Connect with us

कोरबा

बांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर

Published

on

लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा वार्ड 04 में किए गए सड़क निर्माण कार्य परीक्षण जांच में सबसे आगे

बांकीमोंगरा। कुछ दिन पूर्व विधायक प्रतिनिधि लखपत (लक्खू) शर्मा द्वारा पालिका अधिकारी व उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लिखित शिकायत ज्ञापन पत्र सौंपा था। जिसमें निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता व घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप लगाया था। जिसके बाद नोजल डायरेक्टर (जेडी) बिलासपुर की ओर से गठित जांच कमेटी ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्डो में हो रहे विकास कार्यों का सघन जांच किया था।

उसी शिकायत पर आज दिनांक 27 जुलाई को प्रशासन द्वारा बिलासपुर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग चलित परीक्षण प्रयोग शाला का एक टीम भेजा गया, जिनके साथ साथ नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सब इंजीनियर अनिल कुमार राम, इंजीनियर जीवेश कुमार, और पालिका के कर्मचारी के उपस्थिती में सड़क निर्माणों की कोर कटिंग की जांच की गई।

सबसे पहले वार्ड क्रमांक 04 में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण की परीक्षण की गई जिसमें पहले 3 सैंपल लिए गए जिसका रेशियों लगभग 6 और 7 का आया। शिकायतकर्ता लखपत शर्मा मौके पर उपस्थित थे जिन्होंने असंतुष्ट होना बताते हुए के गवाह के रूप में अपने द्वारा किए गए हस्ताक्षर को कैंसल कर दिया, जिसके बाद इंजीनियर से एक और सैंपल लेने की निवेदन की, निवेदन पर इंजीनियर द्वारा एक और सैंपल लिया गया जिसकी थिकनेस 6 इंच से ज्यादा आ गई, इस तरह वार्ड क्रमांक 04 के सड़क निर्माण कोर कटिंग की जांच पूर्ण की गई।

वार्ड 04 के सड़क निर्माण प्रशिक्षण जांच में आए थिकनेस को देख कर ये स्पष्ट समझा जा सकता है कि पूर्व में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पर जो प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई थी वह आरोप गलत है,,,।

वार्ड क्रमांक 05 में परीक्षण करने पर पहले सैंपल में 5 इंच दूसरे में 4.5 इंच और तीसरे में 6 इंच मापा गया, इस सड़क का निर्माण कार्य गुफरान कंस्ट्रक्शन द्वारा की गई है, सैंपल को चिन्हांकित कर लैब परीक्षण के लिए जमा किया गया।

वार्ड क्रमांक 10 रेस्ट हाउस के पीछे मोहल्ला जिस सड़क की निर्माण जय मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है, पहला सैंपल में 5 दूसरे में 3.5 और तीसरे में 6 इंच की थिकनेस पाई गई।

वार्ड क्रमांक 08 जंगल साइड में पहले सैंपल में 5 इंच दूसरा 4.5 इंच और तीसरा सैंपल में 5 इंच कोर कटिंग आई यहां का निर्माण कार्य जय राजकिशोर पांडे कंस्ट्रक्शन के द्वारा की गई है।

साथ ही वार्ड क्रमांक 10 जंगल साइड के निवासी सड़क निर्माण से नाराज नजर आए क्योंकि सड़क के नव निर्माण के बाद भी सड़क में जगह जगह पानी का जमावड़ा हो रहा है, जिससे लोग असंतुष्ट देखे जा रहे है।

वार्ड क्रमांक 15 कुधरी पारा में सैंपल के लिए टिम पहुंची जरूर पर प्रशिक्षण वाहन अंदर गली तक नहीं जा पाने के वजह से यहां से केवल एक ही सैंपल ली गई है जो 4 इंच की निकली है जिसे लैब के लिए सहेजा गया।

  • नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग चलित परीक्षण प्रयोग शाला के टिम इंजीनियर से बात करने पर जानकारी दी गई कि साहब के निर्देश पर सैंपल को इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब में भेजी जानी है जहां इनकी जांच होगी।

कोर कटिंग परीक्षण के दौरान मौके पर पूरे टिम के साथ साथ, वार्डवासी और ठेकेदार भी उपस्थित रहे, प्रशिक्षण के बाद उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी को गवाह बनकर हस्ताक्षर भी लिए गए, बाकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किसके कार्य में कमी पाई जाती है।

संवाददाता साबीर अंसारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

Published

on

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा का अद्वितीय उदाहरण – लायन मलिक
कोरबा। लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम.स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक, बुके, बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम घोषणा पश्चात् ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन व राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुये सदन को सत्र 2025-26 की सेवागतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।
स्वागत उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रीजन चेयरमेन ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी को विधिवत् शपथ दिलाई।

शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।

क्लब के सेवा कार्यो में जोन चेयरमेन के नाते मुझसे जो भी सहयोग क्लब को चाहिए, उसके लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हँू। इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

उद्बोधन पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी को लायंस पिन से सम्मानित किया। वहीं लायन मधु पाल को सत्र भर क्लब सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी द्वारा आभार व्यक्त कर सदन को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत् शपथ ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।

Continue Reading

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं डिजिटल ज्ञान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों धनन्जय सिंह, बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं श्री मेहुल  द्वारा भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नवीन कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटरों का उपयोग कर अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चाेरी और वित्‍तीय अनियमितताओं के विरेाध में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह की अगुवाई में किया प्रदर्शन

Published

on

श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी के इस पूरे प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा- पूर्व मंत्री अग्रवाल

कोरबा। टी पी नगर चौक कोरबा में श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चाेरी और वित्‍तीय अनियमितताओं के विरेाध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अगुवाई में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी के इस पूरे प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है । इस मामले में पुलिस ने आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है जो केवल निचले स्‍तर के कर्मचारियों तक ही कार्यवाही है जबकि ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही होनी चाहिए । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि केवल हिंदुस्‍तान ही नहीं वरन पूरा विश्‍व के लोग जिन्‍होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में या फिर दान पेटी में चढ़ावा चढ़ाया है उनके आस्‍था को चोट पहुंचा है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय, सदस्‍य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफ आई आर होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए ।

पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्‍यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से 200 करोड़ की चोरी, स्‍वर्ण जड़‍ित रामचरित मानस का गायब हो जाना, 200 किलो की चांदी पार कर देना सिर्फ छोटे कर्मचारियों का हाथ नहीं हो सकता जरूर इसमें कुछ बड़े पदाधिकारियों का हाथ होगा ।

पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने कहा कि अयोध्‍या एक झांकी है, कांशी म‍थुरी बांकी है । बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है । तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद घोटाला भारत के ऐसे कई मंदिर है जहां दान चोरी और घोटाले हो रहे हैं इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रहे हैं । ऐसे ही कुछ लोगों के कारण अमरनाथ में बाबा बर्फानी सिर्फ पांच दिनों अर्तध्‍यान हो गये ।

जिलाध्‍यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा को यह स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि वह भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की पवित्रता को नष्‍ट करने वालों को राजनीतिक संरक्षण क्‍यों दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, जिला अध्‍यक्ष मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, ओबीसी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, आनदं पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, मण्‍डल अध्‍यक्ष सुरती कुलदीप, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्‍वनी पटेल, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, पार्षद – रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, मनहरण राठौर इंटक, पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्‍यंत शर्मा, संजू पैकरा, अशोक लोध, पुष्‍पा पात्रे, अनवर रजा, पवन विश्‍वकर्मा, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, रितिक वानखड़े, द्रोपति तिवारी, गायत्री चंद्रा, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, माधुरी ध्रुव, लक्ष्‍मी महंत, टिंकी महंत, सुभद्रा सिंह, झलकुंवर, बसंती, चंद्रिका चौहान, दामिनी नेताम, अमीता सागर, सीमा कुर्रे, उत्‍तरा, चित्रलेखा, श्‍याम बाई, साबीदा खान, साेनु चौधरी, हिमांशु सिंह, अमित सिंह, कुंजबिहारी साहु, संतोष साहु, विनय जायसवाल, सुखनंदन सोनकर, आशीष गुप्‍ता, कृष्‍ण कुमार चौकसे, मो.यासीन, अमित साहु, अनिल सिंह, शहजाद अहमद खान, नवंरग निर्मलकर, मोहन लाल, रम्‍हन दास, अमित पन्‍ना, सचिन कुर्रे, तपन हलदार, अजय दीवान, अंजनी दीवान, रज्‍जाक खान, शेख नाजिर, मनोहर लाल, हरवेन्‍द्र सिंह, पांचो बाई, सहिल खान, डाॅ.देव जायसवाल, विनय कुमार, डॉ.सतीष चौहान, गणेश दास महंत, रवि टोप्‍पो, अंकित वर्मा, कमल किशोर, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, ऐशवर्धन, देवीशीष श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, संजय यादव, रामनारायण जायसवाल एवं फरीदा खान सहित अनेकों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677