Connect with us

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं को पीटा:दुर्ग में भीड़ ने बाल खींचें, लात-घूंसों से मारा, TI बोले- पैसे मांगने पर हुआ विवाद

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद लोगों ने महिलाओं के बाल-खींचें। उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा।

ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं। बच्चा चोरी के शक में उन्हें पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं के साथ आए 2 लोग भाग गए। हालांकि, पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव ने बच्चा चोरी की बात से इनकार किया है।

उनका कहना है कि महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं। इसी बात को लेकर गांव वालों से उनका विवाद हुआ था। यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने लात-घूंसों से महिलाओं को पीटा।

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने लात-घूंसों से महिलाओं को पीटा।

गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से भी मारपीट की।

गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से भी मारपीट की।

पुलिस का कहना है कि घरों में घुसकर पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस का कहना है कि घरों में घुसकर पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं। ये महिलाएं पहले भी गांव आ चुकी थीं। बच्चों के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोरी का शक हुआ और उन्होंने महिलाओं को पकड़ लिया।

ग्रामीणों का दावा है कि महिलाओं के साथ आए दो लोग मौके से भाग गए। वहीं पुलिस के मुताबिक, महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं, इसी बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिलाओं को थाने में बैठाया है और उनके पते और पहचान का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव बताया कि गांव के सरपंच ने शिकायत की थी कि कुछ महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही हैं। इसके बाद महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। टीआई ने साफ कहा कि मामला बच्चा चोरी का नहीं है। घरों में घुसने और पैसे मांगने की बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ था।

पुलिस महिलाओं को थाने लेकर आई है। शिकायत करने वालों को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

महिलाओं ने अलग-अलग जगहों का बताया पता

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पकड़ी गई महिलाएं अपने रहने की जगह अलग-अलग बता रही थीं। वहीं, पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं दुर्ग के जेवरा-सिरसा इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस उनके पते और पहचान का सत्यापन कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार:खरीदार भी पकड़ा गया, रायगढ़ में 2.89 किलो गांजा समेत 2.40 लाख की संपत्ति जब्त

Published

on

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सप्लायर और खरीदार, दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2.893 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल फोन समेत लगभग 2.40 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले बैग में गांजा लेकर होंडा साइन बाइक से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

बाइक से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लब सा, उम्र 30 वर्ष, निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) और वर्तमान पता चक्रधर कॉलोनी, चंद्रपुर, जिला सक्ती बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन पैकेट में करीब 2.893 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया।

फोन पर संपर्क कर मंगाया था गांजा

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा मंगाने के आरोपी राजू दास महंत (39), निवासी बरमुड़ा, थाना कोतरारोड की तलाश की और उसे गांव से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, राजू ने मोबाइल फोन के जरिए लब सा से संपर्क कर करीब तीन किलो गांजा मंगाया था।

इसके बदले कियोस्क बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से 14,850 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने राजू के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सप्लायर और खरीदार, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हाथी को करीब से देखने पहुंचा ग्रामीण…हमले में घायल:डिप्टी रेंजर ने अस्पताल पहुंचाया, मरवाही में 5 दिन से डेरा जमाए हैं 52 हाथी

Published

on

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र के मरवाही वनमंडल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। रुमगा निवासी करीब 40 वर्षीय केमला प्रसाद हाथी को देखने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गया था।

इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर ने घायल ग्रामीण को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है।

मरवाही क्षेत्र में 52 हाथियों का दल

वन क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से 52 हाथियों का दल मौजूद है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें लगातार इलाके में निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देकर सतर्क रहने और उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

वन विभाग ने फिर की सतर्क रहने की अपील

वन विभाग के मुताबिक, हाथियों के करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद कुछ लोग हाथियों को देखने के लिए उनके पास पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, उन्हें परेशान न करें और वन अमले की चेतावनियों का पालन करें।

Continue Reading

खेल

देश के सबसे तेज़ धावक अनिमेष कुजूर का सम्मान:सरगुजा पुलिस परिवार ने किया सम्मानित, पिता हैं सरगुजा में DSP

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा पुलिस ने देश के सबसे तेज धावक अनिमेश कुजूूर का सम्मान किया। अनिमेष कुजूर 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का रिकॉर्ड बनाकर विदेश में सबसे तेज़ भारतीय बने हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का नाम रौशन किया है।

सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर अनिमेष कुजूर को उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनिमेश कुजूर के पिता अमृत कुजूर सरगुजा में डीएसपी हैं।

समारोह के दौरान सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन

अनिमेष कुजूर के नाम कई रिकार्ड

अनिमेष कुजूर की खेल यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।

साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौड़ने वाले और विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।

02 जून 2003 को जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे, एक पुलिस अधिकारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है।

पुलिस परिवार ने किया सम्मानित

पुलिस परिवार ने किया सम्मानित

अनिमेष ने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चौंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।

पुलिस परिवार ने दी बधाई

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक बंसोड़, डीएसपी तुल सिंह पट्टावी सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरआई तृप्ति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677