Connect with us

खेल

राजीव शुक्ला बोले- रायपुर को 2 मैच की मेजबानी मिली:छत्तीसगढ़ क्रिकेट को लगातार बढ़ावा दे रहे; दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का दौरा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। यहां टी-20 और वन-डे इंटरनेशनल मैचों का आयोजन होने जा रहा है। BCCI ने रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए वेन्यू फाइनल कर लिया है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही। वे रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में पहुंचे थे।

न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत के दौरे पर आएगी

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत के दौरे पर आ रही है। दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगा, जो अलग-अलग वेन्यू में होंगे। इसका एक टी20 मुकाबला 23 जनवरी 2026 को रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

3 दिसंबर को वनडे मैच रायपुर में होगा

इसी साल नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। तब दो टेस्ट, तीन वन-डे और पांच टी-20 होंगे। इसमें 3 दिसंबर को होने वाला वनडे मैच रायपुर में होगा। इससे पहले, 2023-24 में भारत न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच रायपुर में हो चुका है। इसके ठीक 11 महीने बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज का एक मैच यहां खेला गया था।

रायपुर के इस स्टेडियम में होगा मैच।

रायपुर के इस स्टेडियम में होगा मैच।

रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम भारत में तीसरा सबसे बड़ा

दर्शक क्षमता के अनुसार, भारत में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, गुजरात (1.10 लाख), ईडन गार्डन, कोलकाता (68 हजार) के बाद शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम तीसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 65,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

रायपुर में 2013 में IPL के 2 मैच खेले गए थे

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह मैदान में साल 2013 में IPL के 2 मैच खेले गए थे। इसके अलावा साल 2015 में दूसरी बार IPL के मैच हुए। 2016 में घरेलू रणजी ट्राफी के मैच खेले गए थे। इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच भी खेले गए हैं।

रोड सेफ्टी और इंडिया मास्टर्स लीग क्रिकेट यहां खेला जा चुका है। स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में 1857 के युद्ध में भारतीय स्वतंत्रता का नेतृत्व कर एक क्रांतिकारी की भूमिका निभाई थी।

जनवरी 2023, जब पहली बार टीम इंडिया रायपुर आई थी, तब की तस्वीर।

जनवरी 2023, जब पहली बार टीम इंडिया रायपुर आई थी, तब की तस्वीर।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी जीत

21 जनवरी, 2023 को रायपुर में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे मैच खेला गया था। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था।

रायपुर के शहीद वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। मैच में भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा ( 51 रन) अपना 48वां वनडे अर्धशतक रायपुर में इसी मैच में जड़ा था।

रायपुर में हुए पिछले वन-डे मैच में एक बच्चा रोहित शर्मा से कुछ यूं मिला था।

रायपुर में हुए पिछले वन-डे मैच में एक बच्चा रोहित शर्मा से कुछ यूं मिला था।

सांसद राजीव शुक्ला ने और क्या कहा-

मार्च 2026 तक नक्सलवाद करने के संकल्प पर राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि, नक्सलवाद एक ऐसी समस्या है जिससे सब सरकार मिलकर लड़ रही हैं। हमारी सरकार थी तब इस पर बहुत कुछ अंकुश लगा।

पुनर्वास का काम भी लंबे समय से चल रहा है चाहे भूपेश बघेल की सरकार हो या विष्णु देव की सरकार दोनों ने इसके लिए काम किया है, साथ ही दोनों ही केन्द्र सरकार ने भी इसके लिए काम किया है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाने और यहीं की उपेक्षा किए जाने भाजपा के आरोप पर भी राजीव शुक्ला ने अपनी बात रखी। कहा कि, छत्तीसगढ़ का जहां तक सवाल है तो संसद में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा मुद्दे मैं ही उठाता हूं, जरूरत के हिसाब से दौरा भी करता हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय शूटिंग जगत में शोक: जसपाल राणा का निधन, राजस्थान शूटिंग से रहा गहरा जुड़ाव

Published

on

जयपुर, एजेंसी। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज और प्रसिद्ध कोच Jaspal Rana का असमय निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप से लौटते समय फ्लाइट में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन से भारतीय शूटिंग जगत में शोक की लहर है।

जसपाल राणा न सिर्फ एक महान खिलाड़ी थे, बल्कि वे भारतीय निशानेबाजी के प्रमुख कोचों में से एक भी थे। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी कोचिंग शैली तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता पर आधारित मानी जाती थी।

राजस्थान के शूटिंग जगत में भी जसपाल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका राज्य से गहरा जुड़ाव रहा और वे लंबे समय तक राजस्थान के उभरते निशानेबाजों के मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहे। जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज के विकास और तकनीकी सुधारों में भी उनका योगदान माना जाता है। उन्होंने कई बार जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स में भाग लिया और खिलाड़ियों को बारीक प्रशिक्षण दिया।

राजस्थान के खेल हलकों में उनका नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता था। यहां के कई निशानेबाजों ने उन्हें अपना गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया है। उन्होंने राजस्थान राइफल एसोसिएशन के साथ मिलकर कई तकनीकी सुधारों पर सुझाव दिए, जिससे राज्य की शूटिंग सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर बढ़ीं।

उनके संबंध ओलंपिक पदक विजेता कर्नल Rajyavardhan Singh Rathore से भी बेहद करीबी और सम्मानजनक रहे। दोनों ने मिलकर भारत में शूटिंग खेल के विकास और ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा भारतीय शूटिंग इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Continue Reading

खेल

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

Published

on

छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में मिली है जगह

रणजी ट्रॉफी में लगा चुके हैं चार शतक, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे और सी.के. नायडू ट्रॉफी भी खेल चुके

सीसीपीएल में बिलासपुर बुल्स की कर रहे कप्तानी 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयुष के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, क्षमता, मेहनत और प्रदर्शन से इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी में वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन और दमखम से उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चर्चा में आए आयुष

आयुष पाण्डेय छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। वे बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर बैट्समैन हैं। वे रणजी ट्रॉफी में लगातार बड़े स्कोर कर चर्चा में आए हैं। उनमें नई गेंद को अच्छी तरह खेलने और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। आक्रामक बल्लेबाजी और कवर ड्राइव उनकी ताकत है।

इंडिया-ए श्रीलंका में खेलेगी दो टेस्ट मैच, ओपनर के रूप में आयुष पर भरोसा

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में दो टेस्ट मैच खेलने श्रीलंका जा रही 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चयनकर्ताओं ने ओपनिंग बैट्समैन के रूप में आयुष पाण्डेय पर भरोसा जताया है। रायपुर के रहने वाले 23 साल के आयुष पिछले तीन सीजन से छत्तीसगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। वे सेंट्रल जोन की टीम से दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सी.के. नायडू ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

आयुष ने रणजी ट्रॉफी में एक दोहरा शतक सहित चार शतक लगाए हैं। उन्होंने 2024 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी शतक (124 रन) लगाया था। उन्होंने 2024-25 के सीजन में असम के विरुद्ध 211 रन की यादगार पारी खेली थी। वे रणजी मैचों में दिल्ली (161 रन) और मुंबई (117 रन) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शतक लगा चुके हैं।

आयुष नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों चल रहे सीसीपीएल (छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग) में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वे लगातार चौथा सीजन खेल रहे हैं। वे टी-20 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Continue Reading

खेल

पहली बार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी का इंडिया A में चयन:आयुष पांडेय श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे, 25 जून से होने वाले 4 दिवसीय-सीरीज में दिखेंगे

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में हुआ है। राज्य में यह पहली बार है, जब किसी खिलाड़ी का चयन भारतीय ए टीम के लिए हुआ है।

आयुष 25 जून 2026 से शुरू होने वाली श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा होंगे। आयुष पांडे ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की औसत से 573 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा। रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आयुष का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए भी हुआ था।

वहां भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। दलीप ट्रॉफी में 2 मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।

भारत A टीम क्या है?

भारत A टीम को भारतीय क्रिकेट की “दूसरी राष्ट्रीय टीम” या राष्ट्रीय टीम की फीडर टीम कहा जाता है। इसमें घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे आदि) में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है।

इसका मुख्य उद्देश्य सीनियर भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसी प्रतिस्पर्धा में परखना होता है।

भारत A टीम का रोल क्या होता है?

  • सीनियर भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों की तैयारी करना।
  • घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच की खाई को कम करना।
  • चयनकर्ताओं को यह देखने का मौका देना कि खिलाड़ी विदेशी या मजबूत विपक्ष के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।
  • टेस्ट क्रिकेट के संभावित खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप के मैचों में परखना।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677