Connect with us

कोरबा

जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए डीएमएफ मद से  मिली 23 करोड़ 27 लाख 581 रूपये की स्वीकृति

Published

on

कोरबा जिले की विकास को मिलेगी गति

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं उद्योग, वाणिज्य एवं श्रममंत्री के मार्गदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा जिले के विकास से जुड़े जनहित के कार्यों हेतु डीएमएफ मद से कुल राशि 23 करोड़ 27 लाख 581 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृत कार्यो में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए जेम पोर्टल से बैक हो लोडर की खरीदी हेतु 33 लाख 90 हजार रूपये, बरबसपुर सीबीजी प्लांट हेतु नवीन प्रस्तावित स्थल पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल तथा ब्रिकवर्क बाउंड्रीवाल, एंट्री गेट एवं मिट्टी फिलिंग कार्य हेतु एक करोड़ 99 लाख 58 हजार, खाद भण्डारण केन्द्र कटघोरा में अहाता निर्माण हेतु 26 लाख 67 हजार, ग्राम बोईदा विकासखंड पाली में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य हेतु एक करोड़ 21 लाख 16 हजार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी उरगा के पास डोमनाला स्टापडेम का निर्माण कार्य हेतु  दो करोड़ 89 लाख 12 हजार 766, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए जेम्स पोर्टल से स्काई लिफ्ट 13मी. की खरीदी हेतु 34 लाख 35 हजार, बीज प्रक्रिया केन्द्र लखनपुर में 3 टीपीएच ग्रेडर मशीन स्थापना कार्य हेतु 50 लाख 39 हजार 395, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (भू-तल) हेतु 49 लाख 99 हजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य (प्रथम-तल) हेतु 48 लाख दस हजार, संचारण संधारण संभाग सीएसपीडीसीएल कटघोरा अंतर्गत जिला खनिज संस्थान न्याय योजना मद से मजराटोला लालमटियापारा ग्राम लांगी को विद्युतीकृत करने हेतु 23 लाख 85 हजार 983, संचारण संधारण संभाग सीएसपीडीसीएल कटघोरा अंतर्गत जिला खनिज संस्थान न्याय योजना मद से चैतुरगढ़ मंदिर ग्राम चैतुरगढ़ को विद्युतीकृत करने हेतु 34 लाख 68 हजार 64,  जिला कोरबा में जिला अस्पताल अंतर्गत निर्मित कम्पोजिट हास्पिटल भवन का विस्तार निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ 65 लाख 28 हजार, क्षेत्रीय परिवहन विभाग हेतु इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड टै्रफिक रिसर्च सेंटर अंतर्गत आफिस बिल्डिंग एचएमव्ही एंड एलएमव्ही टू व्हीलर हेतु ई-टै्रैक निर्माण कार्य हेतु एक करोड़ 79 लाख 73 हजार, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 17 सीएसईबी चौक में पब्लिक टायलेट निर्माण कार्य हेतु 07 लाख 60 हजार, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कार्नोरेशन साईड में निर्मित आवास हेतु सीसी रोड एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 36 लाख 88 हजार, तहसील पाली में पूर्व बी. महंत महाविद्यालय भवन में न्यायालय के संचालन बाबत प्रशाधन कक्ष के जीर्णोद्धार एवं पेयजल व्यवस्था हेतु 06 लाख 91 हजार, कोरबा जिले में स्थापित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में 12 पैरामीटर में मिट्टी नमूने की जांच हेतु मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का सृदृढिंकरण (मशीन उपकरण)क्रय हेतु 23 लाख 04 हजार 374, नगर पालिका परिष्द कटघोरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 03 में स्थित सांस्कृतिक भवन का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु 14 लाख 31 हजार, जिला कोरबा अंतर्गत संचालित सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक 100 बेड जिला चिकित्सालय हेतु उच्च क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना हेतु 57 लाख 45 हजार 197 रूपये, वार्ड क्रमांक 03 प्राथमिक हेल्थ सेंटर बांकीमोंगरा में पोस्ट मार्टम कक्ष निर्माण हेतु 09 लाख 11 हजार, पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में सुविधा विस्तार एवं अन्य आवश्यक कार्य अंतर्गत एव्हीएफओ की भर्ती (सेवा वृद्धि 10 माह) हेतु 51 लाख 37 हजार, तरल नत्रजन परिवहन हेतु एलएन2 कंटेनर्स (टीए 55) क्रय हेतु 17 लाख 50 हजार, कोरबा जिले में समग्र शिक्षा कोरबा अंतर्गत संचालित के.जी.बी.व्ही 100 सीटर कन्या छात्रावास, 50 सीटर बालक एवं कन्या छात्रावास में घरेलू गैस कनेक्शन प्रदाय के तहत गैस रिफलिंग हेतु 07 लाख 69 हजार 488 रूपये, कोरबा जिले के दुर्गम क्षेत्र के बसाहटों में नोनी बाबू जनत केन्द्र के संचालन हेतु 62 लाख 85 हजार 218, विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई से लदगढ़ पहुंच मार्ग आरसीसी स्लैब,कलवर्ट निर्माण- पुलिया निर्माण कार्य हेतु 18 लाख 85 हजार, करतला के हाईस्कूल मैदान में अहाता निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 95 हजार, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में पूर्व से संस्थापित लिफ्ट में ए-आर-डी सिस्टम संस्थापन के कार्य हेतु 06 लाख 82 हजार 240, नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत जीएनएम स्कूल एवं हॉस्टल का शेष कार्य हेतु 04 करोड़ 70 लाख 05 हजार 500, कृषक उत्पादन संगठन हेतु डीएमएफ एवं कृषक अंश के अभिशरण से डीप फ्रिजर(कोल्ड रूम) की स्थापना कार्य हेतु 22 लाख 95 हजार 136, एलएन 2 वितरण परिवहन हेतु वाहन क्रय के लिए 10 लाख 98 हजार 220, ग्राम पंचायत पताढ़ी, श्यांग और ग्राम पंचायत भिलाईबाजार में पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु प्रत्येक के लिये 08 लाख 55 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में एकलव्य आवासीय स्कूल में छात्रों का हंगामा:विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर प्रिंसिपल हटाने की मांग, कार्रवाई के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। शाला प्रवेश उत्सव से लौट रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रों का कहना है कि उन्हें रोजाना घटिया और अस्वच्छ भोजन दिया जाता है। आरोप है कि बरसात के पानी से खाना बनाया जाता है और भोजन में कई बार कीड़े भी निकलते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेट और खाद्य सामग्री भी दिखाई, जिनकी तारीखें मिटाई गई थीं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि कई बच्चे खाज-खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा। आरोप यह भी लगाया गया कि छात्रों को एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां दी जा रही हैं।

अभिभावकों ने भी जताई नाराजगी

अभिभावकों ने प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 240 छात्रों के अभिभावकों को पैरेंट्स मीटिंग के लिए अलग-अलग दिनों में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार विद्यालय आना पड़ता है। साथ ही छात्रों को बाहर से जरूरत का सामान लाने पर रोक लगाने का भी आरोप लगाया गया।

शिक्षकों की मारपीट का मामला भी उठा

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट में कुछ छात्र भी घायल हो गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है।

विधायक ने दिए जांच के निर्देश

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बाइक गुम होने के तनाव में युवक ने दी जान:कोरबा में नशे की हालत में खोई थी बाइक, कमरे में फंदे पर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलगीखार में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। कुछ दिन पहले वह दर्री क्षेत्र गया था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसकी बाइक कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, रविवार (26 जुलाई) देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला।

घर में मचा कोहराम

घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान रहता था और बार-बार उसी बात का जिक्र करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला:बुजुर्ग महिला की हत्या, बेटा-बहू गंभीर, पूछताछ में आरोपी परिजन ने जुर्म कबूला

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार (25 जुलाई) देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हेतराम (45) और बहू प्रमिला (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में मृतका के एक परिजन को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे और बहू के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाई पुलिस को सूचना

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल-112 तथा पाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजन ही निकला आरोपी

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या और हमले की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।

सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव

घटना के बाद गांव की बदहाल व्यवस्था भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि हर्राडीह तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। यही कारण रहा कि शव और दोनों घायलों को करीब एक किलोमीटर तक खाट और लकड़ी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों ने इस घटना के बाद गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग दोहराई है।

कोरबा के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राडीह में शनिवार देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे 45 वर्षीय हेतराम और बहू 40 वर्षीय प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया है, जो मृतिका का परिजन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे हेतराम और बहू प्रमिला के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत 112 और पाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल हेतराम और प्रमिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतिका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस घटना का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677