कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 3 साकेत नगर के पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने तुलसीनगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हमर क्लीनिक के प्रांगण में वार्ड की मितानिनों का सम्मान किया। बतौर अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उपाध्यक्षद्वय सूरज पाण्डेय, रिपु जायसवाल, हमर क्लीनिक के मेडिकल आफिसर डॉ. उपासना साहू, कोआर्डिनेटर नर्मदा मैत्री, एमटी सरिता कहरा, श्रीमती ज्योति वर्मा, पार्षद पुत्र सुदेश चंद्रा आदि उपस्थित थे।
बिना वेतन की सेवा, अद्भूत हैं मितानिन-विकास अग्रवाल
भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने कहा कि आज मितानिन दिवस पर सभी मितानिनों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में बिना वेतन, सिर्फ प्रोत्साहन राशि से ही चौबिसों घंटे स्वास्थ्य सेवा के लिए तत्पर रहना कम बड़ी बात नहीं है। इस अद्भूत सेवा कार्य को मितानिन अंजाम दे रहे हैं और बुजूर्गों को बेटी बनकर, सह उम्र के लोगों को दोस्त बनकर और छोटों को मां का वात्सल्य देकर सेवा कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्तंभ बनकर अपने-अपने क्षेत्र को स्वस्थ मोहल्ला और वार्ड बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि साकेत नगर वार्ड में 6 मितानिन अपनी सेवाओं से सबको स्वास्थ सेवा प्रदान कर रही हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करें और उनका जो सम्मान है, सम्मान दें। सम्मान देने से सेवाकार्य में और प्रोत्साहन मिलता है। आज हमारे बीच अतिथियों के हाथों सम्मान पाकर मितानिन सेवा कार्यों को और विस्तार देंगे। भाजपा सरकार सभी वर्ग की सुध लेती है। आगे केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार मितानिनों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगी और हमारा भी प्रयास होगा कि मितानिनों की आवाज सरकार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से मितानिनों ने संघर्ष किया और घर-घर जा कर लोगों की सेवा की, यह अद्भूत रहा। हम ऐसे मितानिनों को प्रणाम करते हैं। मितानिन हमारे रक्षक हैं-ज्योति वर्मा
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व एल्डरमेन श्रीमती ज्योति वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ प्रोत्साहन राशि से सेवा के इतने बड़े कार्य को आगे बढ़ाने में मितानिनों का अहम योगदान है। यूं कहें तो मितानिन हमारे रक्षक हैं। मितानिनों का कार्य ईश्वरीय कार्य है-मंजू सिंह
कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने भी सम्बोधित किया और कहा कि मितानिनों को ओहदे से नहीं बल्कि उनके सेवा कार्यों से पहचाना जाना चाहिए। मितानिनों का कार्य ईश्वरीय कार्य है और उनके कार्य उनका सम्मान और बढ़ा देता है। स्वास्थ्य क्षेत्र के आधार स्तंभ हैं मितानिन – डॉ. उपासना साहू
हमर क्लीनिक-आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुलसीनगर की मेडिकल आफिसर डॉ. उपासना साहू ने मितानिनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधार स्तंभ बताया और कहा कि सिर्फ प्रोत्साहन राशि पा कर ही ये बड़े दिल रखकर हर वर्ग के लोगों की सेवा करते हैं, यह सेवाकार्य अतुलनीय है। प्रोत्साहन राशि बढ़े, इस आवाज को सरकार तक पहुंचाएं – नर्मदा मैत्री
मितानिन कोआर्डिनेटर श्रीमती नर्मदा मैत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हमें अवैतनिक रखा है और हम कुछ प्रोत्साहन राशि से सेवा कार्य करते हैं। सरकार द्वारा हमें सिर्फ स्वास्थ्य सेवा में ही नहीं, बल्कि चुनाव हो, जनगणना हो, एसआईआर हो, प्रसव, टीका करण सहित हर राष्ट्रीय और राजकीय कार्यक्रमों में संलग्र कर देती है। स्वास्थ्य सेवा के अलावा अन्य कार्यों में हमें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। 24 घंटे की सेवा देते हैं, लेकिन वहां प्रोत्साहन राशि इतनी कम हैं कि परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को सरकार तक पहुंचाएं, ताकि प्रोत्साहन राशि इतनी हो कि हमारा परिवार भी चल सके। मितानिनों का किया गया सम्मान
अतिथियों ने वार्ड की 6 मितानिनों का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तरन्नुम, सुकृति, नीरा, संध्या, रवीना एवं गायत्री का सम्मान किया। इनका भी हुआ सम्मान
कोआर्डिनेटर नर्मदा मैत्री, एमटी सरीता कहरा, ज्योति वर्मा, एएनएम प्रियंका सिस्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं- उमा राय, पूर्णिमा, जलवती, गंगा, सरिता, लोकेश्वरी, सुमित्रा, सुधा, लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों को भेंट किया गया प्रतीक चिन्ह
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, योगेश मिश्रा, सूरज पाण्डेय, रिपु जायसवाल, श्रीमती आरती – विकास अग्रवाल, सुदेश चंद्रा, डॉ. उपासना साहू सहित अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुष्प वर्षा से मितानिनों का अद्भूत सम्मान
मितानिनों की सेवा ईश्वरीय सेवा से कम नहीं। अतिथियों ने ऐसे महान कार्य करने वाली मितानिनों को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देने से पूर्व पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। अद्भूत सम्मान पा कर मितानिन भावविभोर हो गए। अतिथियों का भी तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साकेत नगर वार्ड के नागरिक भी उपस्थित हुए।
बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए जरूरी बात
तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।
कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।
इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।
कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।
कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।
सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।