Connect with us

बाँकी मोगरा

थाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोंगरा:– थाना बाँकी मोगरा और दर्री का सीमा – “सुमेधा पुल” पर लुट की घटना घटित हुई, मोबाइल, बाइक, पर्स, बर्तन सब छीन लिया गया, तीन दिनो में भी नहीं हुई शिकायत दर्ज, दर दर भटक रहा पीड़ित प्रार्थी अमित सिंह।

लुट की गई वाहन से कोई अप्रिय घटना की जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

लुट की हुई मोबाइल से किसी घटना को अंजाम दिया जाता है उसका जिम्मेदार होगा कौन ?

दोनों थाना क्षेत्र की सीमा सुमेधा पुल पर इस तरह की संगीन मामला घटित हुई, पर दोनों थाना के पुलिस जिम्मेदारी क्यों नहीं लेना चाहती, समझ से परे ?

क्या आरोपी गण बहुत बड़े अपराधी है, या ऊंचे पहुंच वाले होंगे जिस वजह से कोई हाथ नहीं डालना चाहता ?

  • इससे पहले भी थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत लुट के मामला पर अपराध दर्ज हुई थी जो 2 नंबर रोड में घटी थी, जिसके आरोपियों को बाकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई थी।

पीड़ित के बतायनुसार घटना कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 22 सितंबर की रात लगभग 10:15 बजे मैं अमित सिंह पिता रविन्द्र नाथ सिंह निवासी शांति नगर बाँकी मोगरा प्रतिदिन की तरह बालकों से काम कर के वापस अपने घर आ रह था। फोन आने के कारण सुमेधा पुल पर बात करने रुका, ठीक उसी वक्त दो मोटर सायकल में सवार कुल छह लोग मेरे पास रुके और बिना कुछ बात करे मुझे पीटने लगे, उसके बाद मेरा बाइक होंडा शाइन क्रमांक सी जी 12 बी डी 8261, मेरा रियलमी का मोबाइल, मेरा कुछ बर्तन और मेरा पर्स जिसमें लगभग 9500 रुपए थे सब कुछ लुट लिए और और मुझे पुल से नीचे फेकने का कोशिश करने लगे, जिसके बाद मैं जैसे तैसे हल्ला करते हुए वहां से जान बचाकर जैसे तैसे भाग निकला और अपनी शिकायत लेकर बाँकी थाना पहुंचा जहां मुझसे कहा गया कि वो क्षेत्र हमारे थाना अंतर्गत नहीं आता आप दर्री थाना जाइए। मैं दर्री थाना गया वहां भी मुझे यही बात कहा गया कि आप बाकी थाना जाइए, जिसके बाद मैं पुनः बाकी थाना पहुंचा जहां अब तक मेरा किसी थाने में शिकायत दर्ज नहीं किया जा रहा है।

अब पीड़ित दुखी है कि और उसके समझ से परे है कि वह अपना दुखड़ा लेकर किस थाने को जाए। प्रार्थी अमित सिंह ने अपना अर्जी जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष जमा कराया है, और उम्मीद की है कि मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।।

  • घटना करने वाले आरोपी अभी भी स्वतंत्र घूम रहे है और अगले शिकार के तालाश में होंगे,, क्या पता अगला शिकार बनाएंगे।

क्षेत्रवासी इस घटना से सहमे हुए है, पूरे क्षेत्र में यह लूटकांड चर्चे में है। इस तरह की घटना से रात में आवागमन करने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

प्रशासन व आला अधिकारियों को इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आरोपियों को हिरासत में लेकर उचित कारवाही करने की जरूरत, क्या पता खुले घूम रहे आरोपी कब किसी बड़ी घटना को अंजाम दे दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

जन्मदिन पर सोनी विकास झा के नाम गूंजे शुभकामनाओं के स्वर, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना,,देखे पूरी खबर

Published

on

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के जन्मदिन के अवसर पर नगर में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

शुभकामना संदेशों में कहा गया कि श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नगर की स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, जनकल्याण एवं नागरिक हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की अपेक्षा भी लोगों ने जताई।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती सोनी विकास झा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो। उनका जीवन खुशियों और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे तथा वे इसी तरह जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर बांकीमोंगरा के विकास में अपना योगदान देती रहें।

दिव्य आकाश पत्रिका परिवार की ओर से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की अनंत शुभकामनाएं।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया चक्का जाम

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

घटना स्थल: ढेलवा डी – बांकीमोंगरा मार्ग, सरदार दीन ढाबा के पास, ग्राम अरदा (थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र).

मृतक: सूर्या भवन तंवर और राजू पटेल (दोनों निवासी ग्राम अरदा).

शामिल वाहन: ट्रक (गाड़ी संख्या: CG 04 JB 5380) और बाइक (गाड़ी संख्या: CG 12 B L9042).

प्रशासनिक उपस्थिति: नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, और बाकी मोगरा थानेदार जितेंद्र यादव समेत पुलिस बल, कटघोरा थानेदार,।समेत अन्य थाने से थानेदार मौके पर मौजूद.

मुख्य आरोप: चालक द्वारा शराब के नशे में होना, पहले गाय को टक्कर मारना और फिर तेज गति से भागते हुए बाइक सवारों को चपेट में लेना.

वर्तमान स्थिति: आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों द्वारा चक्का जाम जारी; मृतक के भाई की मांग है कि ट्रक मालिक और ड्राइवर को मौके पर बुलाया जाए.

बांकीमोंगरा / कोरबा: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। इस भीषण हादसे के बाद से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीण सड़क पर कुल 5 घंटे डटे रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरदा निवासी सूर्या भवन तंवर और राजकीय पटेल (राजू पटेल) अपनी बाइक (क्रमांक CG 12 B L9042) से अरदा से बांकीमोंगरा मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुरकछार-बांकीमोंगरा मार्ग पर सरदार दीन ढाबा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 04 JB 5380) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शराबी ड्राइवर की करतूत और लापरवाही:

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों (इंदिरा नगर के लोगों) से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले उसने रास्ते में एक गाय को टक्कर मारी थी और इसके बाद पकड़े जाने के डर से गाड़ी को तेज गति से भगा रहा था। कुछ आगे बढ़ने पर उसने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया, और इंदिरा नगर चौक के पास पहुंचकर उसने किसी से गुटखा भी लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर उसका आना-जाना अधिक होने के कारण कई लोग उसे पहचानते हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित ट्रक वाहन का मालिक बलगी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

परिजनों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन (चक्का जाम):

घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जो अभी भी जारी है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

मृतक के भाई का स्पष्ट कहना था कि जब तक ट्रक मालिक और फरार ड्राइवर को मौके पर नहीं बुलाया जाता, तब तक कोई बात नहीं होगी और प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहयोग राशि मृतकों के परिजनों को 25 – 25 हजार और वाहन स्वामी की तरफ से मृतकों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी गई, जिसके बाद काफी समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया और मृतक के शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है जिसका कल पी एम के बाद परिजन को शौप दी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

बांकी मोंगरा में भाजपा एल्डरमैन कार्यालय का भव्य उद्घाटन, नव नियुक्त चारों एल्डरमैनों की पहल को मिला वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

Published

on

कोरबा/बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका के नव नियुक्त चारों एल्डरमैनों की पहल से बांकी मोंगरा में भाजपा एल्डरमैन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन बिलासपुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

दरअसल, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने बांकी मोंगरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नव नियुक्त एल्डरमैनों जितेंद्र सिंह, राखी रविंद्र अग्रवाल, निराकार नाहक एवं देव प्रसाद यादव की पहल से शुरू किए गए इस कार्यालय का उद्देश्य क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान चारों एल्डरमैनों की आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की बात भी सामने आई।

उद्घाटन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह, गोपाल मोदी, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागवत विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, लखन राठौर, संतोष राठौर, मुकुल कर्ष, मनोज कुंडु, रामेश्वर सोनी, अनीता राजपूत, हेमा शर्मा, बुधवारा देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शशि साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, पार्षदगण राकेश पटेल, श्रवण यादव एवं अश्वनी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भाजपा एल्डरमैन कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई मजबूती देने वाली पहल बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय के माध्यम से भाजपा संगठन व पालिका की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में लक्ष्मी देवांगन, मंगलू जनार्दन, चेतन कश्यप, लकेश्वर खुटे, रामदयाल साहू, रवि सोनी, बहरता कश्यप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

चारों नव नियुक्त एल्डरमैनों की संयुक्त पहल से शुरू हुए इस भाजपा एल्डरमैन कार्यालय को बांकी मोंगरा में संगठनात्मक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली एल्डरमैनों की बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677