Connect with us

देश

‘वोट चोरी’ पर चुनाव आयोग बोला-ऐसे गंदे शब्दों से बचें:यह करोड़ों वोटर्स पर हमला, राहुल ने कहा था- आयोग वोट चोरी करा रहा

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों का जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा, ‘वोट चोरी’ जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश करना करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है।’

आयोग ने कहा, ऐसे आरोप लाखों चुनावकर्मियों की ईमानदारी पर भी चोट है। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का कानून भारत के पहले आम चुनाव 1951-1952 से ही लागू है। यदि किसी के पास इस बात का प्रमाण है कि किसी व्यक्ति ने किसी चुनाव में वास्तव में दो बार मतदान किया है, तो उसे बिना किसी सबूत के देश के सभी मतदाताओं को ‘चोर’ कहने के बजाय, एक शपथ-पत्र के साथ निर्वाचन आयोग को यह प्रमाण सौंपना चाहिए।

वोटर वेरिफिकेशन पर राहुल और विपक्ष के आरोप

12 अगस्त ​​​​​: राहुल ने कहा था- पिक्चर अभी बाकी है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 12 अगस्त को कहा था, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’ बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।

राहुल ने कहा-

चुनाव आयोग यह जानता है और हम भी जानते हैं। पहले कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है। EC का कर्तव्य है कि वो ‘एक व्यक्ति एक वोट’ को लागू करे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हम ऐसा करते रहे हैं और करते रहेंगे।

12 अगस्त को संसद में विपक्षी सांसद मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर पहुंचे। दावा था कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

12 अगस्त को संसद में विपक्षी सांसद मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर पहुंचे। दावा था कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

10 अगस्त: चुनाव आयोग ने राहुल से सबूत मांगे

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनके वोट चोरी वाले बयान पर सबूत मांगे। राहुल ने 7 अगस्त को आरोप लगाया था कि महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए हैं और एक महिला ने दो बार मतदान किया।

CEO ने रविवार 10 अगस्त को कांग्रेस नेता को भेजे लेटर में लिखा कि राहुल ने प्रेजेंटेशन में जो दस्तावेज और स्क्रीन शॉट दिखाए, वे चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते।

8 अगस्त: EC ने कहा कि राहुल के दावे सही तो शपथ पत्र साइन करें

चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से कहा है कि वे वोट चोरी के अपने दावे को सही मानते हैं तो हलफनामे पर साइन करके दें। अगर उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगें।

न्यूज एजेंसी ANI ने चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इधर, राहुल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ के दौरान कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। राहुल ने कहा-

आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। EC जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।

7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के चुनाव की चोरी की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा:बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी, 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

Published

on

नई दिल्ली/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।

उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।

यूनुस की अंतरिम सरकार ने रद्द किया था पासपोर्ट

हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने हसीना की मांग को घर वापसी की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, सरकार ने हसीना के पहचान से जुड़े दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वे बांग्लादेश की नागरिक होने के नाते अपने अधिकार वापस पाना चाहती हैं।

  • अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया था।
  • जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
  • अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र लॉक कर दिया था।

बांग्लादेश के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी कहा

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 5 नवंबर को कहा था कि सरकार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है और हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाना चाहिए। कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में हसीना को आतंकवादी भी कहा था।

पूर्व पीएम हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। 17 नवंबर 2025 को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को कुचलने के मामले में दोषी ठहराया था।

अदालत ने माना था कि प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा कार्रवाई के आदेश देने में हसीना की भूमिका थी। इस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1400 लोग मारे गए थे।

हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने अदालत के फैसले को भी खारिज करते हुए मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।

जून 2024 में हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया।

5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।

Continue Reading

देश

देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें:MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत

Published

on

मुंबई/दिल्ली/नागपुर/जयपुर/जम्मू, एजेंसी। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।

वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में रहने वाले परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

इसके अलावा, राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। वहीं, दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के कटनी में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सराफा व्यापारी के घर-दुकान जलकर खाक हो गए।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

महाराष्ट्र के पुणे में वडगांव शेरी के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

असम में जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल एरिया में आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।

जम्मू के नेहरू मार्केट में गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर हैं।

MP में मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 पुरुष और 4 बच्चे

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से एक 2 महीने का था।

वहीं, सिवनी जिले में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। इनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है।

यूपी में कबाड़ की दुकान में आग, 25 लाख का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20-25 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुणे में आग की 63 घटनाएं हुईं, इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू के नेहरू मार्केट में आग से 12 से ज्यादा दुकानें जल गईं, जबकि नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए।

मुंबई के डोंगरी में झुग्गियों में आग

मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं, जबकि दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। महाराष्ट्र के ठाणे में 17 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी। ठाणे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा असम के जोनाई, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक में सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Continue Reading

देश

सेंसेक्स 100 अंक नीचे खुला, निफ्टी 25,000 के नीचे: IT शेयरों में गिरावट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी।  सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र के बाद बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान (गिरावट) में आ गए। पिछले हफ्ते आई जोरदार तेजी के बावजूद बाजार में यह शुरुआती कमजोरी दिखी। निवेशक इस समय वैश्विक संकेतों और विदेशी फंड के प्रवाह के बने रहने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं।

सुबह लगभग 9:27 बजे, सेंसेक्स 80,899.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह अपने पिछले बंद भाव 80,999.40 से 99.46 अंक या 0.12% नीचे था। सूचकांक 81,327.29 पर खुला और 81,339.41 के ऊपरी स्तर तक गया, लेकिन बाद में फिसलकर 80,714.05 के निचले स्तर तक आ गया। निफ्टी 50 भी 17.10 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 24,969.30 पर था। यह 25,076.40 पर खुला, 25,084.05 के उच्च स्तर को छुआ और फिर गिरकर 24,897.85 के निचले स्तर तक आ गया।

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में
बाजार की इस शुरुआती कमजोरी का असर कई बड़े शेयरों पर दिखा। टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर सेक्टर से जुड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आई, जो 1.44% गिरे। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयरों में 1.34% की गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल 1.16%, बजाज फाइनेंस 1.11% और टाटा स्टील 1.03% नीचे आए।

इन्फोसिस में 0.99% की गिरावट आई, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट 0.93% गिर गया। ITC 0.83% नीचे रहा, एशियन पेंट्स 0.81% फिसला और TCS में 0.77% की गिरावट दर्ज की गई। मारुति सुजुकी 0.72% गिरी, जबकि अडानी पोर्ट्स में 0.64% की गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एटरनल, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, NTPC, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

हालांकि, कुछ बैंकिंग और डिफेंसिव शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेंसेक्स में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा, जिसमें 1.39% की तेजी आई। HDFC बैंक 1.17% चढ़ा, जबकि ICICI बैंक में 1.07% की बढ़त रही। सन फार्मा 0.69% ऊपर चढ़ा, इंडिगो में 0.55% की तेजी आई और लार्सन एंड टुब्रो 0.20% ऊपर रहा।

ब्रॉडर मार्केट्स में सुस्ती
शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजार सूचकांकों (ब्रॉडर मार्केट इंडिसेस) में काफी सुस्ती देखी गई। निफ्टी 100 सपाट रहा, जबकि निफ्टी 200 में 0.04% और निफ्टी 500 में 0.07% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 50 में 0.14% की गिरावट रही, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.17% की कमी आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.05% की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की अस्थिरता (वोलैटिलिटी) को दर्शाने वाला इंडेक्स, इंडिया VIX, 2.25% गिरकर 18.02 पर आ गया।

बैंकिंग और फार्मा शेयरों से मिला सहारा
सेक्टर के सूचकांकों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। बैंकिंग और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया, जबकि टेक्नोलॉजी, ऑटो और रियल्टी शेयरों पर दबाव बना रहा।

निफ्टी फार्मा इंडेक्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रहा, जिसमें 1.51% की तेजी आई। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.24% चढ़ा, जबकि निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 इंडेक्स 0.40% बढ़ा और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.28% की तेजी आई।

निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.65% ऊपर रहा, जबकि निफ्टी IT इंडेक्स में 0.80% की गिरावट आई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.60% गिरा, और निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.43% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.41% नीचे आया, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.35% गिर गया।

 निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.26% नीचे रहा, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक (बैंकों को छोड़कर) इंडेक्स में 0.25% की गिरावट आई। निफ्टी मिड-स्मॉल IT और टेलीकॉम इंडेक्स 0.87% गिरा, और निफ्टी मिड-स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.16% की गिरावट आई। निफ्टी मिड-स्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.19% की तेजी आई, जबकि निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स 0.17% नीचे आ गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677