Connect with us

देश

Gold Price: 25 दिन में रू.17,000 टूटा सोने का भाव, जनवरी के रिकॉर्ड हाई से रू.55000 सस्ता हुआ गोल्ड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सोने की कीमतों में नवंबर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नवंबर के 25 दिनों में सोना करीब 17000 रुपए सस्ता हुआ यानी इसमें 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं यह इस साल जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले 31 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 55000 रुपए लुढ़क गया है। 

नवंबर में 12% से ज्यादा टूटा सोना

30 अक्टूबर को सोने का भाव 1,38,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज 26 नवंबर को 1,21,478 रुपए तक गिर गया था। 1 नवंबर को संडे था। ऐसे में 2 नवंबर से यानी महज 25 दिनों में सोना करीब 17,000 रुपए गिर गया। इस हिसाब से सोने में नवंबर में अभी तक 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 25 नवंबर को सोने का भाव 1.20 लाख रुपए से नीचे तक चला गया था।
 
हालांकि आज शुक्रवार को दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। खबर लिखे जानें के समय सोना 2973 रुपए की बढ़त के साथ 1,25,245 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 8339 रुपए उछलकर 1,54,182 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

Continue Reading

देश

सेबी अल्पांश शेयरधारकों के अधिकारों को गंभीरता से लेता है: चेयरमैन

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि बाजार नियामक अल्पांश शेयरधारकों के हितों को बेहद गंभीरता से लेता है और कंपनी संचालन से जुड़ी चिंताओं को उजागर करने में प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों की भूमिका का समर्थन करता है। पांडेय ने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा सेबी की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। 

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के प्रस्तावित सौदे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों को अल्पांश शेयरधारकों से जुड़े मुद्दों को उठाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी चिंताओं पर सार्वजनिक चर्चा और मीडिया की पड़ताल स्वागत योग्य है। पांडेय ने कहा, ”अल्पांश शेयरधारकों का हित हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रॉक्सी सलाहकारों को मुद्दों को सामने लाने का पूरा अधिकार है। वे अल्पांश शेयरधारकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और जब वे ऐसी चिंताएं उठाते हैं तो हम उनका समर्थन करते हैं। निवेशकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।” 

उनकी यह टिप्पणी सौदे की संरचना, मूल्यांकन और एपीएल अपोलो के अल्पांश शेयरधारकों के हितों की सुरक्षा को लेकर प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बीच आई है। टाटा स्टील ने सोमवार को कहा था कि उसने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में प्रवर्तकों की समूची 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपए में अधिग्रहीत करने के लिए एक समझौता किया है और कंपनी में 16,756 करोड़ रुपए की खुली पेशकश के जरिये 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है। 

Continue Reading

देश

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पूरा होने के करीब: गोयल

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पूरा होने के करीब है और समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तथा रूपरेखा अब आकार ले रही है। गोयल ने ‘इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ”अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पूरा होने के करीब है। वह प्रक्रिया और मार्ग, जिसकी वजह से समझौते को अंतिम रूप देने में हमेशा रुकावट आती थी, उसमें अब कुछ बात बन रही है।” 

उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ताजा रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है। इस रिपोर्ट में यह प्रावधान भी रखा गया है कि यदि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सहमत हो जाते हैं, तो इस शुल्क को 17 प्रतिशत तक सीमित कर दिया जाएगा, जिससे भारत को एशियाई प्रतिस्पर्धियों पर मामूली बढ़त मिलेगी। 

Continue Reading

देश

क्रेडाई ने बजट में किफायती आवास की परिभाषा बदलने, मूल्य सीमा दोगुनी करने का सुझाव दिया

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष निकाय क्रेडाई ने अपनी बजट-पूर्व सिफारिशों में कम लागत वाली आवासीय संपत्तियों की मांग और आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 90 लाख रुपए तक की कीमत वाले घरों को ‘किफायती आवास’ श्रेणी में शामिल करने का सुझाव दिया है। फिलहाल 45 लाख रुपए तक की आवासीय इकाइयों को ही किफायती आवास माना जाता है। निर्माणाधीन फ्लैटों पर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। 

किफायती आवास पर बिना आईटीसी के एक प्रतिशत जीएसटी लागू है। तैयार हो चुकी इकाइयों पर कोई जीएसटी नहीं लिया जाता है। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने आम बजट 2027-28 के लिए अपनी सिफारिशें सौंपी हैं। निकाय ने बाजार की मौजूदा वास्तविकताओं के अनुरूप किफायती आवास की परिभाषा में बदलाव की मांग की है। साथ ही उसने कुल नई पेशकश में नए किफायती घरों की आपूर्ति की हिस्सेदारी घटकर लगभग 20 प्रतिशत रह जाने पर चिंता जताई है, जो 2018 में 54 प्रतिशत थी। 

इस समस्या के समाधान के लिए संगठन ने जीएसटी, आयकर और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को ऋण देने के मानदंडों में किफायती आवास की एक समान, क्षेत्रफल-आधारित परिभाषा का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अधिसूचित महानगरों में 70 वर्ग मीटर, 10 लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरी केंद्रों में 90 वर्ग मीटर तथा अन्य स्थानों पर 120 वर्ग मीटर की रेरा कारपेट क्षेत्र सीमा की सिफारिश की गई है। किफायती घरों पर कम जीएसटी लगता है, इसलिए मूल्य सीमा में बढ़ोतरी से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी। 

किफायती घरों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए क्रेडाई ने मांग की है कि सरकार एक नई धारा 142ए के जरिये पूर्ववर्ती धारा 80-आईबीए के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन को फिर से लागू करे। आयकर अधिनियम की पूर्ववर्ती धारा 80-आईबीए के तहत किफायती आवास परियोजनाएं विकसित करने वाले रियल एस्टेट डेवलपर्स को परियोजना से होने वाले मुनाफे पर 100 प्रतिशत कर कटौती का प्रोत्साहन मिलता था। क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा, ”शहरीकरण के साथ भारत की आवास आवश्यकताएं बढ़ रही हैं और किफायती आवास की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। बदलती बाजार वास्तविकताओं के अनुरूप किफायती आवास की मौजूदा परिभाषा की समीक्षा करने की आवश्यकता है।” 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677