DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Upper Circuit Stock: इस छोटे शेयर में अचानक आई तेजी, लगा अपर सर्किट, क्या है वजह?

अहमदाबाद,एजेंसी। गुजरात की इंटीग्रेटेड कॉटन यार्न निर्माता आस्था स्पिनटेक्स (Aastha Spintex) के शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और भाव 122 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने Falcon Yarns के अधिग्रहण की घोषणा की है, जिसे उसके कारोबार विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस डील के पूरा होने के बाद कंपनी की वार्षिक स्पिनिंग क्षमता 7,700 मीट्रिक टन से बढ़कर 17,457 मीट्रिक टन हो जाएगी। वहीं स्पिंडल क्षमता 25,920 से बढ़कर 61,824 तक पहुंच जाएगी यानी कंपनी की उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इससे कंपनी घरेलू और निर्यात बाजारों की बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगी।

तेजी से बढ़ रही है कॉटन यार्न की मांग

Falcon Yarns के पास गुजरात में आधुनिक स्पिनिंग यूनिट है, जिसमें 35,904 स्पिंडल और 9,757 मीट्रिक टन की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। कंपनी का मानना है कि इस अधिग्रहण से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ लागत में कमी आएगी और परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा।

आस्था स्पिनटेक्स के प्रबंध निदेशक दिव्यांग जशवंत पटेल ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है। इससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, अधिक उत्पादन और भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version