सबसे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
समर्थकों ने कई जगह मनाया जायसवाल का जन्मदिन
कोरबा / कटघोरा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले युवा कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।
गेवराबस्ती कार्यालय में समर्थक काफी संख्या में एकत्र हुए थे। अवसर था जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के जन्मदिन का। जैसे ही तय कार्यक्रम के अनुसार अजय जायसवाल अपना कार्यालय पहुंचे, समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल मालाओं तथा बुके देकर उन्हें यशस्वी एवं सुदीर्घ-स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
सबसे पहले प्लेन क्रैश के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
अजय जायसवाल के जन्मदिन पर समर्थकों ने केक काटने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन अजय जायसवाल ने कहा कि देश में इतनी बड़ी त्रासदी हुई है, इस त्रासदी में सबसे पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अजय जायसवाल के नेतृत्व में सभी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृत सभी लोगों को विन्रम श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मृतक के परिजनों को इस विकट संकट को सहने का सामथ्र्य प्रदान करें। अजय जायसवाल ने कहा – अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है और हम सभी भारतवासी इस दुखद घटना से आहत हैं।
सादगी से मनाया जन्मदिन
गेवराबस्ती में स्थित कार्यालय में समर्थकों ने अपने प्रिय नेता अजय जायसवाल का जन्मदिन सादगी से मनाया, लेकिन अजय जायसवाल को बधाई देने वाले लोगों की संख्या काफी थी। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज से समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
भूविस्थापितों के साथ मनाया जन्मदिन, कहा-संघर्ष में सदैव साथ खड़ा रहूंगा

जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने एसईसीएल के भूविस्थापितों के साथ खदान क्षेत्र में अपना जन्मदिन मनाया। श्रमसेवा भूविस्थापित कामगार संगठन सहित अन्य संगठनों ने नेतृत्व देने वाले अजय जायसवाल को फूल-मालाओं एवं बुके साथ जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अजय जायसवाल ने कहा कि जब तक भूविस्थापितों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे और जमीन की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के अधिकारियों की मनमानी और हिटलरशाही नहीं चलने दी जाएगी। हम राष्ट्र विकास के लिए अपनी जमीन देते हैं, लेकिन एसईसीएल के अधिकारी हमें अपने अधिकार से वंचित रखते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए सब तरह की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
दीपका कार्यालय में भी मनाया जन्मदिन
दीपका स्थित अजय जायसवाल के कार्यालय में ग्रामीण अंचल हरदीबाजार, दीपका, झाबर, बतारी, बिंझरी, विजय नगर, भिलाईबाजार सहित आसपास के ग्रामीण एवं समर्थक तथा कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे और यहां भी फूल मालाओं एवं बुके से उनका स्वागत कर सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी और केक काटकर सबका मुंह मीठा कराया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों का कार्यकर्ताओं ने लुफ्त उठाया।
अशोक वाटिका में भी काटा गया केक
सबसे पहले मार्निंग वाक के दोस्तों ने अशोक वाटिका में अजय जायसवाल का जन्म दिन उत्साह के साथ मनाया और विशाल केक काटकर दोस्तों ने अजय जायसवाल को विश किया। सभी दोस्तों ने फूल माला और गुलदस्तों से अपने प्रिय मित्र का स्वागत किया और अजय जायसवाल ने सुख-दुख के साथियों का गले लगकर अभिनंदन किया।
जायसवाल ने किया सभी का अभिवादन
13 जून को जन्मदिन पर सुबह से लेकर देर रात तक उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की खुशियां मनाने वाले समर्थकों, संचार माध्यमों से जन्मदिन की बधाई देने वाले शुभचिंतकों, स्वजनों, परिजनों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।
मंदिरों में की सपरिवार पूजा-अर्चना
13 जून को अपने जन्मदिन पर अजय जायसवाल सपरिवार मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और कोरबा सहित प्रदेश की खुशहाली, परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की।
माता-पिता का लिया आशीर्वाद, धर्मपत्नी ने उतारी आरती
सुबह सो-उठकर सबसे पहले अजय जायसवाल ने अपने माता श्रीमती प्रभादेवी जायसवाल-पिता श्री कन्हैया जायसवाल का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अपने लाडले मोनू को माता-पिता ने सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद दिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना जायसवाल ने आरती उतार कर तथा माथे पर तिलक लगाया और अपने पति की दीर्घायु तथा समृद्ध जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की और जन्मदिन की अनंत, अशेष शुभकामनाएं दी।
