
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 3 साकेत नगर के पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने तुलसीनगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हमर क्लीनिक के प्रांगण में वार्ड की मितानिनों का सम्मान किया। बतौर अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उपाध्यक्षद्वय सूरज पाण्डेय, रिपु जायसवाल, हमर क्लीनिक के मेडिकल आफिसर डॉ. उपासना साहू, कोआर्डिनेटर नर्मदा मैत्री, एमटी सरिता कहरा, श्रीमती ज्योति वर्मा, पार्षद पुत्र सुदेश चंद्रा आदि उपस्थित थे।
बिना वेतन की सेवा, अद्भूत हैं मितानिन-विकास अग्रवाल
भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने कहा कि आज मितानिन दिवस पर सभी मितानिनों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में बिना वेतन, सिर्फ प्रोत्साहन राशि से ही चौबिसों घंटे स्वास्थ्य सेवा के लिए तत्पर रहना कम बड़ी बात नहीं है। इस अद्भूत सेवा कार्य को मितानिन अंजाम दे रहे हैं और बुजूर्गों को बेटी बनकर, सह उम्र के लोगों को दोस्त बनकर और छोटों को मां का वात्सल्य देकर सेवा कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्तंभ बनकर अपने-अपने क्षेत्र को स्वस्थ मोहल्ला और वार्ड बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि साकेत नगर वार्ड में 6 मितानिन अपनी सेवाओं से सबको स्वास्थ सेवा प्रदान कर रही हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करें और उनका जो सम्मान है, सम्मान दें। सम्मान देने से सेवाकार्य में और प्रोत्साहन मिलता है। आज हमारे बीच अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर मितानिन सेवा कार्यों को और विस्तार देंगे।
भाजपा सरकार सभी वर्ग की सुध लेती है। आगे केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार मितानिनों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगी और हमारा भी प्रयास होगा कि मितानिनों की आवाज सरकार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से मितानिनों ने संघर्ष किया और घर-घर जा कर लोगों की सेवा की, यह अद्भूत रहा। हम ऐसे मितानिनों को प्रणाम करते हैं।
मितानिन हमारे रक्षक हैं-ज्योति वर्मा
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व एल्डरमेन श्रीमती ज्योति वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ प्रोत्साहन राशि से सेवा के इतने बड़े कार्य को आगे बढ़ाने में मितानिनों का अहम योगदान है। यूं कहें तो मितानिन हमारे रक्षक हैं।
मितानिनों का कार्य ईश्वरीय कार्य है-मंजू सिंह
कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने भी सम्बोधित किया और कहा कि मितानिनों को ओहदे से नहीं बल्कि उनके सेवा कार्यों से पहचाना जाना चाहिए। मितानिनों का कार्य ईश्वरीय कार्य है और उनके कार्य उनका सम्मान और बढ़ा देता है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के आधार स्तंभ हैं मितानिन – डॉ. उपासना साहू
हमर क्लीनिक-आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुलसीनगर की मेडिकल आफिसर डॉ. उपासना साहू ने मितानिनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधार स्तंभ बताया और कहा कि सिर्फ प्रोत्साहन राशि पा कर ही ये बड़े दिल रखकर हर वर्ग के लोगों की सेवा करते हैं, यह सेवाकार्य अतुलनीय है।
प्रोत्साहन राशि बढ़े, इस आवाज को सरकार तक पहुंचाएं – नर्मदा मैत्री
मितानिन कोआर्डिनेटर श्रीमती नर्मदा मैत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हमें अवैतनिक रखा है और हम कुछ प्रोत्साहन राशि से सेवा कार्य करते हैं। सरकार द्वारा हमें सिर्फ स्वास्थ्य सेवा में ही नहीं, बल्कि चुनाव हो, जनगणना हो, एसआईआर हो, प्रसव, टीका करण सहित हर राष्ट्रीय और राजकीय कार्यक्रमों में संलग्र कर देती है। स्वास्थ्य सेवा के अलावा अन्य कार्यों में हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। 24 घंटे की सेवा देते हैं, लेकिन वहां प्रोत्साहन राशि इतनी कम हैं कि परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को सरकार तक पहुंचाएं, ताकि प्रोत्साहन राशि इतनी हो कि हमारा परिवार भी चल सके।
मितानिनों का किया गया सम्मान
अतिथियों ने वार्ड की 6 मितानिनों का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तरन्नुम, सुकृति, नीरा, संध्या, रवीना एवं गायत्री का सम्मान किया।
इनका भी हुआ सम्मान
कोआर्डिनेटर नर्मदा मैत्री, एमटी सरीता कहरा, ज्योति वर्मा, एएनएम प्रियंका सिस्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं- उमा राय, पूर्णिमा, जलवती, गंगा, सरिता, लोकेश्वरी, सुमित्रा, सुधा, लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
अतिथियों को भेंट किया गया प्रतीक चिन्ह
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, योगेश मिश्रा, सूरज पाण्डेय, रिपु जायसवाल, श्रीमती आरती – विकास अग्रवाल, सुदेश चंद्रा, डॉ. उपासना साहू सहित अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुष्प वर्षा से मितानिनों का अद्भूत सम्मान
मितानिनों की सेवा ईश्वरीय सेवा से कम नहीं। अतिथियों ने ऐसे महान कार्य करने वाली मितानिनों को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देने से पूर्व पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। अद्भूत सम्मान पा कर मितानिन भावविभोर हो गए। अतिथियों का भी तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साकेत नगर वार्ड के नागरिक भी उपस्थित हुए।
