कोरबा। एसईसीएल एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड पंजीयन क्रमांक 3131 के प्राधिकृत सदस्यों और प्रबंधन द्वारा समिति के पैसों के कथित मनमाने ढंग से दुरुपयोग एवं भारी वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त था इस संबंध में उप पंजीयक कोरबा के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए 26 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पंजीयन अधिकारी कोरबा द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें सदस्यों की शिकायतों को विस्तार से सुना गया बैठक में प्रशासनिक स्तर पर लिए गए सकारात्मक निर्णयों और ठोस आश्वासनों के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ।
ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के बिंदु
सोसाइटी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में निम्नलिखित मदों पर अत्यधिक एवं संदेहास्पद खर्च दिखाए जाने का आरोप है, जिसकी जांच की मांग की जा रही थी:-
मीटिंग खर्चा:- रू.2,65,000/- बिना वास्तविक व्यय के जबरदस्ती बिल बनाने का आरोप
अन्य खर्च एवं आधार खर्च:- दोनों मिलकर लगभग रू.19,00,000/- से अधिक
फर्नीचर खर्चा:- रू.3,65,000/-
प्रिंटिंग खर्चा:- रू.3,76,000/-
कंप्यूटर खर्चा:- रू.7,66,000/-
स्टेशनरी खर्चा:- रू.1,18,000/-
ऑफिस खर्चा:- रू.10,97,000/-
पूजा गिफ्ट:- रू.78,000/-
सदस्यों को गिफ्ट परचेज: रू.59,10,000/-
संयुक्त बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं कार्रवाई
दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में उप पंजीयन अधिकारी द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं:-
- निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव:- सोसाइटी में जल्द से जल्द निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे जिसके लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं प्रबंधन को प्रस्ताव भेजने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
- जांच कमेटी का गठन:- सोसाइटी में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए सहकारिता विभाग के निरीक्षकों एल.एन. जायसवाल सहकारी निरीक्षक और एच.के. चौहान सहकारी निरीक्षक की एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है ।
- रिकॉर्ड सीज करने के आदेश:- जांच अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है साथ ही वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कोऑपरेटिव के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड कैश बुक बिल वाउचर प्रोसीडिंग रजिस्टर आदि को तत्काल सीज करने के आदेश दिए गए हैं ।
- वित्तीय प्रतिबंध:- सोसाइटी में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन भुगतान को छोड़कर आगामी आदेश तक अन्य सभी मदों के खर्चों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है प्राधिकृत अधिकारियों और प्रबंधन के वित्तीय अधिकारों पावर को सीज करते हुए किसी भी प्रकार की नई राशि खर्च करने पर रोक लगा दी गई है जिसकी प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई गई है ।
चेतावनी
उपरोक्त निर्णयों और त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है हालांकि संस्था के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच की कार्रवाई पूरी नहीं होती है या किसी भी प्रकार का टालमटोल रवैया अपनाया जाता है तो संस्था के समस्त सदस्यगण पुनः बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।
