Connect with us

देश

भारत में रूसी महिला बच्चे के साथ लापता:सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश, पति को जासूसी का शक

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी।सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक अनोखे केस में एक रूसी महिला के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। महिला 7 मई से बच्चे को लेकर गायब है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से दोनों को ढूंढने का आदेश दिया है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि रूसी महिला विक्टोरिया देश छोड़कर नहीं जानी चाहिए। कोर्ट ने मां और बच्चे को ढूंढकर, बच्चे को उसके भारतीय पिता सैकत बसु को सौंपने का आदेश दिया। कोर्ट को बताया गया कि रूसी महिला और बच्चा जंगल में गायब हो गए हैं।

सैकत और उनके परिवार को शक है कि विक्टोरिया भारत की जासूसी करके रूस लौटना चाह रही थी। वह 2019 से भारत में रह रही है। वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी।

सैकत बसु (ब्लू शर्ट में) अपने पेरेंट्स के साथ। सैकत और उनकी पत्नी विक्टोरिया ने बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सैकत बसु (ब्लू शर्ट में) अपने पेरेंट्स के साथ। सैकत और उनकी पत्नी विक्टोरिया ने बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

क्या है मामला, 4 पॉइंट में समझें…

  • सैकत बसु चीन में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। वहां उसकी मुलाकात रूसी महिला विक्टोरिया से हुई। दोनों ने भारत आकर 2017 में शादी कर ली। 2020 में कपल का एक बेटा हुआ।
  • कपल ने कुछ साल बाद अलग होने का फैसला किया। दिल्ली की फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक केस चल रहा है। पति का आरोप है कि बच्चे की कस्टडी के लिए एक समझौता हुआ था, जिसके तहत बेटा हफ्ते में तीन दिन अपनी मां के साथ रहेगा।
  • कपल बच्चे की जॉइंट कस्टडी के तहत दिल्ली में अलग-अलग घरों में रह रहे थे। बच्चे की बेहतर परवरिश को लेकर कपल एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते थे। बच्चे की कस्टडी को लेकर दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई थी, जिस पर कई बार सुनवाई भी हुई।
  • 22 मई को, तीन दिन के लिए बच्चे की कस्टडी रूसी महिला को मिली थी। सैकत के मुताबिक, उस दिन आखिरी बार उसने अपने बेटे को देखा था। 7 जुलाई से रूसी महिला और उसके बच्चे का कोई पता नहीं है। महिला अपने घर पर नहीं है। उसका फोन भी बंद है।

परिवार को शक- रूसी महिला जासूसी करने आई थी

बच्चे की मां एक रूसी नागरिक है, जो 2019 से भारत में रह रही है। वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी।

बच्चे की मां एक रूसी नागरिक है, जो 2019 से भारत में रह रही है। वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी।

जासूसी के शक की वजह

सैकत बसु के पिता इंडियन नेवी में अफसर रहे हैं। वहीं विक्टोरिया के पिता रूस की खुफिया एजेंसी के पूर्व कर्मचारी हैं। शादी के बाद विक्टोरिया अपने पति सैकत से हमेशा कोलकाता स्थित सेना की पूर्वी कमान के हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम घूमने ले जाने का दबाव डालती थी।

परिवार को संदेह है कि विक्टोरिया यहां भारत की जासूसी करके रूस लौटना चाह रही थी। परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि केंद्र सरकार विक्टोरिया का पासपोर्ट जब्त कर ले।

सैकत का आरोप है कि 4 जुलाई को विक्टोरिया को एक रूसी राजनयिक के साथ रूसी दूतावास में पिछले दरवाजे से घुसते हुए देखा गया था। पति का दावा है कि रूसी राजनयिक के साथ महिला का अफेयर चल रहा है।

इस तस्वीर को लेकर दावा है कि इसमें विक्टोरिया बसु रूसी दूतावास में पिछले गेट से घुसती हुई दिखी थी।

इस तस्वीर को लेकर दावा है कि इसमें विक्टोरिया बसु रूसी दूतावास में पिछले गेट से घुसती हुई दिखी थी।

कोर्ट ने वकीलों से कहा- आप हमारे साथ खेल नहीं सकते सुप्रीम कोर्ट ने रूसी महिला के वकीलों से उसका पता पूछा, लेकिन उन्होंने दावा किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कोर्ट को उनकी बातों पर भी शक हुआ। जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों से कहा, ‘आप लोग सब कुछ जानते हैं। आपको लगता है कि आप हमारे साथ खेल सकते हैं? हम वकीलों से भी जवाब तलब करेंगे। आप रुकिए।’

कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि अगर रूसी दूतावास के अधिकारी महिला को देश से भगाने या छिपाने में शामिल पाए गए, तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। कोर्ट ने रूसी महिला का पासपोर्ट तुरंत जब्त करने और उस रूसी राजनयिक के घर की तलाशी लेने के आदेश दिए, जिसे आखिरी बार रूसी महिला के साथ देखा गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा:बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी, 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

Published

on

नई दिल्ली/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।

उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।

यूनुस की अंतरिम सरकार ने रद्द किया था पासपोर्ट

हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने हसीना की मांग को घर वापसी की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, सरकार ने हसीना के पहचान से जुड़े दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वे बांग्लादेश की नागरिक होने के नाते अपने अधिकार वापस पाना चाहती हैं।

  • अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया था।
  • जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
  • अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र लॉक कर दिया था।

बांग्लादेश के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी कहा

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 5 नवंबर को कहा था कि सरकार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है और हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाना चाहिए। कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में हसीना को आतंकवादी भी कहा था।

पूर्व पीएम हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। 17 नवंबर 2025 को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को कुचलने के मामले में दोषी ठहराया था।

अदालत ने माना था कि प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा कार्रवाई के आदेश देने में हसीना की भूमिका थी। इस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1400 लोग मारे गए थे।

हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने अदालत के फैसले को भी खारिज करते हुए मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।

जून 2024 में हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया।

5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।

Continue Reading

देश

देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें:MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत

Published

on

मुंबई/दिल्ली/नागपुर/जयपुर/जम्मू, एजेंसी। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।

वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में रहने वाले परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। वहीं, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।

जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।

MP में मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 पुरुष और 4 बच्चे

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक 2 महीने का था।

वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। इनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है।

यूपी में कबाड़ की दुकान में आग, 25 लाख का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं, इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए।

मुंबई के डोंगरी में झुग्गियों में आग

मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Continue Reading

देश

सेंसेक्स 100 अंक नीचे खुला, निफ्टी 25,000 के नीचे: IT शेयरों में गिरावट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी।  सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र के बाद बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान (गिरावट) में आ गए। पिछले हफ्ते आई जोरदार तेजी के बावजूद बाजार में यह शुरुआती कमजोरी दिखी। निवेशक इस समय वैश्विक संकेतों और विदेशी फंड के प्रवाह के बने रहने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं।

सुबह लगभग 9:27 बजे, सेंसेक्स 80,899.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह अपने पिछले बंद भाव 80,999.40 से 99.46 अंक या 0.12% नीचे था। सूचकांक 81,327.29 पर खुला और 81,339.41 के ऊपरी स्तर तक गया, लेकिन बाद में फिसलकर 80,714.05 के निचले स्तर तक आ गया। निफ्टी 50 भी 17.10 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 24,969.30 पर था। यह 25,076.40 पर खुला, 25,084.05 के उच्च स्तर को छुआ और फिर गिरकर 24,897.85 के निचले स्तर तक आ गया।

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में
बाजार की इस शुरुआती कमजोरी का असर कई बड़े शेयरों पर दिखा। टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर सेक्टर से जुड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आई, जो 1.44% गिरे। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयरों में 1.34% की गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल 1.16%, बजाज फाइनेंस 1.11% और टाटा स्टील 1.03% नीचे आए।

इन्फोसिस में 0.99% की गिरावट आई, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट 0.93% गिर गया। ITC 0.83% नीचे रहा, एशियन पेंट्स 0.81% फिसला और TCS में 0.77% की गिरावट दर्ज की गई। मारुति सुजुकी 0.72% गिरी, जबकि अडानी पोर्ट्स में 0.64% की गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एटरनल, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, NTPC, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

हालांकि, कुछ बैंकिंग और डिफेंसिव शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेंसेक्स में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा, जिसमें 1.39% की तेजी आई। HDFC बैंक 1.17% चढ़ा, जबकि ICICI बैंक में 1.07% की बढ़त रही। सन फार्मा 0.69% ऊपर चढ़ा, इंडिगो में 0.55% की तेजी आई और लार्सन एंड टुब्रो 0.20% ऊपर रहा।

ब्रॉडर मार्केट्स में सुस्ती
शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजार सूचकांकों (ब्रॉडर मार्केट इंडिसेस) में काफी सुस्ती देखी गई। निफ्टी 100 सपाट रहा, जबकि निफ्टी 200 में 0.04% और निफ्टी 500 में 0.07% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 50 में 0.14% की गिरावट रही, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.17% की कमी आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.05% की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की अस्थिरता (वोलैटिलिटी) को दर्शाने वाला इंडेक्स, इंडिया VIX, 2.25% गिरकर 18.02 पर आ गया।

बैंकिंग और फार्मा शेयरों से मिला सहारा
सेक्टर के सूचकांकों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। बैंकिंग और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया, जबकि टेक्नोलॉजी, ऑटो और रियल्टी शेयरों पर दबाव बना रहा।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रहा, जिसमें 1.51% की तेजी आई। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.24% चढ़ा, जबकि निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 इंडेक्स 0.40% बढ़ा और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.28% की तेजी आई।

निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.65% ऊपर रहा, जबकि निफ्टी IT इंडेक्स में 0.80% की गिरावट आई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.60% गिरा, और निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.43% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.41% नीचे आया, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.35% गिर गया।

 निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.26% नीचे रहा, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक (बैंकों को छोड़कर) इंडेक्स में 0.25% की गिरावट आई। निफ्टी मिड-स्मॉल IT और टेलीकॉम इंडेक्स 0.87% गिरा, और निफ्टी मिड-स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.16% की गिरावट आई। निफ्टी मिड-स्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.19% की तेजी आई, जबकि निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स 0.17% नीचे आ गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677