Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की ‘ऐमन’ युद्ध के बीच ईरान में फंसी:पिता रायपुर केंद्रीय-जेल में सिपाही; मां बोली-24 घंटे से संपर्क नहीं हुआ, कई इंडियन स्टूडेंट घायल

Published

on

रायपुर ,एजेंसी। यहां सिच्युएशन लगातार बिगड़ रही है। कई स्टूडेंट घायल हैं, इन्हें तेहरान से सुरक्षित कुम शहर लाया गया है। रात भर विमानों की आवाज सुनाई दे रही है। इंडियन एम्बेसी से अब तक कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ है । हम लोग निकलने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोग परेशान मत होइए, जल्द वापस आ जाएंगे।

18 जून की दोपहर 3 बजे, 1 मिनट आखिरी बार बातचीत हुई। जिसमें यह बात ऐमन ने अपनी मां शाहीन रजा से कही थी। ऐमन रायपुर की रहने वाली हैं, पिछले 6 साल से स्टूडेंट वीजा पर ईरान में हैं। उनके पति एजाज जैदी और दो बच्चे भी साथ हैं।

बाकी इंडियन स्टूडेंट्स की तरह इन्हें भी ईरान-इजराइल युद्ध के बीच वतन वापसी का इंतजार है। ऐमन के पिता कासिम रजा रायपुर सेंट्रल जेल में सिपाही हैं।

माता पिता और बच्चों के साथ बेटी ऐमन।

माता पिता और बच्चों के साथ बेटी ऐमन।

ऐमन, उनके पति और बच्चे। चारों ईरान में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं।

ऐमन, उनके पति और बच्चे। चारों ईरान में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं।

परिवार वाले परेशान, बेटी के वापस आने का इंतजार

ऐमन की मां शाहीन की आंखों में आंसू थे। पति कासिम से कह रहीं थी कि कुछ भी करिए, लेकिन बेटी-दामाद, बच्चों को घर लाइए। जवाब में कासिम बस इतना ही कहते हैं कि घबराओ मत, उन्हें कुछ नहीं होगा।

इसके बाद कासिम हमारी ओर देखते हुए बताते हैं कि जब से युद्ध की खबर आई है। सिर्फ रो रही है। रोटी का सिर्फ चौथा हिस्सा खा रही है। किसी चीज का होश नहीं रहता। बेटी का नंबर भी कल रात से नहीं लग रहा है। पता नहीं कहां फंस गए हैं, वो लोग।

ऐमन की मां दरवाजे पर खड़ीं हुई थी। पति से बच्चों को वापस लाने को कह रहीं थी।

ऐमन की मां दरवाजे पर खड़ीं हुई थी। पति से बच्चों को वापस लाने को कह रहीं थी।

मां बोली- बेटी बीमार रहती है, कहीं कुछ हो न जाए

मां शाहीन ने बताया कि, बेटी की तबीयत खराब रहती है। उसे कभी-कभी ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है। डर लगता है कि कहीं उसे कुछ हो न जाए। सरकार से दरख्वास्त है कि, वो हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस ले आए।

ऐमन ने बताया था कि, इंडियन एम्बेसी की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली हैं। हालांकि उन लोगों ने कोई फॉर्म भरकर एम्बेसी को भेजा है।

6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर गए थे

ऐमन के पिता कासिम रजा ने बताया कि बेटी कह रही थी कि सब ठीक है, लेकिन उसकी बातों से लग रहा था कि वो परेशान है। बेटी शादी के बाद 6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर ईरान गई थी। दामाद वहां मौलवियत का कोर्स कर रहे हैं।

बेटी बता रहा थी कि कई लोग फंसे हैं। कुछ स्टूडेंट्स वॉर में घायल भी हुए हैं। किसी का उनके परिवार से कनेक्शन नहीं पा रहा है। इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

दोनों देशों के बीच का सातवां दिन, ईरान में 600 से ज्यादा मौत

बता दें कि, ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि, ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

Published

on

प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन

क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।

योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास

Published

on

कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।


इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677