Connect with us

कोरबा

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय-मंत्री देवांगन

Published

on

बालकोनगर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।

बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज और सोनगुढ़ा पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया। ये संरचनाएं ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। बेलाकछार में निर्मित बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज से बेलाकछार सहित दोंदरो, कैलाश नगर, संगम नगर और अन्य गांवों के 2,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और विशेष रूप से मानसून के दौरान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, सोनगुढ़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल के रूप में कार्य करेगा, जिससे सोनगुढ़ा पंचायत के 1,000 से अधिक समुदाय सदस्य लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको की सामुदायिक विकास पहलों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। बालको द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन एवं पुल यह दर्शाते हैं कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यों के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे औद्योगिक परिवर्तनों से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।


इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने मूल दर्शन—समाज को वापस लौटाने—के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की आधारभूत संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण निवासियों के जीवन में सुविधा एवं खुशियाँ लाता है। हमारी सीएसआर पहल का उद्देश्य मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाकर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। समुदाय एवं सरकार के साथ मिलकर सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए बालको सदैव अग्रसर है। जिला प्रशासन के सहयोग से हम समुदाय के साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। बालको की सीएसआर अंतर्गत आधारभूत संरचना विकास पहल के तहत, पिछले दो वर्षों में कंपनी ने सामूहिक प्रयासों से 80 से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया है, जिनमें सडक़ें, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन प्रयासों से 45 गाँवों में 14,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, कंपनी आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण में सतत निवेश कर रही है और अपने सीएसआर के माध्यम से समुदायों के समावेशी विकास में सतत योगदान दे रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खेतों में पहुंचा 10 से ज्यादा हाथियों का झुंड:कोरबा के तनेरा में धान की फसल खाई, पसान-केंदई में सबसे ज्यादा नुकसान

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में 50 से ज्यादा हाथियों का दल घूम रहा है और अब दिन में भी किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। ताजा मामला तनेरा गांव का है, जहां 10 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने खेत में घुसकर धान की फसल खा ली। झुंड में छोटे हाथी के बच्चे भी दिखाई दिए।

तनेरा गांव के खेतों में अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया और धान की फसल खाने लगा। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी से शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक झुंड खेत में ही रहा। इसके बाद हाथी धीरे-धीरे जंगल की ओर चले गए।

झुंड में हाथी के बच्चे भी दिखे

झुंड में हाथी के बच्चे भी दिखे

भीड़ के शोर के बावजूद खेत में खाते रहे फसल

झुंड के गांव के बेहद करीब पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। हाथी के बच्चों को देखने के लिए लोग उत्सुक भी नजर आए, लेकिन वन विभाग ने लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

बच्चों को बीच में रखकर चलता है झुंड

वन विभाग के मुताबिक, झुंड में रहने वाले हाथी आमतौर पर गांव के भीतर जाने से बचते हैं। वे बच्चों को बीच में रखकर चलते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा बनी रहे। हालांकि, झुंड से अलग घूम रहे दो दंतैल हाथी अलग चुनौती बने हुए हैं। विभाग के अनुसार, दोनों दंतैल रोजाना मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कटघोरा वन मंडल में 50 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी

कटघोरा वन मंडल में 50 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी

वहीं हड़बड़ी के आसपास घूम रहा एक दंतैल शाम होते ही सड़क पर आ जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

पसान-केंदई में सबसे ज्यादा फसल नुकसान

हाथियों से सबसे ज्यादा नुकसान पसान और केंदई रेंज में हो रहा है। दोनों रेंज एक-दूसरे से लगी हुई हैं और हाथियों का दल इसी क्षेत्र में लगातार आवाजाही कर रहा है। खेतों में फसल तैयार होने के समय हाथियों के पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हाथी मित्र दल के साथ निगरानी

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम सतर्क है। हाथी मित्र दल और वन विभाग के कर्मचारी लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण फसलों को हो रहे नुकसान को पूरी तरह रोकना चुनौती बना हुआ है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, उन्हें घेरने या उकसाने की कोशिश न करें और उनकी मौजूदगी की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

अलग घूम रहे 2 दंतैल मकान तोड़ रहे

अलग घूम रहे 2 दंतैल मकान तोड़ रहे

मुआवजे और सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। लगातार बढ़ रही हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में नुकसान और जनसुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Continue Reading

कोरबा

करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

Published

on

अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध
कोरबा, 06 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री (ओवररेटिंग) पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड करतला क्षेत्र के उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।
न्यूमेमन कृषि केन्द्र में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध
निरीक्षण के दौरान न्यूमेमन कृषि केन्द्र, पचपेड़ी में अनियमितता पाए जाने पर कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया। संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कई कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में संतोष कुमार कश्यप कृषि केन्द्र, सन्डैल, जय मां मड़वारानी कृषि केन्द्र तथा किसान कृषि केन्द्र, मड़वारानी में निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसानों को अमानक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने अथवा स्टॉक एवं विक्रय अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Published

on

कोरबा 06 सितम्बर 2026। जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन, जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा।

अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन  को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रमों के संचालन के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677