देश
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP-अजित गुट में शामिल:बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, कहा- शिवसेना उद्धव और कांग्रेस की फितरत में धोखा
मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह NCP-अजित गुट ऑफिस में जीशान ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली।
इसके बाद NCP-अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने जीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। जीशान 2019 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे।
NCP जॉइन करने के बाद जीशान ने कहा, ‘यह मेरे और परिवार के भावुक पल है। मैं बांद्रा पूर्व से नामांकन भरूंगा। विश्वास है कि मुझे लोगों को प्यार और भरोसा मिलेगा। मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस की फितरत में धोखा है’
जीशान बोले- MVA के कई नेता कॉन्टैक्ट में थे, लेकिन इरादा धोखा देने का था
एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा, ‘महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए और कांग्रेस की सीट शिवसेना (UBT) को दे दी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के नेता मेरे संपर्क में थे, लेकिन उनका इरादा धोखा देने का था। उस मुश्किल समय में अजित पवार और एनसीपी ने मुझ पर भरोसा जताया। यह मेरे पिता का अधूरा सपना था कि हमें यह सीट (बांद्रा पूर्व) फिर से जीतनी है और लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना है। इसके लिए लड़ते हुए उनकी हत्या कर दी गई। उनका खून मेरी रगों में बहता है और मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगा।’
इधर, NCP ने महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें 7 नाम हैं। जीशान के अलावा तासगांव से संजय काका पाटिल, इस्लामपुर से निशिकांत भोसले, वडगाव शेरी से सुनील टिंगरे, शिरुर से ज्ञानेश्वर कटके और लोहा से प्रताप पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नवाब मलिक की बेटी सना मलिक अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में जीशान का नाम नहीं, बांद्रा पूर्व सीट शिवसेना (UBT) को दी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ से उम्मीदवार बनाया गया। नागपुर दक्षिण पश्चिम से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल विनोदराव गुडधे को टिकट दी गई। विलासराव देशमुख के दो बेटों को भी टिकट दी गई है। कांग्रेस ने बांद्रा पूर्व सीट शिवसेना (UBT) को दे दी है। इसी सीट से जीशान सिद्दीकी विधायक हैं। इसी वजह से नाराज जीशान ने पार्टी छोड़ दी।
देश
Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान
मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt
Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

Citroen Aircross
Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।
Citroen C3
Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।
देश
Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री
मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है।
यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
टाटा ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।
पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती
विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
देश
स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
