना करने और नाराजगी दिखाने पर युवकों ने पीड़िता के मोबाइल छीनी और पटक के तोड़ दिया और टूटे हुए मोबाइल को वही दरवाजे के बाहर आंगन में फेक दिया और मारपीट करने लगे।

युवती किसी तरह पीड़िता वहां से देर रात भोर भोर में बीते दिनांक दिनांक 9 जनवरी को अपने निवास स्थान के पास पहुंची और अपने घर जाने से पहले वह साईं मोहल्ला तरुण श्रीवास के घर गई और तरुण के बारे में पूछने लगी। तरुण के घरवालों ने बताया कि वो कहा है पता नहीं जिसके बाद पीड़िता अपने घर जहां ये किराए के मकान में रहती है वहां पहुंची और अपनी मकान मालकिन को सारी घटने की जानकारी दी जिसके बाद सुबह सुबह लगभग 6 और 7 बजे के बीच थाना बाँकी मोगरा पहुंच अपने साथ हुए घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराना चाही पर उस वक्त पीड़िता को 11 बजे आना कह भेज दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और बताया कि तरुण श्रीवास और उसके अन्य 4 साथियों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और मारपीट किया है जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता लड़की को उपचार के लिए चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा में भेजा गया।

चुकी घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का था पर आनन फानन में वहीं सिविल लाइन थाने में इस मामले का प्रकरण जीरो में दर्ज कर संबंधित थाना बांकीमोंगरा में भेजा गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

👇👇

जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गये और मामले का संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर युवकों की पतासाजी शुरू कर दी जिसमें से दो युवक को हिरासत में ले लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में पीड़िता के शिकायत पर थाना बाकी मोगरा पुलिस ने दो अलग अलग अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय को भेज दिया जहां से दोनों को जेल दाखिल करा दिया गया।

👇👇अपराध क्रमांक 5/26

धारा 70, 123, 87, 351 (2), 324 (4) बी एन एस

1 आरोपी – तरुण श्रीवास (मुख्य आरोपी) उम्र 19 वर्ष पिता बेदी श्रीवास साईं मोहल्ला के नीचे

2 आरोपी – भुवन साहू उम्र 27 वर्ष पिता रामप्रसाद साहू

👇👇अपराध क्रमांक 5/26

धारा 376 आई पी सी, 4 POCSO एक्ट

1 आरोपी – तरुण श्रीवास (मुख्य आरोपी) उम्र 19 वर्ष पिता बेदी श्रीवास

👇👇

फरार आरोपियों में से एक का नाम गनपत दास बताया जा रहा है जो मुख्य आरोपी का साथी है।

फरार आरोपियों में से चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते है जो इस घटना में संलिप्त थे।

मुख्य आरोपी तरुण श्रीवास और प्रार्थी पीड़िता लड़की नाबालिक के श्रेणी में है, दोनों पिछले 1 वर्ष से एक दूसरे से परिचित और संपर्क में थे।

2 आरोपी भुवन साहू – डायल 112 बांकि मोगरा क्षेत्र के वाहन का चालक के रूप में तैनात है।

2 आरोपी भुवन साहू के बताए अनुसार उसने शराब पी और नशे की हालत में ही सो गया उसके बाद वहां क्या हुआ उसके बारे में उसको कुछ नहीं पता।

घटना स्थल गजरा स्थित SECL के क्वाटर की है जो इन युवकों के कब्जे में था और आए दिन वहां इन युवकों द्वारा शराबखोरी और पार्टियां मनाई जाती थी।

पुलिस ने घटनास्थल से पीड़ित लड़की का टूटा हुआ मोबाइल और अन्य साक्ष्य जप्त किए है।

पीड़ित प्रार्थिया के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कुल 5 आरोपी शामिल थे।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर घटना वाली रात संपर्क किए गए लोगों को भी थाना बुलाकर पूछताछ कर सभी का बयान दर्ज किया गया।

बांकी मोगरा क्षेत्र में इस तरह के गंभीर वारदात के खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, वही बांकी पुलिस को घटना स्थल में मिले साक्ष्य और पीड़ित प्रार्थी के बयान अनुसार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही डायल एक सौ बारह जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहन चालक की संलिप्तता के खबर सामने आने के बाद मामला संवेदनशील हो गया, प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर ने पल्स पोलियो अभियान 2026 के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक ली

Published

on

अभियान की सफलता हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 28 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक हुई।
कलेक्टर ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान की तैयारी के संबंध मेें जानकारी लेते अभियान की सफलता हेतु पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु मैदानी अमलो में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नही होना चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने  सभी सीईओ जनपद व सीएमओ नगरीय निकायो को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में पल्स पोलियो अभियान की व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा व महिला व बाल विकास को भी स्कूल व आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित विभागो एवं सभी सार्वजनिक उपक्रम को भी अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 28 जून 2026 को विभिन्न बूथ के माध्यम से लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी तथा छुटे हुए शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को 29 जून तथा 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। ज़िले में कुल 172423 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1578 बूथ बनाए गए हैं जिसमें लगभग 3840 कर्मचारी के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, मेला स्थल के लिए 11 एवं 27  मोबाइल टीम  घूम घूम कर पिलाने हेतु टीम  बनायी गई है। अभियान के सुचारू संपादन हेतु मैदानी अमलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी तैयारी पूरी की जा रही  है।  
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित  जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

Published

on

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कोरबा। ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ की थीम पर इस वर्ष 21 जून को जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल रजगामार रोड जिला जेल के पास कोरबा में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य मंच, टेण्ट, गेट, कुर्सी, गद्दा, ध्वनि एवं साफ-सफाई, अतिथि स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम कोरबा को सौंपा गया है। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। अतिथि आमंत्रण एवं आमंत्रण पत्र छपाई का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी  को दी गई है। मंच संचालन एवं योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। सहभागियों की उपस्थिति जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, उप संचालक पंचायत, साक्षरता को दिया गया है।  वाहन व्यवस्था दायित्व जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था व होम गार्ड्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सैनिक जवानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग हेतु उपस्थित कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, कमाण्डेड, जिला सेनानी कोरबा को दी गई है।  
वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा तथा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। प्रचार-प्रसार, मीडिया कव्हरेज का दायित्व उप संचालक जनसंपर्क विभाग को सौंपा गया है। कार्यक्रम में नर्सिंग/एएनएम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, चलित चिकित्सा ईकाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक को, स्काउट गाइड कल उपलब्धता, जिला मुख्यालय के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को योग हेतु उपस्थित सुनिश्चित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। फलैक्स एवं बेनर, दिव्यांगजनों को योग प्रदर्शन कराने, स्वयं सेवी संस्था को योग में भाग लेने, वृद्वाश्रम में योग, तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की भी योग प्रदर्शन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग व जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिया गया है। योग प्रतिभागियों हेतु जलपान व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी द्वारा की जायेगी। प्रत्येक विकासखण्ड एवं सभी ग्राम पंचायतों में योग-प्रदर्शन अनिवार्य रूप से कराने हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग प्रदर्शन कराने एवं सभी सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्यालयों पर भी अनिवार्य रूप से योग प्रदर्शन कराने हेतु सर्व सीएमओ नगरीय निकाय को दायित्व सौंपा गया है।
आश्रम एवं छात्रावास में योग प्रदर्शन कराने के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सभी सार्वजनिक उपक्रमों में योग प्रदर्शन कराना, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में सी.एस.ई.बी कर्मियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किए जाने के लिए उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा कोरबा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में योग अभ्यास तथा बाल गृहों में योग प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का योग प्रदर्शन कराना एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी विभाग  प्रमुखों को सौंपा गया है। जिले में आयुष एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन कराने का दायित्व जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा को सौंपा गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में जानलेवा हमले में जमानती धाराओं में केस दर्ज:पीड़ित ने ASP से लगाई गुहार, सिर में लगे 10 टांके,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा अमलडिहा में हुए हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि गंभीर चोटों और जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इसे लेकर पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को आवेदन सौंपकर गैर-जमानती धाराएं जोड़ने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़ित राजेश के अनुसार, 6 जून 2026 की रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपी तोषन गिरधारी और देवी मन्नेवार उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में राजेश के सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उसे चांपा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 10 टांके लगाए। मेडिकल रिपोर्ट में भी गंभीर चोट का उल्लेख किया गया है।

FIR दर्ज, लेकिन धाराओं पर उठे सवाल

घटना के अगले दिन 7 जून को उरगा थाना में एफआईआर क्रमांक 0328 दर्ज की गई। हालांकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि चोटों की गंभीरता और हमले की प्रकृति को देखते हुए भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल जमानती धाराएं लगाई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर संदेह पैदा हो रहा है।

हत्या के प्रयास का मामला मानने की मांग

पीड़ित पक्ष ने ASP को दिए आवेदन में कहा है कि मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास की दृष्टि से की जानी चाहिए। उन्होंने चिकित्सकीय रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर धारा 109 सहित अन्य गैर-जमानती धाराएं जोड़ने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

आवेदन में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और किसी निष्पक्ष अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई से ही उन्हें न्याय मिल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ASP को दिए गए आवेदन के बाद अब यह देखना होगा कि मामले में धाराओं की समीक्षा की जाती है या नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677