Connect with us

कोरबा

जंगल के बीच 112 वाहन में बच्चे को दिया जन्म:कोरबा में अस्पताल लाते समय बढ़ी प्रसव पीड़ा, मितानिन ने कराई डिलीवरी

Published

on

कोरबा । कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को जंगल के बीच 112 वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया। खोटखोर्री की रहने वाली 22 वर्षीय संगीता कुजूर को प्रसव पीड़ा होने पर 112 को सूचना दी गई।

चालक संजय कुमार और आरक्षक राम सिंह श्याम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला को उसके परिजनों और मितानिन प्रेमा बाई की मदद से वाहन में बैठाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

चालक संजय कुमार और आरक्षक राम सिंह श्याम।

चालक संजय कुमार और आरक्षक राम सिंह श्याम।

वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया

मितानिन की सलाह पर वाहन को जंगल में रोका गया। वहीं ईआरवी वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। संगीता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को मोरगा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह संगीता का पहला बच्चा है। परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी और 112 टीम का धन्यवाद किया।

संगीता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को मोरगा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संगीता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को मोरगा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मितानिनों को दिया जाता है प्रशिक्षण

स्वास्थ्य विभाग मितानिनों को प्रसव के लिए विशेष प्रशिक्षण देता है। इससे आपात स्थिति में सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। हालांकि, जंगल के बीच प्रसव के दौरान परिवार को जंगली जानवरों का डर सता रहा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हॉस्पिटल के बाथरूम में निकला 5 फीट लंबा नाग सांप…

Published

on

कोरबा में स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू; डिब्बे में भरकर जंगल में छोड़ा

कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मुड़ापार स्थित SECL अस्पताल में एक जहरीला नाग दिखने से हड़कंप मच गया। 8 जून की रात अस्पताल के बाथरूम के पास स्टाफ को पहले रस्सी जैसा कुछ दिखा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में देखा तो 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए खड़ा था।

डॉक्टर सीमा सिंह ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सर्पमित्र उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद किया फिर जंगल में छोड़ दिया।

डिब्बे में भरा गया नाग सांप

डिब्बे में भरा गया नाग सांप

जहरीला और फुर्तीला सांप था

स्नेक कैचर के मुताबिक यह एक अत्यंत जहरीला और फुर्तीला सांप था। इसके काटने पर जहर का असर बहुत जल्द होता है। ऐसे में तुरंत इलाज जरूरी होता है।

अस्पताल परिसर के आसपास नर्सरी होने के कारण वन्य जीवों की संख्या अधिक है। यहां सांप निकलने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने उमेश यादव के समय पर किए गए रेस्क्यू की सराहना की। उनके इस कार्य से अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की जान बच गई।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा । संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा वर्ष 2025 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। किसान उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। कृषक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। किसानों को अपने आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी भी प्रस्तुत करना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि पुरस्कार की राशि 2 लाख व प्रशस्ति पत्र है। इस प्रतिस्पर्धा में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ऐसे कृषक ही पात्र होंगे जो विगत दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य कर रहे हो, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत् आय कृषि पर आधारित हो साथ ही कृषक तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो। कृषक का चयन व मूल्यांकन फसल विविधीकरण व उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर है।

Continue Reading

कोरबा

जनदर्शन में सुनी गई आम नागरिको की समस्याएं

Published

on

सीईओ जिला पंचायत ने आवेदनों का समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश


कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।  जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, बंटवारा, नक्शा दुरूस्तीकरण, राशन वितरण, बिजली बिल में सुधार, स्कूल फीस मांफ,  किसान ऋण पुस्तिका, मुआवजा भुगतान, वनाधिकार पत्र, पेंशन सहित अन्य 111 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending