DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन होगा जारी

कोरबा 21 अगस्त 2026। जिले में केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किया जा सकेगा।
यह प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) एवं तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्रों में उसी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध होगा, जिस प्रकार जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। आवेदन हेतु 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, प्रमाण पत्र के निर्धारित प्रारूप पर सरपंच या पार्षद के हस्ताक्षर तथा पटवारी के प्रमाणीकरण के साथ आवेदन लोक सेवा केंद्र में प्रस्तुत किया जा सकेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक/विद्यालय क्षेत्र के समस्त पात्र विद्यार्थियों के अभिभावकों को इस प्रक्रिया का व्यापक जानकारी देकर सभी पात्र विद्यार्थियों का अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जाना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version