Connect with us

खेल

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता : सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट  (UNDER-13) के  मुकाबले अंतिम चरण में  सीनियर महिला वर्ग में सुष्मिता सोम तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक  सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग सम्पन्न हुयी।  

रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिवशकील साजिद ने जानकारी दी कि कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री नाकोडा पाइप इम्पेक्स प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर स्पर्श गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। इस अवसर पर रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डा मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।                   

प्रतियोगिता में कल खेले गये सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स)

बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:- सीनियर महिला वर्ग:-   विजेता –  सुष्मिता सोम (बिलासपुर),   उपविजेता –   प्रज्ञा पाठक (रायपुर)  4 -2   
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:-   विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर),   उपविजेता-    अबीर बडानी  (रायपुर)  3-0   
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:-    विजेता –   इशी मिश्रा (रायपुर),  उपविजेता- अराध्या चंद्राकर (धमतरी)   3-0    

प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा  यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं  जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं । प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए  मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-

 सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – अरिंदम देबनाथ (रायपुर) ने प्रणय चौहान (रायपुर) को 4 -1 तथा कुणाल देब (दुर्ग) ने आयुष शर्मा (रायपुर) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-

सेमीफायनल –  आर्यन सिंह (रायपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-1 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने गौरव मून (दुर्ग) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:-   
सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने  लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने इशी मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:- 

सेमीफायनल – अथर्व साहू (दुर्ग) ने अबीर अग्रवाल (रायपुर) को 3-1 तथा विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने नीरव तिवारी (रायपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – अक्षिता बीनू (बिलासपुर) ने माहविन अंसारी (रायपुर) को 3-0 तथा इशी मिश्रा (रायपुर) ने आरुषि मढरिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं |   

       उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

कोरबा

योनेक्स सनराइज़ स्टेट मिनी एवं सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में कोरबा का प्रतिनिधित्व करेंगे आरिव, श्रेष्ठा और आदित्य

Published

on

कोरबा। रविवार को कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय चयन स्पर्धा आयोजित की गई थी। कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने बताया कि यह चयन स्पर्धा अगले महीने रायपुर में 3 से 7 अक्टूबर के मध्य होने वाली योनेक्स सनराइज़ 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी और सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने कोरबा की टीम चयन के लिए रखी गई थी। नगर निगम कॉलोनी कोरबा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट में हुई स्पर्धा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा के नतीजों की बात करें तो अंडर 11 बालक वर्ग में आरिव घिरे, अंडर 11 बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू विनर रहे। इसी तरह अंडर 13 बालक वर्ग में आदित्य धनराज, अंडर 13 बालिका वर्ग में भी श्रेष्ठा साहू चयन स्पर्धा के विजेता चुने गए। कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि चारों विजेता खिलाड़ी छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में अगले महीने रायपुर में 3 से 7 अक्टूबर के मध्य योनेक्स सनराइज़ 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी और सब-जूनियर ( अंडर 11 और अंडर 13 वर्ग बालक और बालिका) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के मेन ड्रॉ में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंडर 11 बालक वर्ग में वेदांत कौशिक, अंडर 11 बालिका वर्ग में सुप्रीता मामिलापल्ली रनर अप रहे। इसी तरह अंडर 13 बालक वर्ग में विवान साहू और अंडर 13 बालिका वर्ग में सोनाली सोनल फेलिक्स उप विजेता रहे। प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अंपायर की आसंदी से अमरजीत और करण का विशेष सहयोग रहा। कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों के लिए आगामी स्टेट टूर्नामेंट में जीत की शुभकामनाएं दीं हैं।

Continue Reading

कोरबा

अंतर क्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2026-27, SECL गेवरा क्षेत्र ने रचा इतिहास, अपने नाम किया विजेता का खिताब

Published

on

कोरबा/गेवरा। दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL द्वारा आयोजित अंतर क्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2026-27 का सफल समापन 08 सितंबर 2026 को SECL बैकुंठपुर क्षेत्र में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में SECL गेवरा क्षेत्र की टीम ने अपनी अद्भुत रणनीति उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेमिसाल खेल भावना के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की ।

प्रतियोगिता के दौरान गेवरा क्षेत्र की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम के कप्तान अरविन्द अहिरवार के कुशल नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और बेहतर तालमेल का परिचय दिया ।

विजेता टीम के सितारे

कप्तान – अरविन्द अहिरवार, सुजीत झा, ऋषभ विश्वकर्मा, मकसूद, पवन कुमार देवांगन, अमित कुमार पटेल

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर गेवरा क्षेत्र प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत केवल खेल की सफलता नहीं बल्कि टीम वर्क अनुशासन और समर्पण का जीवंत प्रतीक है ।

गेवरा क्षेत्र के इन होनहार खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और रणनीति पर संपूर्ण SECL परिवार को गर्व है। यह जीत आने वाली प्रतियोगिताओं में नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेगी ।

गेवरा क्षेत्र की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है, सभी ने विजेता टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता की राह पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं ।

Continue Reading

खेल

“स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- संपन्न 

Published

on

शैलेश डागा, राजेश लुनिया,  हनी अरोरा, एस.व्ही. पेंढारकर, के.बी. सिंह, डा. भरत अग्रवाल (पुरुष वर्ग) तथा  दिव्या आमदे, सुप्रिया सोम, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने 

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में  दिनांक 13/09/2026 को आयोजित “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथमछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी। 

उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं एम आई सी सदस्य तथा छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चन्नावर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिदजी ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।               

प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –    शैलेश डागा (रायपुर),   उपविजेता-   रजनीश ओबेराय(दुर्ग)   2-0, तृतीय –   निशांत क़ानूगा (रायपुर) ।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश लुनिया (रायपुर),  उपविजेता-   बी. रविकांत (बिलासपुर)     2-0, तृतीय –   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-    विजेता –  हनी अरोरा (बिलासपुर),  उपविजेता- अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर)  2-0, तृतीय –    सुशांत बोरवनकर (रायपुर)।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर),  उपविजेता-  के. रविशंकर (बिलासपुर)   2-1, तृतीय –    पी.एन. मजुमदार (कोरिया)।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –    के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता- राम सावले (दुर्ग)    2-0,तृतीय –     सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर)।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –  डा. भरत अग्रवाल (रायपुर), उपविजेता- एच.डी. चौधरी (राजनांदगांव)     2-0, तृतीय –  प्रदीप सूद (दुर्ग)। 

महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर)  2-0 , तृतीय –  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)।

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री सुप्रिया सोम (बिलासपुर),  उपविजेता-  सुश्री सोनिका कौरा (दुर्ग)  2-1, तृतीय – प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)।

महिला एकल (आयु वर्ग 65):-  विजेता –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर),  उपविजेता-  सुश्री सरबरी मोइत्रा(बिलासपुर)  2-0, तृतीय –  सुश्री गौरी डे(बिलासपुर) ।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु थे |  

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677