सबसे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि समर्थकों ने कई जगह मनाया जायसवाल का जन्मदिन
कोरबा / कटघोरा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले युवा कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। गेवराबस्ती कार्यालय में समर्थक काफी संख्या में एकत्र हुए थे। अवसर था जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के जन्मदिन का। जैसे ही तय कार्यक्रम के अनुसार अजय जायसवाल अपना कार्यालय पहुंचे, समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल मालाओं तथा बुके देकर उन्हें यशस्वी एवं सुदीर्घ-स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले प्लेन क्रैश के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि अजय जायसवाल के जन्मदिन पर समर्थकों ने केक काटने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन अजय जायसवाल ने कहा कि देश में इतनी बड़ी त्रासदी हुई है, इस त्रासदी में सबसे पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अजय जायसवाल के नेतृत्व में सभी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृत सभी लोगों को विन्रम श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मृतक के परिजनों को इस विकट संकट को सहने का सामथ्र्य प्रदान करें। अजय जायसवाल ने कहा – अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है और हम सभी भारतवासी इस दुखद घटना से आहत हैं। सादगी से मनाया जन्मदिन गेवराबस्ती में स्थित कार्यालय में समर्थकों ने अपने प्रिय नेता अजय जायसवाल का जन्मदिन सादगी से मनाया, लेकिन अजय जायसवाल को बधाई देने वाले लोगों की संख्या काफी थी। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज से समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
भूविस्थापितों के साथ मनाया जन्मदिन, कहा-संघर्ष में सदैव साथ खड़ा रहूंगा
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने एसईसीएल के भूविस्थापितों के साथ खदान क्षेत्र में अपना जन्मदिन मनाया। श्रमसेवा भूविस्थापित कामगार संगठन सहित अन्य संगठनों ने नेतृत्व देने वाले अजय जायसवाल को फूल-मालाओं एवं बुके साथ जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अजय जायसवाल ने कहा कि जब तक भूविस्थापितों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे और जमीन की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के अधिकारियों की मनमानी और हिटलरशाही नहीं चलने दी जाएगी। हम राष्ट्र विकास के लिए अपनी जमीन देते हैं, लेकिन एसईसीएल के अधिकारी हमें अपने अधिकार से वंचित रखते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए सब तरह की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
दीपका कार्यालय में भी मनाया जन्मदिन
दीपका स्थित अजय जायसवाल के कार्यालय में ग्रामीण अंचल हरदीबाजार, दीपका, झाबर, बतारी, बिंझरी, विजय नगर, भिलाईबाजार सहित आसपास के ग्रामीण एवं समर्थक तथा कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे और यहां भी फूल मालाओं एवं बुके से उनका स्वागत कर सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी और केक काटकर सबका मुंह मीठा कराया गया और स्वादिष्ट व्यंजनों का कार्यकर्ताओं ने लुफ्त उठाया। अशोक वाटिका में भी काटा गया केक
सबसे पहले मार्निंग वाक के दोस्तों ने अशोक वाटिका में अजय जायसवाल का जन्म दिन उत्साह के साथ मनाया और विशाल केक काटकर दोस्तों ने अजय जायसवाल को विश किया। सभी दोस्तों ने फूल माला और गुलदस्तों से अपने प्रिय मित्र का स्वागत किया और अजय जायसवाल ने सुख-दुख के साथियों का गले लगकर अभिनंदन किया। जायसवाल ने किया सभी का अभिवादन
13 जून को जन्मदिन पर सुबह से लेकर देर रात तक उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की खुशियां मनाने वाले समर्थकों, संचार माध्यमों से जन्मदिन की बधाई देने वाले शुभचिंतकों, स्वजनों, परिजनों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। मंदिरों में की सपरिवार पूजा-अर्चना 13 जून को अपने जन्मदिन पर अजय जायसवाल सपरिवार मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और कोरबा सहित प्रदेश की खुशहाली, परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। माता-पिता का लिया आशीर्वाद, धर्मपत्नी ने उतारी आरती
सुबह सो-उठकर सबसे पहले अजय जायसवाल ने अपने माता श्रीमती प्रभादेवी जायसवाल-पिता श्री कन्हैया जायसवाल का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अपने लाडले मोनू को माता-पिता ने सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद दिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना जायसवाल ने आरती उतार कर तथा माथे पर तिलक लगाया और अपने पति की दीर्घायु तथा समृद्ध जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की और जन्मदिन की अनंत, अशेष शुभकामनाएं दी।
CMD के गेवरा दौरे के बिच भू विस्थापित श्रमिकों के विभिन्न मांगो को लेकर अजय जायसवाल के नेतृत्व मे खदान मे लगातार 6 घंटे काम ठप कर किया जमकर विरोध प्रदर्शन
कोरबा/गेवरा। आज एक तरफ गेवरा खदान के दौरे मे SECL बिलासपुर CMD कोरबा प्रवास पर रहे वही दूसरी ओर अजय जायसवाल भू विस्थापित श्रमिकों सहित स्थानीय बेरोजगारों रोजगार सहित विभिन्न मांगो को लेकर खदान मे धरने पर बैठ गए।
आज दिनांक 27/10/2026 को गेवरा खदान मे कार्यरत निजी ठेका कंपनी PNC सहित अन्य कंपनी मे कार्यरत भू विस्थापित श्रमिकों के द्वारा 6 महीने पूर्व से हाई पावर कमेटी के अनुसार पेमेंट, भविष्य निधि ,सुरक्षा, बोनस, पेमेंट स्लिप, जॉइनिंग लेटर सहित 2 महीने से लंबित भुगतान को लेकर कई बार पत्राचार किया जा चूका है, परन्तु प्रबंधन और कंपनी के द्वारा किसी प्रकार का सुनवाई नहीं किया, जिसको लेकर भू विस्थापित श्रमिकों के द्वारा अजय जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा को सूचित किया। तत्पश्चात अजय जायसवाल के द्वारा आज खदान पहुंच भू विस्थापितों के विभिन्न मुद्दे को लेकर खदान मे धरने पर बैठ गए और सभी श्रमिकों के द्वारा 6 घंटा काम बंद कर काम ठप कर आंदोलन कर दिया गया, जिसके उपरांत SECL प्रबंधन और pnc कंपनी के अधिकारी वार्ता हेतु पहुंचे और हड़ताल स्थगित करने निवेदन किया गया। तत्पश्चात दिनांक 29/10/2026 को 12 बजे SECL गेवरा CGM ऑफिस मे वार्ता करते हुए मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया, साथ ही वार्ता मे विभिन्न मुद्दों पर बात करने सहमति बनी, जिसमे सभी –
1 श्रमिकों को हाई पावर कमेटी के अनुसार पेमेंट 2 सभी श्रमिकों का id कार्ड, सुरक्षा, 3 पेमेंट स्लिप 4 स्थानीय बेरोजगरों को रोजगार 5 जॉइनिंग लेटर, सहित बोनस पर बात करने और मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया। उक्त हड़ताल मे भू विस्थापित श्रमिकों के साथ अजय जायसवाल पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, शेत मसीह सांसद प्रतिनिधि, मधुसूदन दस नेता प्रतिपक्ष बांकी मोंगरा, गोविंदा सारथी, कमलेश प्रजापति, संतोष यादव, प्रकाश सागर, फिरोज, राजकुमार पटवा, राकेश राजपूत,संजय यादव, सुजीत महंत, गौरव साहू, अनिल सागर, सहित कम्पनी मे कार्यरत हेल्फर, ड्राइवर सहित ग्रामीण सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे।
कोरबा। प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गरिमा शर्मा ने जिला जेल कोरबा के बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। न्यायाधीश शर्मा जेल में बंदियों की भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। बंदियों से व्यक्तिगत चर्चा कर, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का अवलोकन किया। न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि पात्र बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता देंेगे। बंदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी दिवसों में न्यायालयों में उपस्थित कराने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों को उनके अधिकारों और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। प्राधिकरण का मानना है कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना केवल एक दायित्व नहीं बल्कि समाज में समानता और न्याय का अधिकार भी है।
कोरबा/पाली। पाली-लाफा मार्ग पर कई अंधे मोड़ हैं, इनके आसपास सड़क किनारे पेड़ों की डंगाल की छंटनी नहीं कराने पर सड़क हादसे का डर बना हुआ है। 8 किलोमीटर सड़क के रास्ते पर 5 से अधिक मोड़ है, जहां पर सुरक्षित आवाजाही में खतरा बना हुआ है। सामने से आ रहे वाहन पेड़ों की झुकी डंगाल के कारण नजर नहीं आते हैं और वाहनों के टकराने से सड़क दुर्घटना हो चुकी है। चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी का ऐतिहासिक मंदिर जाने का भी यह रास्ता है। पाली से चैतुरगढ़ की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। इसी मार्ग पर लाफा तक कई अंधे मोड़ से चालकों का सफर मुश्किल हो रहा है। चैतुरगढ़ में मां महिषासुर मर्दिनी का मंदिर होने के साथ यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है।
इस कारण जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण छत्तीसगढ़ का कश्मीर भी कहा जाता है। पर्यटक पाली-लाफा मार्ग से चैतुरगढ़ के लिए आवाजाही करते हैं। जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी ने मांग की है कि पाली से लाफा होते हुए चैतुरगढ़ जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कराया जाए। सड़क किनारे दृश्यता रोकने वाली डालियों की नियमानुसार कटाई-छंटाई कराई जाए। दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मोड़ों को चिह्नित किया जाए। वहां जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं।