छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सल एजेंट्स गिरफ्तार..ठेकेदारों से 60 लाख वसूले:सुरजू टेकाम की फ्लाइट टिकट भी कराई; संतोष पांडेय बोले-इनमें एक बघेल का सलाहकार
Published
11 months agoon
By
Divya Akashमोहला-मानपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से नक्सलियों के 5 एजेंट्स पकड़े गए हैं। ये आरोपी ठेकेदारों से वसूली कर नक्सलियों तक पहुंचाते थे। पुलिस के मुताबिक अब तक 60 लाख से ज्यादा की वसूली ये कर चुके थे। इन्हीं पैसों से आदिवासी नेता सुरजू राम टेकाम के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक कराई गई थी।
वहीं इस मामले में राजनांदगांव लोकसभा से सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक विवेक सिंह भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। वहीं भूपेश बघेल ने इसे घटिया मानसिकता बताया।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में पुलिस ने नक्सलियों के 5 एजेंट्स को पकड़ा है।
मदनवाड़ा थाना इलाके से इन आरोपियों की गिरफ्तारी
- सोनाराम फरसा पिता स्व. पांडूराम उम्र 28
- विजय जुर्री पिता संतूराम जुर्री उम्र 32
- रामलाल करमा पिता तुपाराम करमा उम्र 35
- राजेंद्र कड़ती (30) वर्ष ग्राम डेगमेटा, बीजापुर
- विवेक सिंह पिता राम सुशील सिंह (35)
सुरजू के कहने पर विवेक को भेजे पैसे
आदिवासी नेता सुरजू राम टेकाम और सोनाराम फरसा 22 मार्च को फ्लाइट से दिल्ली गए थे। बताया जा रहा है कि, वे नक्सल संगठन के प्रचार-प्रसार और शहरी नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए निकले थे। रायपुर से दिल्ली की फ्लाइट टिकट नक्सलियों के लेव्ही से मिले पैसों से की गई थी।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरजू टेकाम ने सोनाराम फरसा को दिल्ली जाने के लिए कुछ पैसे खाते में ट्रांसफर करने लिए कहा था। साथ ही सोनाराम फरसा को भी चलने के लिए कहा था। सोनाराम फरसा ने ठेकेदार से मिली रकम में से फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए पैसे विवेक सिंह को भेजे थे।
पुलिस ने बताया कि विवेक सिंह ने सूरजू राम टेकाम के कहने पर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लगातार अलग-अलग माध्यम से सहयोग कर रहा था। ये लगातार एक-दूसरे से संपर्क में थे। नक्सलियों को मजबूत करने के लिए मदद करते थे।
तेंदूपत्ता ठेकेदारों से 1 करोड़ वसूलने का टारगेट
नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को धमकी दी थी। साथ ही 2022 में सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती को एक करोड़ रुपए लेव्ही वसूलने का टारगेट मिला था। इसमें चारों ने तकरीबन 60 लाख रुपए की वसूली की थी।
पुलिस ने बताया कि वसूली के बाद बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाने का काम किया। पकड़े गए एक आरोपी राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई मोहन कड़ती भैरमगढ़ क्षेत्र का कुख्यात नक्सली कमांडर है। ये सभी कई साल से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से लेव्ही वसूली, नक्सलियों को राशन, दवाई और जरूरत की सामग्री सप्लाई कर रहे थे।
आरोपियों ने ठेकेदारों से कैसे की वसूली?
पुलिस ने बताया कि सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती ने ठेकेदार से ऑनलाइन वसूली की। नक्सलियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों की यात्रा और बाकी खर्चों के लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते थे।

नक्सल सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद संतोष पांडेय भूपेश बघेल के पिता पर गंभीर आरोप लगाए।
गिरफ्तारी के बाद सियायी बयानबाजी
“गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक विवेक सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। लोकसभा चुनाव के वक्त भूपेश बघेल कहते थे मोहला-मानपुर में जीत जरूर होगी. अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है?” – संतोष पांडेय, सांसद, राजनांदगांव
”भाजपा हमेशा दिवंगतों से सवाल करती है। वो गांधी, नेहरू और इंदिरा से सवाल करते हैं। ये तो मूर्खता की हद हो गई, संतोष पांडेय जैसे घटिया मानसिकता के व्यक्ति को जवाब नहीं देना ठीक है। संतोष पांडेय हमारे पिता के पास चले जाए और जवाब लेकर आ जाएं। भाजपा के सरकार में उनके मंत्रियों के बंगले तक जाकर नक्सली वसूली करते थे।”– भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
You may like
कोरबा
अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
Published
6 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
कई प्रतिष्ठानों पर लगा लाखों का जुर्माना
आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़
कोरबा। त्यौहारों के अवसर पर कोरबा की मिठाई दुकान संचालक बड़े पैमाने पर मिष्ठान बनाकर लोगों को परोसते हैं और मानक स्तर एवं गुणवत्ता पर ध्यान न देकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारियों ने होली के दौरान छापा मारा था और नमूना लिया था। तीन महीने बाद रिपोर्ट आने पर कई दुकानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के निकले, जिन पर लाखों रूपए का जुर्माना लगाया गया।
इन दुकानों के खाद्य सामग्री अमानक स्तर के
राम अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
श्रीमती रेणु अग्रवाल – रतेरिया ट्रेडिंग कम्पनी सीतामणी कोरबा
जुर्माना – रूपए 10-10 हजार
विश्वजीत सेनगुप्ता – माँ दुर्गा मिष्ठान भंडार, कोसाबाड़ी कोरबा
जुर्माना – 25 हजार रूपए
जयवीर राणा – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
करणदीप सिंह – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
स्नेहदीप – मोक्ष रेस्टोरेंट, बाईपास रोड राताखार कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
आजाद सिंह – ओम सांई अनाज भंडार, कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
राकेश कुमार अग्रवाल – राकेश एजेंसी, दर्री रोड कोरबा
जुर्माना – 30 हजार रूपए
सतविंद्र सिंह – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 5 हजार रूपए
दीपक गुप्ता – अलंकार डेयरी कोरबा
जुर्माना – 80 हजार रूपए
महेन्द्र कुमार देवांगन – जय माँ शारदा डेयरी, बुधवारी कोरबा
जुर्माना – 50 हजार रूपए
सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।


कोरबा
योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आत्मा भी पुष्ट होती है
Published
6 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत ने परिवार सहित किया योग
कोरबा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां विश्वभर में करोड़ों लोगों ने योग किया। पूरे विश्वभर में अधिकांश कार्यक्रम सामुहिक हुए, वहीं घर-घर लोगों ने परिवार सहित और व्यक्तिगत रूप से घंटों योग साधना में लगे रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वभर में पहुंचाया और अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक संगठन यूएस ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। 21 जून को ब्रम्हमुर्हुत से लेकर 8 बजे तक घर-घर लोगों ने योग साधना से आज के दिन को सार्थक बना दिया। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एवं भाजपा नेता चंद्रमा सिंह राजपूत ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित योग किया, वहीं उनकी धर्मपत्नी महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जिला स्तरी योग कार्यक्रम में योगा कीं। चंद्रमासिंह राजपूत ने बताया कि योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है और यह हमारी प्राचीन विधा है, इसके माध्यम से हमारे ऋषि-महऋषि, सिद्धपुरूष से लेकर देवी-देवता भी योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। योग से सिर्फ शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता, बल्कि आत्मा भी पुष्ट होती है।
कोरबा
योग करने वाले रहते है निरोग : फूल सिंह राठिया
Published
6 hours agoon
June 21, 2025By
Divya Akash
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंड्री स्कूल केरवाद्वारी किया गया सामूहिक योग
कोरबा । योग करने वाले होते हैं निरोग यह कहना रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्रारी के स्कूल प्रांगण में योग करते हुए विधायक ने सभी को योग करने का निवेदन किया ।



विधायक श्री राठिया ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए । इससे आत्मशक्ति बढ़ती है, और कोई भी कार्य आसानी से पूरी हो जाती हैं। आजकल के बच्चे गुरुजनों का सम्मान नहीं करते । हमारे जमाने में गुरु को भगवान की तरह मानते थे।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश गुप्ता ने कहा कि गांव के किसान मेहनती होते है, उनका शरीर तंदुरुस्त रहता है वैसे ही योग करने वालो का शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसीलिए रोजाना योग करना चाहिए।


विधायक, सरपंच , शिक्षको ने एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। विद्यालय की व्याख्यता श्रीमती ज्योति शर्मा ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरिक प्राणायाम, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन सहित प्राणायाम करवाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सरपंच परमेश्वर राठिया, उत्तम कुमार तिवारी, श्रीमती हीरा कंवर, कृष्णा लाल , ओम प्रकाश साहू, श्रीमती सुधा रानी राठौर, सतीश कुमार धुरी, जोहर सिंह, संजय खैरवार सहित विघालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।


अलंकार डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों की मिठाईयां एवं खाद्य सामग्री अमानक स्तर के

योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आत्मा भी पुष्ट होती है

योग करने वाले रहते है निरोग : फूल सिंह राठिया

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा10 months ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा1 year ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़1 year ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट