Connect with us

खेल

किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया:सरकार ने BCCI से कहा- चैंपियंस ट्रॉफी न्यूट्रल वेन्यू पर हो, नहीं तो भारत करेगा मेजबानी

Published

on

मुंबई , एजेंसी। टीम इंडिया किसी भी कंडीशन में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI के सूत्रों ने बताया, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर हाइब्रिड मॉडल के लिए नहीं माना तो टीम इंडिया टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। अगर PCB ने टूर्नामेंट होस्ट नहीं किया तो भारत इसकी मेजबानी के लिए भी तैयार है। ICC ने 29 नवंबर को मीटिंग बुलाई है, जिसमें वेन्यू को लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा।

BCCI सूत्रों ने भास्कर को बताया, सरकार ने BCCI से साफ कह दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। सरकार ने BCCI से ICC में अपने तर्क को मजबूती से रखने के लिए कहा है। ICC में पाकिस्तान के हालात और खिलाड़ियों की सुरक्षा की अहमियत बताने के लिए भी कहा गया है।

PCB नहीं माना तो भारत टूर्नामेंट के लिए तैयार सरकार ने यह तक कह दिया है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी करवाने से मना किया तो भारत इसकी मेजबानी करेगा। अगर ICC ने भारत को मेजबानी सौंपी तो सरकार की ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत आने वाली टीमों के प्लेयर्स को वीजा मिलने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

PCB ने कहा था- लाहौर में सभी मैच खेले भारत PCB ने भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे मना कर दिया, जिसके बाद PCB ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने से भी इनकार कर दिया। टीम इंडिया 2008 के दौरान मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है। सुरक्षा कारणों से ICC ने इस दौरान पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट को बैन भी कर दिया था।

पाकिस्तान ने स्टेडियम को रेनोवेट कराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। PCB ने तीनों स्टेडियम का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। उन्होंने लाहौर, कराची और रावलपिंडी स्टेडियम के रेनोवेशन पर 12.5 बिलियन पाकिस्तान रुपए खर्च किए हैं।

इस बीच, भारत सरकार ने पहले ही अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। BCCI ने ICC को बताया था कि टीम टूर्नामेंट को पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। यदि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं मानता है, तो फिर टूर्नामेंट दूसरे देश में शिफ्ट हो सकता है।

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम के रेनोवेशन की तस्वीर।

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम के रेनोवेशन की तस्वीर।

ICC ने BCCI से पूछा था- टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने की वजह बताएं ICC ने BCCI से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने के लिए लिखित में जवाब मांगा था। ANI ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से लिखा, PCB ने ICC से भारत के जवाब की लिखित कॉपी मांगी है।

PCB ने ICC को लिखा था- पाकिस्तान क्यों नहीं आ सकता भारत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने को लेकर ICC से जवाब मांगा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB स्पोक्सपर्सन ने बताया था, पाकिस्तान में सुरक्षा की दिक्कत नहीं है। इसीलिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने यहां का दौरा किया था। जब ये टीमें आ सकती हैं तो टीम इंडिया क्यों नहीं?

एशिया कप में पाकिस्तान नहीं गया था भारत, हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया पिछले साल सितंबर में एशिया कप खेला गया था। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ACC ने यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में कराया। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान ने भारत से अपना मुकाबला श्रीलंका में खेला था।

भारत ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था।

भारत ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

  • 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया: टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे।
  • 2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आया था पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत का आखिरी दौरा किया था। उस दौरे में 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।

मुंबई में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं जा रहा भारत भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। पाकिस्तान में 2009 के दौरान श्रीलंका टीम पर भी आतंकी हमला हो चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रायपुर : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

Published

on

युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता सदस्य अवि मानिकपुरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अवि मानिकपुरी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा आने वाले समय में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अवि की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि अवसर और संकल्प मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं विश्व मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडि़यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाडि़यों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर मिल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी भारत के उभरते हुए हॉकी खिलाडि़यों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे उपस्थित थे।

Continue Reading

खेल

भारतीय शूटिंग जगत में शोक: जसपाल राणा का निधन, राजस्थान शूटिंग से रहा गहरा जुड़ाव

Published

on

जयपुर, एजेंसी। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच Jaspal Rana का असमय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से लौटते समय फ्लाइट में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन से भारतीय शूटिंग जगत में शोक की लहर है।

जसपाल राणा न सिर्फ एक महान खिलाड़ी थे, बल्कि वे भारतीय निशानेबाजी के प्रमुख कोचों में से एक भी थे। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी कोचिंग शैली तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता पर आधारित मानी जाती थी।

राजस्थान के शूटिंग जगत में भी जसपाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका राज्य से गहरा जुड़ाव रहा और वे लंबे समय तक राजस्थान के उभरते निशानेबाजों के मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहे। जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज के विकास और तकनीकी सुधारों में भी उनका योगदान माना जाता है। उन्होंने कई बार जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स में भाग लिया और खिलाड़ियों को बारीक प्रशिक्षण दिया।

राजस्थान के खेल हलकों में उनका नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता था। यहां के कई निशानेबाजों ने उन्हें अपना गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने राजस्थान राइफल एसोसिएशन के साथ मिलकर कई तकनीकी सुधारों पर सुझाव दिए, जिससे राज्य की शूटिंग सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़ीं।

उनके संबंध ओलंपिक पदक विजेता कर्नल Rajyavardhan Singh Rathore से भी बेहद करीबी और सम्मानजनक रहे। दोनों ने मिलकर भारत में शूटिंग खेल के विकास और ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा भारतीय शूटिंग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

17वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट के बॉक्सर्स दिखाएंगे अपना दमखम

Published

on

 
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन  के नेतृत्व में 17 वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो कि दिनांक 10 जून से 12 जून तक जवाहर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आयोजित हो रही है  । जिसमें जिला कोरबा बॉक्सिंग संघ के सचिव/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तथा सह सचिव एवं बॉक्सिंग कोच अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरबा जिले से ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 06 बॉक्सर्स इस प्रतियोगता में भाग ले रहे हैं। जिसमें  सब जूनियर बालक / बालिका ,मोहम्मद फरहान रजा 46-48 किलो ग्राम, हर्षिता कैवर्त 30-35 किलो ग्राम, अपर्णा चौहान 43- 46 किलो ग्राम, अंश गुप्ता 52- 55 , अंश चंद्रा 49 - 52 किलो ग्राम,वंश सिंह राठौर 55-58 किलो ग्राम वजन वर्ग में भाग लेंगे । टीम के साथ कोच अजीत कुमार शर्मा एवं सहायक कोच अनुज अग्रवाल टीम के साथ रवाना हुए ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ उपाध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर,खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, सहायक क्रीड़ा अधिकारी जे के ग्वेल , पूर्व सहायक क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन, बॉक्सिंग कोच अजीत शर्मा, DMC कोच हार्दिक दुरेजा, मोहम्मद आरिफ, अनुज अग्रवाल,मुस्कान जायसवाल , प्रीति चौहान, मनीष पांडे , हर्ष यादव, फ्रांसिस कुजूर, शेन एलेक्स आदि सभी ने सभी बॉक्सर्स को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677