Connect with us

कोरबा

जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक से 40 पाव देशी मदिरा जब्त

Published

on

नवंबर में अब तक अवैध शराब से जुड़े 134 प्रकरण दर्ज, 21 व्यक्तियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कोरबा, 27 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्रवाई की। बबली होटल/ढाबा के संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा (40 पाव) जब्त की गई। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश तथा वृत्त प्रभारी श्रीमती जया मेहर के नेतृत्व में 26 नवंबर को की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह में अब तक 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग रू.1,19,748 है। इस अवधि में 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री यादव ने बताया कि अवैध शराब के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने वृत्त क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय और मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर कार्रवाई, ताप विद्युत गृह पर 19.15 लाख का जुर्माना

Published

on

कोरबा, 27 नवम्बर 2026। गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से राखड़ परिवहन में अनियमितता के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला सामने आने पर संबंधित विद्युत संयंत्र के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त जांच दल की जांच में अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व पर 19 लाख 15 हजार 500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, कोरबा द्वारा प्राप्त शिकायत के संदर्भ में जांच के लिए गठित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोरबा, जिला परिवहन अधिकारी, कोरबा एवं क्षेत्रीय अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, कोरबा के संयुक्त जांच दल ने मामले की जांच की। जांच में ग्राम-बोईदा में राखड़ भराव के लिए अनुमति प्राप्त स्थल पर राखड़ का वास्तविक भराव नहीं पाया गया। संयंत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐश डाइक से ग्राम-बोईदा स्थित अनुमति प्राप्त स्थल के लिए कुल 43 ट्रिप राखड़ का परिवहन किया जाना बताया गया था। किंतु मौके पर निरीक्षण के दौरान अनुमति प्राप्त स्थल पर राखड़ का वास्तविक भराव नहीं पाया गया।
इस गंभीर अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए 1277 टन राखड़ की मात्रा के आधार पर संबंधित विद्युत संयंत्र पर 19 लाख 15 हजार 500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, कोरबा द्वारा निरंतर निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से राखड़ का परिवहन एवं डंपिंग करने वाले वाहनों को पकड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

दादरखुर्द धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना एवं तौल के साथ धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

Published

on

किसान वीर सिंह अगरिया ने किया धान विक्रय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर दी बधाई

कोरबा, 27 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दादरखुर्द सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना एवं तौल के साथ धान खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर ग्राम पंडरीपानी निवासी किसान वीर सिंह अगरिया ने उपार्जन केंद्र में अपना 22.80 क्विंटल धान विक्रय किया। समिति द्वारा शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार धान की तौल एवं खरीदी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
खरीदी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती मोनिका अरविंद भगत ने किसान वीर सिंह अगरिया को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा धान विक्रय के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए खरीदी कार्य के सफल संचालन की कामना की।
इस दौरान समिति के प्रतिनिधि, किसान एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

Published

on

कोरबा 27 नवंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 04 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक किया जा रहा है जिसमें 19 नियोजकों द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाईजर, हेल्पर, ड्राईवर, सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), सेल्स एक्जक्यूटिव, सेविंग मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेन्टटिव, वेल्डर, सी.एन.सी. टर्निंग मशीन ऑपरेटर, कटर मशीन ऑपरेटर, फिटर, कांउसलर, टेलीकॉलर, ह्यूमन रिसोर्स प्लेसमेंट मैनेजर, एक्सपेंषन मैनेजर, ऑफिस अटेंडेंट महिला, फस्टएड ट्रेनर, सिक्योरिटी गार्ड, एच.आर.एक्जक्यूटिव, केयर टेकर/असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एक्जक्यूटिव, इलक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर (एरिया सेल्स ऑफिसर), सेल्स ऑफिसर, डिवाटरिंग ऑपरेटर, रिसेप्शनिष्ट, स्टोर मैनेजर (स्टोर इंचार्ज), एकाउंटेंट, विडियो एडिटर, सर्विस सुपरवाईजर, सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, ट्रेनी डेल्फि टी.वी.एस., एसोसियेट स्टेंलटिस, फिल्ड ऑफिसर, होटड मैनेजर, सोलर पी.वी. इंस्टॉलर, बीमा सखी, रूरल कैरियर एजेंट, सीटी कैरियर एजेंट, रिलेशनशिप मैनेजर हेतु कुल पद – 1355, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.एस.सी एग्रीकल्चर/नर्सिंग एम.बीए ए.एन.एम./जी.एन.एम. आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 8,000 से 40,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in/ Chhattisgarh Rojgar App    आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही उक्त रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों/ आवेदिकाओं ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। संभाग स्तरीय रोजगार मेला की जानकारी www.erojgar.cg.gov.in/  Chhattisgar Rojgar App     हैं में देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोरबा का दूरभाष नं.- 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677