Connect with us

कोरबा

खाद-बीज की समय पर आपूर्ति से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास

Published

on

कोरबा। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही गांवों में खेती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर से जुताई हो रही है, रोपा लगाने का काम तेजी से चल रहा है और किसान पूरी लगन से इस बार की अच्छे फसल उत्पादन हेतु तैयारियों में जुटे हैं। इस उत्साह का एक बड़ा कारण है  सहकारी समितियों में खाद व बीज की समय पर और पर्याप्त उपलब्धता। किसानों को अब न लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, न ही महंगे दामों पर बाजारों से बीज या खाद खरीदने की मजबूरी है।
करतला के सहकारी समिति में खाद बीज लेने आए बांधापाली के किसान मानकुमार खाद बीज बिना किसी अव्यवस्था या देरी के मिलने और अपनी संतुष्टि जताते हुए कहा कि इस बार समय पर बारिश आयी है , जिससे उनके जैसे किसानों में खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब समय पर बारिश, समितियों से पर्याप्त खाद-बीज की आपूर्ति ने किसानों के दिलों में नई उम्मीद जगा दी है।


वे कहते हैं हम जैसे छोटे किसानों के लिए खाद-बीज की समय पर उपलब्धता ही सबसे बड़ी मदद है। इस बार हम पिछले वर्ष से भी अधिक उत्पादन के लिए तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में बोनी की पूरी तैयारी कर ली है। आज समिति से उन्हें बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण खाद और उन्नत बीज मिल गया।  किसान ने बताया कि समिति में पहुँचने के साथ ही उन्हें बिना किसी लंबी कतार या परेशानी के यूरिया, एनपीके और सुपर फॉस्फेट जैसे उर्वरक सहजता से मिल गए। मानकुमार  बताते हैं कि उन्होंने अपने 10 एकड़ में धान की फसल लेने की योजना बनाई है।  मानसून के आहट के साथ ही खेतों की जुताई पूरा कर लिया गया है और पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से मजदूर रोपा लगाने में जुट गए है हैं। कृषक मान कुमार ने कहा कि समिति से मिलने वाला खाद रियायती दर पर होने के साथ ही गुणवत्ता में भी बेहतर है। इस साल उन्होंने समय पर बोनी शुरू कर दी है और उन्हें उम्मीद है कि पैदावार भी बेहतर होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राधा कृष्ण धाम में प्राण प्रतिष्ठाा समारोह 18 से

Published

on

ऐतिहासिक नगरी पाली में जुड़ेगी आध्यात्म की एक और ऐतिहासिक कड़ी
कार्यक्रम स्थल : श्री राधा कृष्ण धाम, मंगल भवन , पुष्प वाटिका के पास पाली
कोरबा/पाली। कोरबा जिले का ब्लॉक मुख्यालय पाली अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए कोरबा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान रखता है। आध्यात्म की दृष्टि से ऐतिहासिक नगरी पाली जहां विख्यात है और इसे शिव की नगरी भी कहा जाता है। कल्चुरी काल में भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर स्थापित होने का मंदिर निर्माण के शिलालेख में उद्घृत है। इस ऐतिहासिक नगरी में आध्यात्म की दृष्टि से एक और ऐतिहासिक मंदिर का नाम जुड़ने जा रहा है। पाली के कद्दावर नेता एवं समाज सेवक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में जन सहयोग से एक भव्य मंदिर निर्माण की योजना 4 साल पूर्व बनी थी और इस भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। राधा कृष्ण धाम अब अपने भव्य रूप में आ चुका है और भगवान राधा कृष्ण की दिव्य मूर्ति भी पाली पहुंच चुकी है और इस भव्य मूर्ति की प्र्राण प्रतिष्ठा की तिथि भी तय हो चुकी है।

3 दिन तक पाली में राधा कृष्ण की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आध्यात्म की धारा बहेगी। प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी विक्रम संवत 2083 दिन शनिवार से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर शुभारंभ हो रहा है। प्रथम दिन 18 जुलाई दिन शनिवार को प्रात: भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में नारी शक्ति शामिल होगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार 19 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पंचमी को हवन पूजन के साथ दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आचार्यश्री अभिवन शुक्ला, संजय कृष्णा द्विवेदी, वासुदेव पाण्डेय, कृष्णा तिवारी, विवेकानंद पंडा एवं सीडी वैष्णव सहित अन्य विद्वान पंडितों की उपस्थिति में दिव्य मंत्रोच्चार के साथ दिव्यता एवं भव्यता के साथ भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बताया जा रहा है कि भगवान राधा कृष्ण का युगल स्वरूप मन को मोह लेने वाला है। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु और भगवान श्री गणेश के विग्रह की भी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।२० जुलाई सोमवार आषाढ़ शुक्ल पक्ष को प्राण प्रतिष्ठित नव निर्मित राधा कृष्ण धाम में दिव्य महा आरती एवं पूजन समारोह के साथ विशाल भण्डारा आयोजित है।

धर्मानुरागी सादर आमंत्रित हैं…

इस तीन दिवसीय विशाल आध्यात्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवी प्रशांत मिश्रा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनामिका मिश्रा के साथ व्यासपीठ के सामने बैठेेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को विद्वान आचार्योंे के सानिध्य में संपन्न कराएंगे। प्रशांत मिश्रा ने कोरबा जिला सहित प्रदेशवासियों को इस आध्यात्मिक कुंभ में सादर आमंत्रित किया है।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

Published

on

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा का अद्वितीय उदाहरण – लायन मलिक
कोरबा। लायनवादी परंपरानुसार 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को होटल कावेरी डी.डी.एम.स्कूल रोड कोरबा परिसर में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक के मुख्य आतिथ्य में सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एडवाईजर एवं क्लब मार्गदर्शक पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमेन लायन प्रेम प्रकाश शर्मा, जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित थे। रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल बतौर शपथ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक, बुके, बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात् अतिथियों द्वारा लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम घोषणा पश्चात् ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन व राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुये सदन को सत्र 2025-26 की सेवागतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।
स्वागत उद्बोधन पश्चात् शपथ अधिकारी एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रीजन चेयरमेन ने लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी को विधिवत् शपथ दिलाई।

शपथ पश्चात् क्लब के नये अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना ने गान गेबल देकर क्लब की बागडोर सौंपी। इसके बाद नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने सदन को आभार प्रकट करते हुये आश्वासन दिया कि वे क्लब की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुये लायंस डिस्ट्रिक्ट में क्लब को एक नया कीर्तिमान दिलाने पूरी ऊर्जा के साथ टीमभावना के साथ प्रयास करेंगे और पीडिजी पीएमजेएफ लायन डा. राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सेवा गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल सेवा कार्यो में अग्रणी रहा है।

क्लब के सेवा कार्यो में जोन चेयरमेन के नाते मुझसे जो भी सहयोग क्लब को चाहिए, उसके लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में माइक्रो कैबिनेट सदस्य लायन प्रेमप्रकाश शर्मा व डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव हेड क्वार्टर एमजेएफ लायन ईश्वर अग्रवाल ने क्लब की नयी कार्यकारिणी को बधाईयाँ देते हुये डिस्ट्रिक्ट की कार्य योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद क्लब मार्गदर्शक पीएमजऐफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि हमारे क्लब द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सेवा कार्य किये जाते हैं। इस वर्ष भी क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य कर क्लब को जोन, रीजन व डिस्ट्रिक्ट में नया स्थान प्रदान करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं। मुख्य अतिथि प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के कई सेवा कार्यो में मैं स्वयं उपस्थित रहा हँू। इस क्लब में मैं इतने बार आया हूँ कि मुझे यह क्लब मेरा होम क्लब लगने लगा है। कोरबा गुरूकुल क्लब के सेवा कार्यों और स्थायी सेवा गतिविधि से आज पूरा डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल भी परिचित है। डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा क्लबों मे से एक क्लब कोरबा गुरूकुल है, जो कि अपनी स्थायी सेवा गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

उद्बोधन पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नव निर्वाचित क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल, सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी को लायंस पिन से सम्मानित किया। वहीं लायन मधु पाल को सत्र भर क्लब सेवा कार्यों में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। क्लब कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी द्वारा आभार व्यक्त कर सदन को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के नयी कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल साहू, कोषाध्यक्ष लायन शोमा सोनी, टेल ट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधुपाल, पी.आर.ओ. मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष कुमार अग्रवाल, मार्गदर्शक एवं व्यवस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल, संचालक मंडल सदस्यों में लायन खुशबू अग्रवाल, लायन नूतन राजवाड़े, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल व लायन विकास अग्रवाल ने विधिवत् शपथ ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में लायन प्रेमलता अग्रवाल, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन विनीता गुप्ता, लायन नूतन राजवाड़े, लायन पार्वती दास, लायंस क्लब चांपा से लायन संतोष सोनी, लायंस क्लब कटघोरा छुरी से लायन अजय धनोदिया अपने क्लब टीम सदस्यों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरीमा और भव्यता देखकर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिक अभिभूत हुए।

Continue Reading

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं डिजिटल ज्ञान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों धनन्जय सिंह, बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं श्री मेहुल  द्वारा भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नवीन कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटरों का उपयोग कर अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677