Connect with us

छत्तीसगढ़

मौहाडीह से कोनियापाठ तक सड़क नहीं:जांजगीर चांपा में बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, बुजुर्गों को परेशानी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जमीन

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत मौहाडीह से आरक्षित ग्राम कोनियापाठ तक सड़क मार्ग नहीं है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ये जर्जर सड़क बम्हनीडीह विकास खंड में आता है। इस रास्ते को सुधरवाने ग्रामीणों ने कलेक्टर से जमीन की मांग की है।

कोनियापाठ के निवासियों को पंचायत भवन, राशन दुकान और स्कूल के लिए मौहाडीह आना होता है। पक्के रास्ते के अभाव में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कुछ विद्यार्थियों ने खराब रास्ते और लंबी दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ दी है। बुजुर्गों की दैनिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।

ग्रामीणों ने जर्जर रास्ता को सुधरवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जर्जर रास्ता को सुधरवाने की मांग की है।

आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप

दोनों गांवों के बीच की जमीन स्व. जंगीलाल उर्फ जैतू को सरकारी भूमिदान के रूप में मिली थी। यह जमीन पिछले 40-50 सालों से बंजर पड़ी है। वर्तमान में इस पर कोई खेती नहीं हो रही है। ग्रामवासियों ने इसी भूमि से 5-6 डिसमिल जमीन रास्ते के लिए मांगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित परिवार जमीन देने से मना कर रहा है। उन्होंने भूमि का एक हिस्सा पहले ही बेच दिया है। साथ ही आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।

मार्ग निर्माण की मांग

इस समस्या के समाधान के लिए मौहाडीह के सरपंच, स्वच्छता समिति अध्यक्ष और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार:अकलतरा पुलिस ने 500 के चार जाली नोट बरामद किए, सभी का सीरियल नंबर था एक जैसा

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अकलतरा पुलिस ने देशी शराब दुकान में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान से सूचना मिली कि एक युवक नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

शराब दुकान में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार

शराब दुकान में नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार

तलाशी में मिले चार नकली नोट

पूछताछ में आरोपी की पहचान सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30) निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।

बैंक जांच में खुली पोल

पुलिस ने बरामद नोटों की जांच स्टेट बैंक, अकलतरा में कराई, जहां चारों नोट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में चलाने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी भेजा गया जेल

अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

23-24 जुलाई को रद्द की गई 4 मेमू ट्रेन बहाल:चार ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी, भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग काम होगा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने पहले जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी।

इनमें से चार मेमू ट्रेनों को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

ये 4 ट्रेनें अब रद्द नहीं होंगी

रेलवे के संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को चलने वाली ये ट्रेनें अब सामान्य रूप से संचालित होंगी।

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

अब ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

संशोधित सूची के अनुसार अब भी ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • 23 जुलाई: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 24 जुलाई: 68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इस ट्रेन का आंशिक परिचालन

23 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी। बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

क्यों किया गया बदलाव?

रेलवे के अनुसार रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर जांच लें, क्योंकि इंजीनियरिंग कार्य के दौरान परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

बिस्तर पर लिपटा करैत, सोते मासूम को डसा:कोरबा में इलाज के दौरान 6 साल के बच्ची की मौत, पिता के साथ सो रही थी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आमाखोखरा गांव में करैत सांप के डसने से 6 साल की बच्ची सान्वी कंवर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब 1 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

सान्वी के पिता किरण सिंह आमाखोखरा गांव में रहते हैं। वे मजदूरी और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। सान्वी अपने पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां और दूसरा बच्चा दूसरे कमरे में थे।

चिल्लाने पर खुली नींद

रात करीब 1 बजे करैत सांप ने पहले सान्वी के कान और फिर हाथ पर डस लिया। दर्द से वह चिल्लाते हुए उठी, जिससे परिवार की नींद खुल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा है, लेकिन सर्पदंश के लक्षण दिखने पर वे उसे तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिस्तर पर ही छिपा था करैत सांप

मासूम के पिता किरण सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्हें लगा कि सांप बाहर निकल गया होगा। बाद में देखा तो करैत सांप बिस्तर पर ही लिपटा हुआ था। उनका कहना है कि संभवतः सांप पहले से ही बिस्तर पर था, लेकिन अंधेरे में नजर नहीं आया।

बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप घरों में घुस आते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी लगाकर सोने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सर्पदंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने की अपील की। साथ ही झाड़-फूंक के बजाय तुरंत चिकित्सकीय इलाज कराने की सलाह दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677