Connect with us

कोरबा

ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया मो. इसाक कुरैशी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दी गई दबिश

आरोपी मो. इसाक कुरैशी ऑनलाइन साइटों के माध्यम से सट्टा खेलते एवं खिलाते पकड़ा गया

आरोपी के मोबाइल में सट्टा-पट्टी के अंकों के फोटो एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी जानकारी मिली, सट्टा पट्टी, मोबाइल एवं नगद रकम भी जप्त

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 968/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई

कोरबा। दिनांक 28.11.2026 को कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे मो. इसाक कुरैशी मोबाइल के माध्यम से श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे एवं कल्याण नामक ऑनलाइन साइटों पर विभिन्न अंकों एवं जोड़ियों पर सट्टा खेल रहा है तथा सट्टा-पट्टी भी लिख रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को सट्टा खेलते पकड़ा गया।

मो. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की, पिता स्व. ईस्माइल कुरैशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर ऑनलाइन सट्टा साइट एवं विभिन्न अंकों की सट्टा-पट्टी के फोटो पाए गए। आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलने हेतु रखी गई नगद रकम जप्त की गई। आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टा खेलने के लिए लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन की जानकारी भी प्राप्त हुई।

आरोपी का कृत्य धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील

आम नागरिकों से अपील है कि सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या डायल 112 पर दें। कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

07 दिसम्बर को जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर व कपड़ों का वितरण करेगा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा

Published

on


दमखाचा में होगा आयोजन
कोरबा/मड़वारानी। मानवीय सेवा के क्षेत्र में अद्भूत कार्य कर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल ने समाज को नई प्रेरणा दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्वावधान में 07 दिसम्बर 2026 को ग्राम पंचायत दमखाचा में जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर एवं कपड़ों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के मार्गदर्शक एवं एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संस्थापक डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में ऐसे लोग आज भी मौजूद हैं, जिनकी आर्थिक आजादी आधी-अधूरी है, ऐसे जरूरतमंदों को 07 दिसम्बर को ग्राम पंचायत दमखाचा के क्रिकेट मैदान में गरम वस्त्रों-स्वेटर, कंबल एवं कपड़ों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार अग्रवाल के साथ अतिथि के रूप में रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र डनसेना, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल की चेयरमेन लायन खुशबू आशीष अग्रवाल सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

कोरबा

​कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की 18 सूत्रीय मांगों पर गेवरा प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता संपन्न, एक दिसंबर से प्रस्तावित आंदोलन अगली बैठक तक स्थगित

Published

on

​कोरबा/गेवरा। ​कोयला मजदूर पंचायत (HMS) गेवरा प्रोजेक्ट के सचिव एस. सी. मंसूरी द्वारा गेवरा प्रबंधन को प्रेषित 18 सूत्रीय मांग पत्र एवं 1 दिसंबर से प्रस्तावित आंदोलन की चेतावनी पर प्रबंधन ने गंभीरता दिखाते हुए दिनांक 28 नवंबर 2026 को एक उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन किया ।

​बैठक की शुरुआत में गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया और प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीकांत मल्लिकपका को मांग पत्र के बिंदुओं पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया एक-एक कर सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रमुख मुद्दों पर प्रबंधन द्वारा निम्नलिखित ठोस आश्वासन एवं निर्देश जारी किए गए l

  1. ​रेस्ट शेल्टर की सुविधा
  2. 240 टन डंपर पार्किंग स्थल पर कर्मचारियों के लिए तत्काल रेस्ट शेल्टर बनाने तथा उसमें पंखा कूलर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया ।
  3. ​धूल (डस्ट) नियंत्रण
  4. दीपका कॉलोनी व ऊर्जानगर क्षेत्र में उड़ रही धूल की रोकथाम के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए ।
  5. ​ओवरटाइम का पूर्ण भुगतान
  6. महाप्रबंधक ने स्पष्ट आश्वस्त किया कि परियोजना के अंदर कराए गए कार्य के ओवरटाइम (OT) में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी और कर्मचारियों को पूरा भुगतान किया जाएगा ।
  7. ​ठेका कर्मियों का बोनस
  8. जिन प्राइवेट (ठेका) कर्मचारियों को अब तक बोनस का भुगतान नहीं हुआ है उन्हें शीघ्र ही बोनस दिलाने की बात कही गई ।
  9. पैदल मार्ग का सुधार व सफाई
  10. श्रमिक चौक (गेवरा परियोजना) से सुरक्षा चौक तक बने पैदल रास्ते की मरम्मत एवं प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारी को आदेशित किया गया ।
  11. ​ठेका कर्मियों के शोषण पर रोक व निशुल्क BTC ट्रेनिंग
  12. प्राइवेट कर्मचारियों के अधूरे वेतन भुगतान और बीटीसी (BTC) ट्रेनिंग के नाम पर प्रति कर्मचारी 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली व ट्रेनिंग के दिन ड्यूटी कराए जाने के मामले पर महाप्रबंधक ने कड़ा रुख अपनाया उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्पष्ट किया कि बीटीसी ट्रेनिंग पूर्णतः निशुल्क है किसी भी कर्मी को पैसा देने की आवश्यकता नहीं है और ट्रेनिंग के दिन ठेकेदार द्वारा कर्मियों से ड्यूटी नहीं कराई जाएगी ।

​आंदोलन स्थगित करने का निर्णय

शेष बचे अन्य मुद्दों पर चर्चा हेतु दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पुनः बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी प्रबंधन के आग्रह एवं मुख्य मांगों पर मिले सकारात्मक आश्वासन को देखते हुए संगठन द्वारा 1 दिसंबर से होने वाले आंदोलन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

​इस अवसर पर सचिव एस. सी. मंसूरी ने कहा कि कोयला मजदूर पंचायत (HMS) श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्षरत है और मजदूरों की सुरक्षा सम्मान तथा वेलफेयर से जुड़े हर मुद्दे को हल कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

​बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित

​प्रबंधन पक्ष:- कुमार गौरव (महाप्रबंधक गेवरा परियोजना) उमेश कुमार (खान प्रबंधक) मुकेश अग्रवाल (विद्युत एवं यांत्रिक प्रभारी) विजय अग्रवाल (सिविल विभाग प्रभारी) एवं श्रीकांत मल्लिकपका (प्रबंधक मानव संसाधन) ​

संगठन पक्ष:- एस. डी. मानिकपुरी (महामंत्री गेवरा क्षेत्र) एस. सी. मंसूरी (सचिव गेवरा प्रोजेक्ट) एस. पी. तांती (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) शकील अहमद मकसूद सुशील श्रीवास वी. सी. ग्रीन मनोज शर्मा मार्तंड सिंह रविंद्र सिंह सोनू राम मनीष कुमार विनोद कुमार पटेल दिनेश यादव अजहर अली निहाल कुमार धीरज कुमार एवं कृष्णा एक्का ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में नाबालिग का विवाह रुकवाया:परिजनों को दिलाई शपथ, बाल विवाह मुक्त अभियान की रैली में 500 से ज्यादा लोग शामिल

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। टीम ने परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह नहीं कराने की शपथ भी दिलाई।

बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला प्रशासन, महिला-बाल विकास विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के जरिए लोगों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

मुखबिर से एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विवाह रुकवाया और परिजनों व संबंधित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में बाल विवाह नहीं कराने की शपथ दिलाई।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाइश दी गई है।

सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के लोगों से बाल विवाह रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है। यह उनके अधिकारों और भविष्य को भी प्रभावित करता है।

कलेक्टर ने बताया कि केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन के बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677