Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदान कल:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग; मतदान दलों का तिलक और माला पहनाकर हुआ स्वागत

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह 7 बजे से मतदान होना है। वोटिंग से पहले मंगलवार को निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए कर्मचारी रवाना हुए। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने फूलों की माला पहनाकर सभी दलों को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

मतदान दल को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम से गाड़ी तक सामग्री पहुंचाने के लिए मतदान दल को ट्रॉली की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल के जवान और अन्य सहायक कर्मचारियों को रवाना किया गया।

रायपुर दक्षिण चुनाव में मतदान केन्द्रों में हुआ मतदान दलों का स्वागत।

रायपुर दक्षिण चुनाव में मतदान केन्द्रों में हुआ मतदान दलों का स्वागत।

सुबह 7 बजे से होगा मतदान

बुधवार 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उप चुनाव के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 253 सामान्य और 13 सहायक बूथ बनाए गए हैं। इनमें 10 पिंक बूथ और 5 युवा और 1 दिव्यांग बूथ शामिल है।

मतदान के लिए ईवीएम मशीन में 532, बैलट यूनिट,266 कंट्रोल यूनिट,226 वीवीपीएटी शामिल हैं, वहीं रिजर्व में 182 बैलट यूनिट, 112 कंट्रोल यूनिट और 146 वीवीपीएटी मशीन रखी गई है।

तिलक लगाकर मतदान दल का स्वागत करते।

तिलक लगाकर मतदान दल का स्वागत करते।

मतदान केन्द्रों में भी हुआ स्वागत

मंगलवार मतदान दलों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान दल के मतदान केंद्रों में पहुंचने पर संबिधत स्कूल और केन्द्र के स्टाफ ने फूलों की माला से स्वागत किया गया। सभी मतदान केंद्रों के कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया गया।

इस दौरान मतदान दलों का उत्साह बढ़ गया और निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन का धन्यवाद जताया। कर्मचारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों में पहुंचने के बाद उनका स्वागत किया गया। इससे बड़ा गर्व महसूस कर रहे हैं।

दक्षिण विधानसभा में स्थित सभी कार्यालयों में होगी छुट्टी

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कार्यालयों में मतदान के लिए छुट्‌टी घोषित की है। वहीं रायपुर दक्षिण के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित कार्यालयों में, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं, उन्हें भी छुट्टी दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ

Published

on

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677