Connect with us

देश

अमेरिका का भारत के लिए ट्रैवल अलर्ट: भारत के कौन-कौन से इलाके ‘नो ट्रैवल ज़ोन’ घोषित?

Published

on

नई दिल्ली/वाशिंगठन,एजेंसी। अमेरिकी सरकार ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए लेवल 2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें “अधिक सतर्कता बरतने” की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी 16 जून 2025 को अपडेट की गई है और इसमें भारत में अपराध और आतंकी गतिविधियों के बढ़ते खतरे को प्रमुख कारण बताया गया है। खासतौर पर पर्यटक स्थलों पर यौन हमले और बलात्कार जैसे मामलों में वृद्धि का उल्लेख किया गया है, जिससे महिला यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 क्यों जारी की गई यह एडवाइजरी?

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में आतंकी हमले अचानक और बिना किसी चेतावनी के हो सकते हैं, और इनका निशाना आमतौर पर पर्यटन स्थल, सार्वजनिक परिवहन, बाजार, धार्मिक स्थलों और सरकारी भवन होते हैं। अमेरिका ने खासतौर से महिला यात्रियों को अकेले यात्रा करने से परहेज करने को कहा है।

 अमेरिकी यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  1. अपराध और हिंसा:
    भारत में कुछ क्षेत्रों में अपराध और हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें यौन उत्पीड़न, बलात्कार और झुंड हिंसा शामिल है।
  2. सरकारी कर्मचारियों पर विशेष प्रतिबंध:
    अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और पश्चिमी पश्चिम बंगाल के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए विशेष अनुमति लेनी होती है, क्योंकि इन इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों की आशंका अधिक रहती है।
  3. सेटेलाइट फोन और GPS उपकरण ना ले जाएं:
    भारत में इन उपकरणों का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है — $200,000 का जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है।
  4. महिला यात्रियों के लिए खास सलाह:
    अकेले यात्रा करने से बचें और विदेश यात्रा के लिए महिला सुरक्षा से जुड़ी टिप्स का पालन करें।
  5. सुरक्षा की तैयारी रखें:
    • अमेरिका के ओवरसीज सिक्योरिटी एडवाइजरी काउंसिल (OSAC) की इंडिया सिक्योरिटी रिपोर्ट पढ़ें।
    • इमरजेंसी प्लान बनाएं।
    • स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में रजिस्टर करें।
    • CDC की वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त करें।

 भारत के कौन-कौन से इलाके ‘नो ट्रैवल ज़ोन’ घोषित?

1. जम्मू और कश्मीर:

आतंकवाद और अस्थिरता के कारण यात्रा से पूरी तरह मना किया गया है।

  • लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों में अक्सर हिंसा होती रहती है।

2. भारत-पाकिस्तान सीमा:

  • हथियारबंद संघर्ष का जोखिम होने के कारण यात्रा प्रतिबंधित।
  • केवल अटारी-वाघा बॉर्डर ही आधिकारिक क्रॉसिंग पॉइंट है।
  • विज़ा अनिवार्य है।

3. मध्य और पूर्वी भारत:

  • नक्सली गतिविधियों के चलते इन क्षेत्रों में यात्रा ना करने की चेतावनी:छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ ग्रामीण इलाके।

4. मणिपुर:

  • जातीय हिंसा और सरकारी अधिकारियों पर हमले के चलते यात्रा से बचें।

5. पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्य:

  • आतंकवाद और जातीय विद्रोह के कारण यात्रा पर पुनर्विचार करने को कहा गया है।
  • सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और राजधानी शहरों से बाहर के क्षेत्रों में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को यात्रा के लिए विशेष अनुमति लेनी होती है।

 अतिरिक्त चेतावनी

  • इमीग्रेशन नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध माना जाता है।
    इससे जुर्माना या जेल तक हो सकती है।
  • ई-वीज़ा केवल हवाई और समुद्री मार्गों से भारत में प्रवेश के लिए मान्य हैं — जमीनी सीमा से प्रवेश वैध नहीं है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt 

Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

PunjabKesari

Citroen Aircross 

Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।

 Citroen C3 

Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।

Continue Reading

देश

Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है। 

यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

टाटा ने आरोपों को किया खारिज 

वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।

पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Continue Reading

देश

स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677