Connect with us

कोरबा

कोरबा में बीच सड़क चटाई बिछाकर बैठे किसान:असिंचित जमीन पर मुआवजे की मांग; 2 घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर हटे

Published

on

कोरबा । कोरबा जिले के मुनगाडीह में किसानों ने मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। गांव के 18 से 20 किसान शासन की दी जा रही जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट हैं।

किसानों का कहना है कि शासन उनकी जमीन को सिंचित बता रहा है, जबकि वह असिंचित है। वे असिंचित जमीन के हिसाब से मुआवजा चाहते हैं। सुबह 10 बजे किसान बिलासपुर-कटघोरा मार्ग पर पर एकत्रित हुए। उन्होंने सड़क पर चटाई बिछाई और धरने पर बैठ गए।

जाम की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। तहसीलदार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान लिखित आश्वासन के 2 घंटे बाद जाम हटाया गया।

किसानों ने बीच सड़क में चटाई बिछाई, रस्सी लगाकर गाड़ियों को रोका।

किसानों ने बीच सड़क में चटाई बिछाई, रस्सी लगाकर गाड़ियों को रोका।

दोनों तरफ लग गई थी लंबी कतारे

मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर मुआवजे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें प्रभावित रहीं।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

इससे पहले भी किसान चक्का जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों के सड़क जाम से यातायात प्रभावित रहा।

किसानों के सड़क जाम से यातायात प्रभावित रहा।

किसानों की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी – प्रशासन

इस मामले में प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों के द्वारा एक पिटीशन कमिश्नर कोर्ट में लगाई गई है जो विचार अधीन है। संबंधित लोग चाहते हैं कि जल संसाधन विभाग की ओर से भी इसे प्रकरण में जांच कराई जाए। लोगों को एश्योर किया गया है कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

किताबों से मिलती है ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा: सीताराम

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। स्कूल के प्राचार्य सीताराम केंवट ने कहा कि किताबों से ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा मिलती है। जीवन जीने की कला सिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा व अच्छे इंसान बनाने की है। छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677