Connect with us

कुसमुंडा

सात दिवस में कुसमुंडा इमली छापर अधूरे निर्माण सड़क को मरम्मत नहीं की गई तो करेंगे धरना प्रदर्शन, पार्षद नवीन कुकरेजा…देखे पूरी खबर

Published

on

सड़क कि स्थिति ऐसी है कि कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

कुसमुंडा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 कुसमुंडा इमली छापर से कुचेना मोड तक की सड़क की स्थिति किसी से छुपी नहीं है, सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने के वजह से सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जिसमें बारिश के वजह से पानी भर जाने के वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती है साथ ही प्रतिदिन लंबी लंबी जाम भी लगा रहता है, जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सड़क की दुर्दशा और आमजनों की इस बड़ी समस्या और जाम की स्थिति को देखते हुए वार्ड क्रमांक 20 नेहरू नगर के पार्षद नवीन कुकरेजा ने मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख सड़क की दुर्दशा और समस्याओं को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कार्य करानी की निवेदन की है।

यह सड़क कोरबा कुसमुंडा, हल्दी बाजार, कुचेना, बाँकी मोगरा, दीपका गेवरा बस्ती जाने का मुख्य सड़क है।

सात दिवस में मरम्मत नहीं की गई तो करेंगे धरना प्रदर्शन

वार्ड 20 नेहरू नगर के पार्षद नवीन कुकरेजा ने बताया कि सड़क में इतने बड़े बड़े गड्ढे है जिसके वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है, इस अधूरे सड़क के गड्ढों को और गंडक को सात दिवस कर भीतर मरम्मत नहीं किया गया तो हम धरना प्रदर्शन करेंगी जिसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारी होंगे।

सड़क निर्माण मरम्मत कार्य को लेकर नवीन कुकरेजा के साथ secl कुसमुंडा क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य वार्डो के सभी पार्षदों ने सहमति दी।

संवाददाता साबीर अंसारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुसमुंडा

विस्थापन प्रभावित बेरोजगारों को आऊट सोर्सिंग कंपनियों में रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा किसान सभा ने

Published

on

4 नवंबर को कुसमुंडा खदान बंद के साथ कोल परिवहन रोकने की चेतावनी

प्रभावितों को नहीं मिल रहा 100% वैकल्पिक रोजगार 30% के नाम पर भू विस्थापितों का अधिकार छीना जा रहा है: प्रशांत झा

कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल की कुसमुंडा खदान क्षेत्र में आउट सोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से होने वाले कामों में प्रभावित भू विस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कुसमुंडा से बाइक रैली कलेक्टर कार्यालय तक निकालने के बाद कोसाबाड़ी चौक में प्रदर्शन कर कलेक्टर कोरबा और एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। किसान सभा ने ज्ञापन के माध्यम से मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 4 नवंबर 2026 को कुसमुंडा खदान बंद करने के साथ कोल परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने की चेतावनी भी दी है। इस आंदोलन को भू विस्थापित रोजगार एकता संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

किसान सभा ने कहा कि SECL में जमीन अधिग्रहण के बाद हर गांव के भू विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं जमीन अधिग्रहण के समय कई नियमों को बनाकर विस्थापित होने वाले छोटे किसानों को रोजगार से वंचित कर दिया जाता है और आऊट सोर्सिंग के माध्यम से भी होने वाले काम में आऊट सोर्सिंग कंपनियों द्वारा मनमानी की जा रही है जिससे भू विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं।आऊट सोर्सिंग कंपनियों के मनमानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ ने विरोध करने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत झा ने कहा की एसईसीएल में जमीन अधिग्रहण के बाद हजारों भू विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं और प्रबंधन आऊट सोर्सिंग कंपनियों के साथ सांठ गांठ कर रोजगार को बेचने का काम कर रही है जिसका विरोध हमारे द्वारा किया जा रहा है कुसमुंडा और गेवरा में होने वाले कार्यों में प्रभावितों को प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है जिसका विरोध की शुरवात आज कुसमुंडा में किया गया है और मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो 4 नवंबर को कुसमुंडा खदान बंद के साथ कोल परिवहन को पूर्ण रूप से रोका जाएगा और कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला परिवहन की गाड़ियों को रोका जाएगा।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष जय कौशिक और सचिव दीपक साहू ने कहा की खदान विस्तार के लिए ग्रामीणों की पूरी जमीन ली जाती है लेकिन रोजगार देते समय 100% रोजगार प्रभावित ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है 30% बाहर के लोगों के नाम पर प्रभावितों के हक के रोजगार को बेचा जा रहा है। विकास के नाम पर अपनी गांव और जमीन से बेदखल कर दीये गए विस्थापित परिवारों की जीवन स्तर सुधरने के बजाय और भी बदतर हो गई है। हजारों छोटे किसानों को खेती किसानी से अलग कर रोजगार से वंचित रखा गया है। विकास की जो नींव कोरबा में रखी गई है उसमें प्रभावित परिवारों की अनदेखी हो रही है। लगातार संघर्ष के बाद खानापूर्ति के नाम पर कुछ लोगों को वैकल्पिक रोजगार दिया जा रहा है।
प्रभावितों के पास अब संघर्ष के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।

भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव और दामोदर श्याम ने कहा की जिनकी जमीन गई है उन्हें ना तो स्थाई रोजगार मिल रहा है ना ही उनके परिवार को आऊट सोर्सिंग में काम सभी के हक को बेचा जा रहा है इसके विरोध में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो और उग्र प्रदर्शन होगा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जय कौशिक,दामोदर श्याम,रेशम यादव,उत्तम दास,सम्मेलाल,गणेश बिंझवार,दिलीप कंवर,विकास बिंझवार,आनंद पाल, महेंद्रा,संजय,जीवन सारथी,हरि साहू, हुसैन,राजेश्वर दास, नटवर लाल,मनोज महंत,मनीष,हरिहर साहू,श्याम सुंदर महंत,गुड्डू राठौर,रामकुमार,जयचंद,हेमंत पटेल,शशि यादव,गुरु शरण,मनोजके साथ बड़ी संख्या में भू विस्थापित और ठेका मजदूर उपस्थित थे।

मांगे

  1. खदान विस्तार के लिए पूर्व एवं वर्तमान में जिन गांव की जमीन अधिग्रहण हुई है उन गांव के बेरोजगारों को पहली प्राथमिकता के साथ आउट सोर्सिंग कंपनियों में वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
  2. खनन प्रभावित क्षेत्र एवं जिले के ही बेरोजगारों को आऊट सोर्शिंग कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
  3. आउट सोर्सिंग कंपनियों का काम समाप्त होने पर चालू होने वाले नए कंपनियों में पुराने कर्मचारियों को कार्य में पुनः रखा जाए। (वर्तमान में गोदावरी कंपनी बंद होने के कारण जिले के सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं )।
  4. आउट सोर्सिंग कंपनियों में 70 और 30% रोजगार देने का खेल समाप्त किया जाए। जिनकी जमीन अधिग्रहण हुई है उन्हे पहली प्राथमिकता के साथ खनन प्रभावित जिले के बेरोजगारों को खनन कार्य में 100% रोजगार दिया जाए।

Continue Reading

कुसमुंडा

देशभक्ति का अनूठा संगम : सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा  ‘वन्दे मातरम् ‘

Published

on

कोरबा/कुसमुण्डा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसमुण्डा में गत 25 सितंबर को ठीक 11 बजे राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत  ‘वन्दे मातरम्’ का भव्य सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर गंगा उदय जी के मुख्य आतिथ्य, शासकीय विद्यालय कुसमुण्डा के प्राचार्य लक्ष्मीकान्त साहू एवं बीएमएस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश कुमार राठौर ने की।

कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणी कौशिक, कार्यवाह हर्षवर्धन शर्मा, श्रवण कुमार यादव, रामेश्वर सोनी, जितेन्द्र नाहक, प्रधानपाठक डी. डी. साहू, श्रीमती सुनीता पाटले, सन्तोष राठौर, और सरस्वती ज्ञान मंदिर के शिक्षकगण व भैया-बहनों ने इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त, शहीद गोपाल फिरतू विद्यालय के प्राचार्य श्री साहू , महिला मंडल की मातृशक्ति, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य देशभक्त नागरिक भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
सभी की उपस्थिति और राष्ट्रगीत की गूंज के साथ यह देशभक्तिपूर्ण आयोजन अत्यंत सफलता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर सभी आगंतुकों, अभिभावकों, भैया-बहनों और आचार्य परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सादर आभार व्यक्त किया है।

Continue Reading

कुसमुंडा

गेवरा प्रोजेक्ट (PNC कंपनी) में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गरीब ग्रामीणों से ऐंठे रू.1.05 लाख, पीड़ित भटक रहे दर-दर

Published

on

रमेश दास (नरईबोध) पर लगे नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने के गंभीर आरोप

कुसमुंडा एवं हरदीबाजार थानों में शिकायत दर्ज, एनसीआर (NCR) दर्ज कर पुलिस ने सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की दी सलाह

कोरबा/हरदीबाजार/कुसमुंडा। जिले में निजी ठेका कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। हरदीबाजार एवं कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढ़ोलपुर निवासी दो गरीब ग्रामीणों नरोत्तम दास एवं प्रदीप महंत ने पी.एन.सी. (P.N.C.) कंपनी के गेवरा प्रोजेक्ट में ड्राइवर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर कुल रू.1,05,000/- (एक लाख पांच हजार रुपये) की ठगी का आरोप लगाया है ।

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनावेदक रमेश दास निवासी ग्राम नरईबोध थाना कुसमुंडा/हरदीबाजार के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 174 के तहत असंगेय अपराध की सूचना NCR No. 199/26 एवं 0192/2026 दर्ज की है ।

मामले का विवरण, पीड़ितों की आपबीती

नरोत्तम दास पिता भूखन दास उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ढोलपुर

  1. नरोत्तम दास के अनुसार अनावेदक रमेश दास ने पी.एन.सी. कंपनी के गेवरा प्रोजेक्ट में ड्राइवर पद पर नौकरी लगवाने का वादा किया था, इसके बदले उसने कुल रू.45,000/- की मांग की ।
  2. प्रार्थी ने दिनांक 02.02.2026 को ऑनलाइन (PhonePe) के माध्यम से रू.45,000/- का भुगतान किया ।
  3. 15 दिनों में नौकरी लगवाने या काम न होने पर पैसा तुरंत लौटाने का भरोसा दिया गया था ।
  4. नौकरी न लगने पर काफी दबाव बनाने के बाद आरोपी ने 23.05.2026 को रू.10,000/- वापस किए लेकिन शेष रू.35,000/- की राशि आज-कल करते हुए दबाकर बैठा है ।

प्रार्थी का कहना है कि वह एक गरीब मजदूर है और उसने ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे जिससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से अत्यंत परेशान है ।

प्रदीप महंत पिता सुमरन दास महंत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढोलपुर

  1. प्रदीप महंत से भी आरोपी रमेश दास ने उसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर रू.60,000/- नकद (Cash) ऐंठ लिए ।
  2. काम न बनने पर आरोपी द्वारा रू.20,000/- नकद तथा 28.05.2026 को रू.20,000/- PhonePe से कुल रू.40,000/- लौटाए गए, लेकिन रू.20,000/- अभी भी बकाया हैं ।

पीड़ित प्रदीप महंत ने बताया कि उसने अपने खेत गिरवी रखकर रमेश दास को पैसे दिए थे ।

कुल ठगी एवं पुलिस की कार्यवाही

दोनों पीड़ितों नरोत्तम दास एवं प्रदीप महंत से आरोपी रमेश दास ने नौकरी के नाम पर कुल रू.1,05,000/- प्राप्त किए थे, जिसमें से आरोपी ने रू.50,000/- वापस किए और कुल रू.55,000/- की बकाया राशि हड़प ली है ।

मामले में हरदीबाजार एवं कुसमुंडा पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर धारा 174 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत एनसीआर (NCR) क्रमांक 199/26 कुसमुंडा एवं 0192/2026 हरदीबाजार दर्ज किया है। चूंकि मामला आपसी रुपयों के लेन-देन से जुड़ा पाया गया, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों को कानूनी कार्यवाही एवं बकाया राशि वापस पाने हेतु सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की सलाह दी गई है ।

पीड़ितों की मांग

गरीब और बेरोजगार पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी रमेश दास पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए और उनकी मेहनत व गिरवी रखी जमीन से जुटाई गई गाढ़ी कमाई का पैसा वापस दिलाया जाए ।

पुलिस की जनहित में अपील

औद्योगिक क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाने वाले ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि:-

  1. किसी भी संस्थान या कंपनी में नौकरी के नाम पर किसी बिचौलिये को नकद राशि न दें ।
  2. किसी भी प्रकार के भुगतान या प्रक्रिया से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक HR विभाग या अधिकृत स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677