Connect with us

कोरबा

टीचर ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया:बोला- पैसे की डिमांड कर रही थी, इसलिए मार-डाला, पढ़ाई के दौरान से था अफेयर

Published

on

कोरबा। कोरबा में महिला की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है। दोनों करीब 5-6 साल से लिव इन में थे। महिला शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर आरोपी शिक्षक के पास आ गई थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर शिक्षक ने उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया।

जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च को पाली थाने में एक शख्स ने आकर सूचना दी कि, वह गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान उसने एक महिला की अधजली लाश देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी।

आरोपी शिक्षक के साथ मृतक महिला शशिकला

आरोपी शिक्षक के साथ मृतक महिला शशिकला

अंगूठी और ब्रेसलेट से हुई पहचान

पुलिस शव की पहचान में जुटी थी इसी बीच महिला के लापता होने की शिकायत करने उसका भाई अशोक थाने पहुंचा। पुलिस को शक हुआ कि वह उसी महिला की बात कर रहा है। पुलिस ने शव दिखाकर पहचान कराई तो अशोक ने अंगूठी और ब्रेसलेट से उसकी पहचान कर ली। पूछताछ में बताया कि, महिला का नाम शशिकला है जिसकी उम्र करीब 28 साल थी।

आरोपी शिक्षक मिलन दास महंत के साथ मृतक महिला शशिकला।

आरोपी शिक्षक मिलन दास महंत के साथ मृतक महिला शशिकला।

महिला का आरोपी शिक्षक के साथ अवैध संबंध था आगे की पूछताछ में मृतका शशिकला के भाई ने बताया कि, शशिकला जब लाद हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी एक टीचर मिलन दास महंत के साथ बातचीत होती थी। मिलन यहां शिक्षाकर्मी वर्ग-1 में पोस्टेड था। वहां से जब वह कॉलेज गई तब भी शशिकला और मिलन की बातचीत फोन पर होती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और महिला का मिलन दास के साथ अवैध संबंध बन गया।

राम टोक पहाड़ पर महिला की अधजली लाश मिली।

राम टोक पहाड़ पर महिला की अधजली लाश मिली।

मिलन ने ही लड़की के लिए पति की तलाश की

इसी दौरान जब घर में शशिकला की शादी की चर्चा हुई। यह बात मिलन दास को पता चला तो शशिकला की शादी करवाने में उसने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। उसने ही पहचान का लड़का होने की बात शशिकला के परिवार से कही और उसकी शादी कराई।

करीब 6 साल पहले शशिकला की शादी भुनेश्वर गोड़ से हुई थी। महज 15 दिनों में ही वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई और फिर 2018 से टीचर मिलन दास के साथ कटघोरा में किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगी। जब इस बात की जानकारी शशिकला के घरवालों को मिली तो घर वालों ने शशिकला से संबंध तोड़ लिया। हालांकि, श​शिकला का भाई अशोक उससे बातचीत करता था। कभी-कभी मिलने घर भी जाता था।

मोर्चरी में महिला की लाश और अस्पताल स्टाफ के साथ पुलिसकर्मी।

मोर्चरी में महिला की लाश और अस्पताल स्टाफ के साथ पुलिसकर्मी।

अचानक फोन बंद होने पर भाई को हुआ शक

अशोक ने बताया कि कुछ दिन पहले 27 फरवरी को जब वह अपनी बहन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, तो फोन बंद मिला। शक होने पर वह कटघोरा उसके घर पहुंचा, तो आसपास के लोगों से उसे पता चला कि शशिकला और मिलन दास के बीच विवाद हुआ था।

जब अशोक ने मिलन से शशिकला के बारे में पूछा, तो मिलन भी टालमटोल करने लगा। अशोक को मिलन की बातों पर शक हुआ और उसने तुरंत पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी जांच के बाद आरोपी मिलन और उसके साथी को एक होटल से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने टीचर मिलन और उसके ड्राइवर सावन यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने टीचर मिलन और उसके ड्राइवर सावन यादव को गिरफ्तार किया है।

पैसों को लेकर की थी हत्या

पूछताछ में मिलन ने हत्या की बात भी कबूल कर ली। आरोपी टीचर मिलन ने पुलिस को बताया कि, शशिकला लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। 28 फरवरी की रात करीब 11-12 बजे आरोपी मिलन दास और उसके ड्राइवर सावन यादव ने मिलकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन में डालकर बगदरा जंगल ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया। वहीं शव को अधजला शव छोड़कर फरार हो गए थे।

समाज बहिष्कार के चलते शव नहीं ले जा पाया भाई

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं स्कॉर्पियों वाहन भी जब्त किया गया है। मृतका के भाई अशोक ने कहा कि, वह अपनी बहन का शव गांव नहीं ले जाएगा, क्योंकि समाज ने उसे बहिष्कृत कर दिया है। इसके चलते शशिकला का अंतिम संस्कार वहीं करना पड़ा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677