Connect with us

कोरबा

मनरेगा का नाम बदलने पर भड़कीं सांसद ज्योत्सना, कहा-अब भाजपा राम के नाम पर भी लोगों को ठग रही

Published

on

मनरेगा बचाओ संघर्ष: ली प्रेसवार्ता, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक रहे उपस्थित
कोरबा।
आज प्रात: 11.00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा निर्देश पर प्रभारी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत प्रथम चरण में पत्रकारवार्ता ली और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना और नाम बदलकर विकसित भारत-जी राम जी करना महात्मा गांधी और भगवान राम का भी अपमान है। राम तो दिलों मेें बसते हैं और राम आस्था का नाम है। जी राम जी करना आस्था पर चोट है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अब राम के नाम पर गरीबों को ठग रही है। पहले मनरेगा में 8 महीने से पैसा जारी नहीं किया और अब इसे बदल कर वी बी- जी राम जी कर दिया गया।
काम के अधिकार पर कटौती
कांग्रेस गरीब, मजदूर और किसानों की हितैषी है, जबकि भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है और देश भर की सबसे बड़ी योजना का नाम बदल दिया। यह भाजपा की पुरानी आदत है और कांग्रेस की अच्छी-अच्छी योजनाओं का नाम बदल रही है। भाजपा को महात्मा गांधी और कांग्रेस दोनों से एलर्जी है। मनरेगा में हर गरीब, किसान और मजदूरों को साल के 365 दिनों तक काम उपलब्ध कांग्रेस कराती रही और जरूरत के हिसाब से 100 दिन का काम कर आर्थिक संबल प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी, लेकिन मोदी मिशन में ना तो काम की गारंटी है और न ही मजदूरी की। ग्राम पंचायतों में जी राम जी मिशन के तहत ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण, किसान, मजदूरों का पलायन बढ़ेगा। मोदी सरकार ने काम के अधिकार को छीन लिया।
मनरेगा ने पलायन रोका
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ थी, इससे काफी हद तक पलायन रूका और कांग्रेस ने सबके लिए आजीवका के लिए साधन उपलब्ध कराया था, जिससे पलायन रूका, क्योंकि सभी को गांव में ही काम मिलने लगा था। 2006 से काम की गारंटी योजना मनरेगा प्रारंभ थी, लेकिन मोदी सरकार को विश्व की यह सबसे बड़ी योजना राश नहीं आई और मनरेगा योजना की जगह जी राम जी मिशन ले आए। यह मजदूरी के अधिकार का हनन है, इससे गांव-गांव में पलायन बढ़ेगा।
राज्यों में आर्थिक बोझ बढ़ेगा
मनरेगा की सम्पूर्ण राशि केन्द्र से आती थी, जबकि जी राम जी के लिए 60-40 का रेशियो तय कर दिया गया है, जिससे राज्यों का आर्थिक बोझ बढ़ेगा और राज्यों की आर्थिक व्यवस्था डगमगाएगी। कोविड जैसी महामारी के अलावा सूखे, बाढ़ या अन्य आपदा के समय मनरेगा से लोगों का जीवन सामान्य था, लेकिन मोदी मिशन से लोगों का जीवन दूभर होगा।


मनरेगा से पर्यावरण में सुधार, देश का जल स्तर बढ़ा
मनरेगा में लोगों के हाथों को काम मिला। मनरेगा में अधिकतर तालाब, कुंआ खुदाई, पर्यावरण संरक्षण एवं विस्तार के काम होते थे जिससे देश की हरितक्रांति को बल मिला, देश का जल स्तर तेजी से सुधर रहा था, लेकिन मोदी मिशन से यह सब ठप्प पड़ जाएगा।
मोदी मिशन से गांव बदहाल और लोगों का जीवन होगा दूभर
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मनरेगा जीवन रेखा थी, इसे बंद करने/बदलाव करने से लोगों के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। बेरोजगारी बढ़ेगी, न्यूनतम मजदूरी तय न होने से श्रम का शोषण होगा। पलायन बढ़ेगा, पंचायतों की शक्तियां, अधिकार और प्रासंगिगता समाप्त हो जाएगी।
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ:चार मांगें पूरी करे मोदी सरकार
ज्योत्सना महंत ने कहा कि केन्द्र सरकार काम की गारंटी दे, मजदूरी की गारंटी दे, जवाबदेही की गारंटी दे।
मनरेगा में बदलाव की तत्काल वापसी करे।
काम के संवैधानिक अधिकार को पूर्ण रूप से बहाल करे।
न्यूनतम मजदूरी 400 रूपए तय करे।
श्रीमती महंत ने कहा कि हमारा संघर्ष किसानों, मजदूरों, ग्रामीणों को हक दिलाने के लिए जारी रहेगा और यदि मोदी सरकार इनकी हितैषी है तो मनरेगा को बहाल करे।
शांति का टापू छत्तीसगढ़ बना अपराध गढ़
ज्योत्सना महंत ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि शांति का टापू छत्तीसगढ़ इन दो सालो में अपराध गढ़ बन चुका है। आए दिन लूट, डकैती, हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गृहमंत्री अपने जिले को ही संभाल नहीं पा रहे हैं और पूरे प्रदेश में अराजकता फैल चुकी है। लोग परेशान और भयभीत हैं। प्रदेश में दारू की नदिया बह रही है। विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं।
एक हजार का महतारी वंदन, तीन हजार का बिजली बिल
ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली और समृद्धि दिख रही थी, लेकिन 2 साल के विष्णु सरकार में सुशासन सिर्फ नाम का है। 1000 का महतारी वंदन देकर लंबे चौड़े बिजली बिल थमा कर जनता को लूटा जा रहा है और कहते हैं सुशासन आ गया है।
विष्णु सरकार किसानों को भी ठग रही है, बड़े किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा है, छोटे किसानों का रकबा घटाना और कई तरह से परेशान किया जा रहा है। मोदी सरकार और विष्णु सरकार किसान, ग्रामीण एवं मजदूर विरोधी है, यह सब अब जनता जान चुकी है।
लगा रहे एक पेड़ मां के नाम और काट रहे लाखों पेड़ अडाणी के नाम
प्रदेश की हरियाली खत्म करने पर अमादा है विष्णु सरकार। प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के हर राज्यों में भाजपा सरकार पेड़ काट कर हरियाली खत्म कर रही है। प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाने का ढोंग रचा जा रहा है और दूसरी तरफ अडाणी के नाम लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं।
प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरषोत्म कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान, मुकेश राठौर, युवा कांंग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसूम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाजयुमो: गौकरण व रिपक महामंत्री बने

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। भाजपा युवा मोर्चा दीपका मंडल में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें गौकरण कंवर व रिपक कुमार को महामंत्री और विकास साहू को कोषाध्यक्ष बनाया है। उपाध्यक्ष अजूबा राज, प्रकाश गोंडारे और विरेंद्र यादव को नियुक्त किया है। वहीं महामंत्री पद पर रिपक कुमार और गौकरण कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मंत्री पद पर अतुल सिंह, मोनू बंसल को शामिल है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेसवार्ता:कांग्रेस महिला आरक्षण का विरोधी नहीं, 2023 के ड्राफ्ट को लागू करे भाजपा, देश को कर रही गुमराह-जयसिंह अग्रवाल

Published

on

मंत्री लखनलाल देवांगन पर फिर हमला, कहा-झोपड़ी में रहने की कहता है बात, उसके घर में भाई-भतीजा एवं ओएसडी का चेम्बर, जहां होती है अवैध वसूली

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए लाभ लेने की सरकार की मंशा साफ हो गई है। सरकार चाहती तो वर्तमान की सीटों के आधार पर आरक्षण दे सकती थी, लेकिन परिसीमन को जोड़कर लटकाना चाहती है।

अग्रवाल सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन क्यों नहीं विषय पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध नहीं है, बल्कि इसके अधूरे और भ्रामक स्वरूप के खिलाफ में है। महिला आरक्षण के नाम पर देश की महिलाओं के साथ छल किया जा रहा है। सरकार ने जो बिल लाया था, उसमें ओबीसी और वंचित वर्ग की महिलाओं की अनदेखी की गई है। जनगणना व परिसीमन की शर्त जोड़ने से कानून तुरंत लागू नहीं होगा और कई वर्षों तक लटक सकता है। सरकार ने कोई ठोस समय सीमा भी नहीं दी है, जिससे हमें संदेह पैदा होता है कि इसे जानबूझकर लंबित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने भाजपा प्रयास कर रही है। वह अपनी पार्टी की छवि सुधारने और वोट बैंक साधने की रणनीति पर काम कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि यदि यह कानून प्रभावी रूप से लागू नहीं होता तो जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कम हो सकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में है, इसे मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक मानती है। अगर सरकार की मंशा है कि अभी इसे लागू किया जाए तो कांग्रेस तैयार है, पार्टी अपना रुख पहले ही बता चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण कानून पारित हो गया था, उसे 2024 से लागू करने में क्या बाधा थी, इसे परिसीमन से जोड़कर अनावश्यक रूप से टालना इस बात का संकेत है कि सरकार की प्राथमिकता किसके लिए अनुमान में नहीं है। कांग्रेस तत्काल की क्रियान्वयन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष हो, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, महिला राष्ट्रपति, महिला मुख्यमंत्री, लोकसभा स्पीकर, सुप्रीम कोर्ट जज कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संतोष राठौर, पालूराम साहू, आनंद पालीवाल, के डी महंत, विजय सिंह, राकेश पंकज समेत कांग्रेसी मौजूद रहे।

जयसिंह ने मंत्री पर फिर साधा निशाना: कोयला, रेत तस्करी की वसूली के लिए मंत्री के घर में अलग-अलग चेम्बर

ठेकेदारी मेरे जीवकोपार्जन का व्यवसाय, इसमें गलत क्या? स्वर्गीय तुलसी ठाकुर भी करते थे ठेकेदारी
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का पक्ष रखने सोमवार शाम 4.30 बजे अपने कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पे्रसवार्ता रखी थी, जिसमें उन्होंने बिल पास न होने पर भाजपा द्वारा देश को गुमराह करने का आरोप लगाया, वहीं उन्होंने एक बार फिर मंत्री देवांगन पर कड़ा प्रहार किया और कहा-झोपड़ी रहने की बात करने वाले मंत्री लखनलाल देवांगन का घर जा कर देखिए, झोपड़ी है या अंदर से कुछ और? उसके घर में भाई-भतीजा, ओएसडी का अलग-अलग चेम्बर बना है, जहां पर रेत, कोयला की अवैध वसूली होती है।
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रेत की कहां-कहां सप्लाई हो रही है, यह सब जनता जानती है और मैं खुलेआम फिर बोल रहा हूं कि बालको, अडाणी के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों सहित कई जगहों पर मंत्री द्वारा रेत सप्लाई की जा रही है और पूरे जिले में रेत की अवैध तस्करी मंत्री के संरक्षण में हो रही है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारी मेरे परिवार के जीवकोपार्जन का साधन है। चुनाव लड़ने से पहले मैं भी ठेकेदारी करता था, लेकिन अब मेरे परिवार के लोग ठेकेदारी करते हैं, इसमें गलत क्या है? उन्होंने प्रशासन की प्रशंसा की और कहा कि प्रशासन अच्छा चल रहा है, लेकिन रेत और कोयला तस्करी के साथ-साथ कबाड़ भी खुलेआम चल रहा है।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मैंने कभी न तो रेत तस्करी की, न कोयले का अवैध कारोबार किया, लेकिन अभी रेत और कोयला तस्करी किसके संरक्षण में चल रहा है। इसके पूर्व भी बालको में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कहा था-यहां का मंत्री और विधायक बालको, अडाणी सहित अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में रेत आपूर्ति करता है, वह भी अवैध?
अवैध रेत:दो धु्रवों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा मुद्दा

जयसिंह अग्रवाल आए दिन मंत्री लखनलाल देवांगन पर हमलावर हो रहे हैं। बालको की एक सभा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मंत्री लखनलाल देवांगन पर बालको में रेत कारोबार करने का आरोप लगाया था, उसके बाद पत्रकारों को जवाब देते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा था-न मोर सो टेक्टर हावे, न ट्रक, मुड़ म रेत तस्करी करथों का? ठेकेदारी ओ करता है और आरोप मेरे ऊपर! इसके बाद सोमवार 20 अप्रैल को जयसिंह अग्रवाल ने फिर मंत्री पर हमला बोला और कहा कि रेत तस्करी कब और कैसे होती है, कौन करा रहा है, इसका सबूत मेरे पास है। झोपड़ी में रहता हूं, कह कर जनता को गुमराह करता है और उसके काले कारनामे चल रहे हैं। अवैध रेत की वसूली, अवैध कोयला की वसूली का अड्डा बन गया है मंत्री का गुप्त चेम्बर, जहां पर उसके भाई-भतीजे एवं ओएसडी अवैध वसूली कर रहे हैं और मंत्री अपने आपको ईमानदार जनप्रतिनिधि बताता है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

Published

on

कोरबा। समस्त शहरवासियों एवं श्रद्धालुजनों के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि श्रीश्री रविशंकर के सान्निध्य में आगामी 24 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे से 9 बजे तक के घंटाघर ओपन थिएटर में भव्य श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को दिव्य शिवलिंग के दर्शन, भजन, ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक अनुभूति का अनुपम लाभ प्राप्त होगा।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास, ऊर्जा और सनातन संस्कृति से जुड़ने का एक अद्भुत अवसर है। कार्यक्रम में विशेष रूप से “सोमनाथ की अनकही कथा” का भी वाचन एवं प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जिसमें की गौरवगाथा, संघर्ष, पुनर्स्थापना और सनातन चेतना की प्रेरक यात्रा को जनमानस के समक्ष रखा जाएगा।

मान्यता है कि भारत के पवित्र पश्चिमी तट पर स्थित केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि अनादि काल से श्रद्धा, शक्ति और शिवत्व का प्रतीक रहा है। सदियों पूर्व यात्रियों, साधकों और संतों ने इस धाम की दिव्यता का वर्णन किया है। कहा जाता है कि यहाँ का वातावरण अलौकिक शांति, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहता था।

इतिहास साक्षी है कि अनेक बार आक्रमणों और विध्वंस के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ की आस्था कभी पराजित नहीं हुई। मंदिर टूटता रहा, पर श्रद्धा नहीं टूटी। सनातन संस्कृति की यही जीवंतता आज भी समस्त भारतवर्ष को प्रेरित करती है। हर बार विनाश के बाद पुनर्निर्माण होना इस बात का प्रमाण है कि सत्य, श्रद्धा और चेतना को कोई समाप्त नहीं कर सकता।

कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार युगों से करोड़ों भक्तों की प्रार्थनाएँ, तपस्या और शिवभक्ति इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी रही हैं। यह केवल पत्थर या प्रतीक नहीं, बल्कि अनंत श्रद्धा का केंद्र है। श्रद्धालु जब दर्शन करते हैं, तो वे केवल एक शिवलिंग नहीं, बल्कि सनातन इतिहास, लाखों भक्तों की भावनाओं और शिव चेतना के स्पंदन से जुड़ते हैं।

आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि यह दिव्य शिवलिंग पहली बार की पावन धरती पर दर्शन हेतु लाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह, श्रद्धा और आनंद का वातावरण है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रचार, जनसंपर्क, वाहन प्रचार, भजन आमंत्रण, पत्रक वितरण एवं अन्य माध्यमों से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर भव्य सज्जा, भक्तिमय वातावरण, शिव आराधना, ध्यान सत्र एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन भी किया जाएगा। परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालु इस दुर्लभ अवसर का पुण्य लाभ ले सकते हैं।

आयोजन समिति ने समस्त नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठजनों एवं धर्मप्रेमी समाज से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 24 अप्रैल 2026
समय: सायं 6:00 बजे से 9:00 बजे तक
स्थान: घंटाघर ओपन थिएटर, कोरबा

आयोजन: , कोरबा परिवार

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677