कोरबा
छठ महापर्व : तुलसीनगर छठघाट में व्रतियों ने की पूजा अर्चना, दिया संध्या अध्र्य, रामलला, भगवान भूवन भास्कर एवं छठी मैय्या की हुई महाआरती
सपरिवार पहुंचे विकास अग्रवाल, गोपाल मोदी , ऋतु चौरसिया सहित कई दिग्गज पहुंचे छठघाट
कल उगते सूरज को देंगे अध्र्य
कोरबा। पूर्वांचलवासियों का पवित्र पर्व सूर्य षष्ठी के तीसरे दिन आज अस्ताचल सूर्य को अध्र्य देकर व्रतियों ने छठी मैय्या की पूजा अर्चना की। तुलसीनगर छठघाट में आध्यात्म की दिव्यता देखने को मिली। नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 2 साकेतनगर के पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल के नेतृत्व में तुलसीनगर छठघाट को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था और व्रतियों के लिए बेहतर सुुविधा प्रदान की गई थी, जिसके कारण यहां हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासी छठी मैय्या को पूजा अर्चना करने पहुंचे थे।
महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों लोग
इस बार मंच पर दो सूर्य देव के बीच में भगवान रामलला के तैल्य चित्र को विशाल रूप देकर मण्डप बनाया गया था। भगवान रामलला-भगवान भूवन भास्कर एवं छठी मैय्या की महाआरती की गयी। इस महाआरती में सपरिवार विकास अग्रवाल, गोपाल मोदी, ऋतु चौरसिया सहित भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गज पहुंचे और महाआरती में शामिल होकर कोरबा के वैभव के लिए प्रार्थना की।
आरती एवं विकास अग्रवाल ने बधाई
तुलसीनगर छठघाट में तुलसीनगर पूर्वांचल विकास समिति ने विकास अग्रवाल के नेतृत्व में सूर्य षष्ठी समारोह का आयोजन किया गया है। आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया और सभी को सूर्य षष्ठी की बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।
कल उगते सूरज को अध्र्य देंगे व्रती
कल अल सुबह पूर्वांचलवासी छठघाट पहुंचेंगे और व्रती उगते सूरज को अध्र्य देकर परिवार की खुशहाली, समृद्धि एवं वैभव के लिए भगवान भुवन भास्कर एवं छठी मैय्या से शुभ आशीर्वाद मांगेंगे। कल प्रसाद वितरण के साथ व्रती अपनी उपासना पूर्ण करेंगे और इस तरह चार दिवसीय छठ पर्व पर विराम लगेगा।




कोरबा
पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू-पोती की हत्या, 2 को उम्रकैद:तीन बरी, हाईकोर्ट का फैसला, पैसे के लिए रिश्तेदार ने मारा था
कोरबा/बिलासपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू और पोती की हत्या के 2 आरोपियों को उम्रकैद हुई है। 5 साल बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस मामले में 5 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में 3 को बाइज्जत बरी कर दिया है।

साल 2021 में उनके घर घुस कर परिवार के 3 सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। आरोप था कि जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर परिवार के ही बड़े बेटे, बहू, साले और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच के बाद आरोपियों में बेटा बहू को संदेह का लाभ मिला, साले और दोस्त को सजा हुई है।

इन 5 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, इनमें 3 बरी कर दिए गए हैं।
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव में प्यारे लाल कंवर का परिवार रहता था। उनके 2 बेटों में पैसों और जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद था।
21 अप्रैल 2021 को छोटे बेटे, उनकी बहू और 4 साल की पोती की हत्या हुई थी। हत्यारों ने तीनों के चेहरे, सिर, गर्दन, मुंह, नाक, कान, पैर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया था।
जांच में सामने आया था कि बड़े भाई हरभजन के साले और उसके साथी ने घर घुसकर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
निचली अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद
तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदेश्वर की अदालत में सरकारी अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने सभी ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने एक महिला और चार पुरुष सहित कुल पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी।

अब हाईकोर्ट का फैसला
अब हाईकोर्ट ने अपने फैसले में दो आरोपियों की सजा को सही ठहराते हुए उम्रकैद बरकरार रखी, जबकि तीन आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। इस फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
2 आरोपियों को उम्रकैद, 3 बरी
एडवोकेट राजीव कुमार दूबे ने जानकारी दी कि आरोपियों में हरभजन सिंह कुंवर, उनकी पत्नी धनकुवंर, साला परमेश्वर, दोस्त राम प्रसाद मान्येवर, सुरेंद कुमार कंवर कुल 5 लोग आरोपी बनाए गए थे। परमेश्वर और रामप्रसाद मन्नेवार को उम्रकैद हुई है, अन्य 3 लोग बरी कर दिए गए हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर।
कौन थे हरीश कंवर
अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासी नेतृत्व का प्रमुख चेहरा स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर थे। कांग्रेस नेता प्यारेलाल कंवर कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे।
इस विधानसभा से वे और भारतीय जनता पार्टी के ननकीराम कंवर परंपरागत प्रतिद्वंदी रहे। प्यारेलाल कंवर को जातिगत समीकरणों के आधार पर सन 1997-1998 में मध्यप्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था।
उस समय दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। बाद में प्यारेलाल कंवर को जबलपुर के मढ़ाताल भूमि घोटाले में पद से हटा दिया गया था। उसके बाद वे सिर्फ एक बार विधायक रहे और फिर राजनीति में हाशिए पर चले गए। हरीश कंवर उन्हीं के छोटे बेटे थे।
कोरबा
रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर सम्मानित:मोरगा चौकी प्रभारी ने घर जाकर श्रीफल-शाल भेंट की, कार्यशैली की सराहना की
कोरबा। कोरबा में मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने अपने स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्हें श्रीफल और शाल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।
धनीराम राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने जिले के साथ-साथ अन्य कई जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं और अधिकांश समय थाना-चौकियों में बिताया। उनकी सेवा के दौरान, उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया और अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी इस सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है। धनीराम राठौर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

अधिकारियों ने धनीराम की कार्यशैली की सराहना की
सम्मान समारोह में धनीराम राठौर के परिवार और मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर धनीराम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अपनी सेवा के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि धनीराम राठौर की सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों और शहीद परिवारों का सम्मान
जिले में ऐसे कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, जिनके घर संबंधित थाना-चौकी प्रभारी पहुंचकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका हौसला बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त, 26 जनवरी और शहीद दिवस पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी पुलिस परिवार द्वारा सम्मानित किया जाता है और उनका हालचाल पूछा जाता है।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा
लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–
- फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
- विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।
बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
