कोरबा
राईस मिल फर्म- मॉं बम्लेश्वरी राईस मिल से धान 13176.00 क्विंटल एवं चावल 1331.50 क्विंटल जप्त कर प्रकरण किया गया पंजीबद्ध
कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर राइस मिल को नोटिस जारी
भैंसमा धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही के दिए निर्देश
डीओ मात्रा के विरूद्ध धान का उठाव नहीं किए जाने सहित ऑनलाइन प्रवष्टि दर्ज नहीं करने पर समिति स्तर के जिम्मेदारों पर कार्यवाही के निर्देश
फर्जी धान खरीदी और धान की रिसाइकलिंग रोकने के निर्देश
कोरबा । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समिति/उपार्जन केन्द्र स्तर पर कृषकों से उपार्जित धान का डी.ओ. जारी कर कस्टम मिलिंग कार्य हेतु जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स को परिदान की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार, उपार्जित धान हेतु उपार्जन केन्द्र स्तर पर स्थान की पर्याप्त उपलब्धता, धान की अवैध आवक एवं रिसाईक्लिंग पर रोक को सुनिश्चित करने हेतु जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स द्वारा किए जा रहे धान उठाव, कस्टम मिलिंग की कार्यवाही एवं धान खरीदी केन्द्रो में प्रचलित धान उपार्जन/परिदान की नियमित जांच हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, द्वारा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा, खाद्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सीसीबी कोरबा को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में जिले के धान खरीदी केन्द्र भैंसमा एवं राईस मिल फर्म मॉं बम्लेश्वरी राईस मिल, पोंड़ी उपरोड़ा की जांच दिनांक 02.01.2025 को सबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा की गई।
प्रारभिंक जांच में धान खरीदी केन्द्र भैसमा में, मिलर्स को जारी धान के डी.ओ. मात्रा के विरूद्ध समिति/उपार्जन केन्द्र स्तर से अपेक्षाकृत कम धान प्रेषित किया जाना पाया गया। राईस मिलर्स द्वारा धान उठाव हेतु प्रयुक्त वाहनों की भार-वहन क्षमता पर्याप्त होने के बावजूद जारी डी.ओ. की पूरी मात्रा अनुसार धान का उठाव/प्रेषण नही किया जाना पाया गया। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र भैसमा से धान उठाव हेतु जारी डी.ओ. के रेण्डम प्रति-परीक्षण में धान उठाव कार्य में समिति/उपार्जन केन्द्र स्तर पर अनियमितता पायी गयी। विभागीय ऑनलाईन धान उठाव संबंधी प्रदर्शित जानकारी अनुसार, धान खरीदी केन्द्र भैसमा में संधारित रजिस्टर- स्टॉक पंजी/परिदान पंजी/डी.ओ परिदान पंजी में दर्ज प्रविष्टियॉं मिलान में सही नही पायी गयी। उक्त संबंध में समिति स्तर के जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएॅं, कोरबा को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा धान उपार्जन/परिदान कार्य की नियमित रूप से निगरानी हेतु अधिकारियों की संयुक्त जॉंच टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत राईस मिलों में मिलिंग गतिविधियों की जॉंच हेतु खाद्य विभाग के जॉंच दल द्वारा विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा अंतर्गत राईस मिल फर्म- मॉं बम्लेश्वरी राईस मिल का आकस्मिक निरीक्षण दिनांक 02.01.2025 को किया गया, जिसमें राईस मिलर द्वारा जिला विपणन अधिकारी के साथ निष्पादित अनुबंध की शर्त क्रमांक 12.1, 13.3 एवं 13.4 का उल्लंघन किया जाना साथ ही छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 की कण्डिका- 6(1), 6(2) एवं 6(3) का उल्लंघन एवं राज्य शासन के आदेश क्रमांक एफ 4-16/2021/29-1/पार्ट, दिनांक 08.12.2021 में निर्दिष्ट शर्त क्र. 06, 09 का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना पाया गया है। उक्त पायी गयी अनियमितता के आधार पर, मिल परिसर में उपलब्ध कुल धान 13176.00 क्विं. एवं चावल 1331.50 क्विं. को नियमानुसार जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं संबंधित राईस मिल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर वसंत ने कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी तथा फर्जी धान खरीदी और धान की रिसाइकलिंग रोकने के निर्देश देते हुए अधिकारियों की संयुक्त जॉंच टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
कोरबा
सब इंस्पेक्टर बन लौटी रागिनी, किया गया स्वागत
कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड निवासी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। हर्ष के माहौल के बीच पार्षद बद्री किरण समेत वार्डवासियों ने पहुंचकर गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार और मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी होते हुए विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है।


कोरबा
त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से बाइक टकराई, युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, कोरबा में हादसे के बाद भागे जवान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम एक बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए।

घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा (24) और मोनू यादव बाइक (CG 12 BU 6303) पर थे। कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन (CG 12 BK 7876) से टकरा गई।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले।
घायल का कोरबा में इलाज जारी
टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग निकले, जबकि घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस बोली- 407 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति तेज थी और वह अनियंत्रित होकर 407 वाहन से टकरा गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

कोरबा
कोल इंडिया चेयरमैन बी साईंराम एसईसीएल पहुंचे:परियोजनाओं की प्रगति और उत्पादन की समीक्षा की, कर्मियों को सम्मानित भी किया
कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने तीन दिवसीय दौरे पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) पहुंचे। दौरे के पहले चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस गए, जिसके बाद उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया।

इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन उनके साथ मौजूद रहे। चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया। उन्होंने माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने एनआईएमएल (NIML) पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएमसी (FMC) सिस्टम, साइलो के उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया और भविष्य की निकासी योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी उन्होंने समग्र परिचालन परिदृश्य का आकलन किया।

कर्मचारियों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित
एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र के दौरे के दौरान, चेयरमैन बी. साईंराम ने अलग-अलग विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर 42 CuM शॉवेल ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर, डंपर ऑपरेटर, ड्रिलर, हाइड्रोलिक शॉवेल मेंटेनेंस स्टाफ और रिपेयर टीम सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया
इसके अलावा कोल इंडिया और सार्वजनिक उपक्रमों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान से टीम भावना और संगठनात्मक गौरव को मजबूती मिली।
दौरे के दौरान चेयरमैन ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

चेयरमैन ने ली समीक्षा बैठक
कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन ने 03 अप्रैल 2026 को गेवरा क्षेत्र स्थित गेवरा हाउस में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में अन्य सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पर्यावरण स्वीकृतियों की स्थिति, सुरक्षा से जुड़े विषय, मानसून पूर्व तैयारियां, एफएमसी (FMC), सीएचपी (CHP), साइलो और रेल कनेक्टिविटी जैसे यांत्रिक डिस्पैच सिस्टम के बेहतर उपयोग, कैपेक्स योजना और विविधीकरण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
