कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर इंदिरा स्टेडियम के सामने गुरू घासीदास परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। विष्णुदेव साय प्रात: 11 बजे कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे और 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम पहुंचेंगे। वे 11.50 से 12.50 तक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 12 .55बजे श्री साय लोरमी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

