Connect with us

कोरबा

कोरबा के बुधवारी ओवरब्रिज पर मारपीट, 3 घायल:नाबालिग को पीट रहे थे लोग, बचाने गए युवक पर पेचकस से हमला

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार में पार्किंग एरिया के पास हिंसक घटना सामने आई है। शंकर विश्वकर्मा नाम के युवक ने देखा कि कुछ लोग उसके 16 वर्षीय नाबालिग दोस्त की पिटाई कर रहे हैं। दोस्त को बचाने गए शंकर पर भी पांच लोगों ने हमला कर दिया।

आरोपियों ने पेचकस से हमला किया, जिससे शंकर के हाथ, गर्दन और गले में चोटें आईं। इस घटना में रवि विश्वकर्मा और नाबालिग दोस्त समेत एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लाइनमैन का काम करते हैं हमलावर

पीड़ित रवि विश्वकर्मा ने बताया कि हमलावर लाइनमैन का काम करते हैं। उनकी गाड़ी में पेचकस, प्लास और विद्युत तार था। ऐसा लग रहा था कि वे काम से लौटे थे। आरोपी ओवरब्रिज के नीचे ठेले के पास शराब पी रहे थे और नशे में थे।

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पूर्व स्कूल संचालक का शव पेड़ पर लटका मिला:जेब में 19 पन्नों का सुसाइड नोट, नौकरी के नाम पर 50 लाख लेने का जिक्र

Published

on

कोरबा। कोरबा के जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला उसकी जेब से मिले 19 पन्नों के सुसाइड नोट में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपए लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने और कर्ज बढ़ने का जिक्र है।

मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण साहू (36) के रूप में हुई है। शिवचरण ने अपने सुसाइड नोट में लेनदारों पर दबाव बनाने और परेशान करने की बात भी लिखी है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल में स्कूल खोलने के बाद नुकसान होने से शिवचरण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है।

जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लकटता मिला।

जेंजरा बाईपास के पास पेड़ पर पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे से लकटता मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा।

पुलिस न मर्ग कायम करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस न मर्ग कायम करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

कोरोना काल में खोला था स्कूल, बंद करना पड़ा

बताया जा रहा है कि शिवचरण ने कोरोना काल में एक स्कूल खोला था। हालांकि, स्कूल नहीं चल पाया और उसे बंद करना पड़ा। इसके बाद से ही वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।

इसी दौरान उसने कुछ लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए थे। इस काम में एक बिचौलिया भी शामिल था।

बिचौलिए की मौत के बाद फंस गई रकम

पुलिस को शिवचरण की जेब से 19 पन्नों के सुसाइड नोट की फोटोकॉपी मिली है। इसमें नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 50 लाख रुपए लेने का जिक्र है।

नोट के मुताबिक, कोरोना काल में बिचौलिए की मौत हो गई। इसके बाद लोगों से ली गई रकम फंस गई। इस वजह से शिवचरण पर कर्ज बढ़ता गया।

घटना के खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लेनदारों पर परेशान करने का आरोप

सुसाइड नोट में लेनदारों पर लगातार दबाव बनाने और परेशान करने की बात लिखी है। इसमें मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी का भी जिक्र है। चर्चा है कि सुसाइड नोट की मूल कॉपी कोरबा एसपी को भेजी गई है। इसमें कई लोगों के नाम और पैसों के लेन-देन का हिसाब भी लिखा है।

पुलिस सुसाइड नोट की भी कर रही जांच

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव मिला है। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कर्ज और आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में लिखी बातों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Continue Reading

कोरबा

बोलेरो ने रेस्टोरेंट के सामने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी:कोरबा में थार और मारुति कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त

Published

on

कोरबा। कोरबा के गेवरा-दीपका कटघोरा रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सिंह रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मारुति कार, थार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का पूरा वीडियो रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बजरंग चौक की ओर से आ रही थी बोलेरो

रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के मुताबिक, होटल के सामने पार्किंग में मारुति कार, थार सहित अन्य वाहन खड़े थे। इसी दौरान बजरंग चौक दीपका की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कारें आपस में टकरा गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो SECL में नियोजित बताई जा रही है। उसका ड्राइवर विजयनगर का निवासी बताया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या नशे की स्थिति में होने के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

हादसे के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद लोग बाहर निकले तो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त पड़ी थीं। मामले की सूचना दीपका पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो जब्त कर ली और ड्राइवर से पूछताछ शुरू की।

रेस्टोरेंट संचालक के अनुसार, हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, घटना के समय पार्किंग के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण, सतत निगरानी जारी

Published

on

ड्रेनेज, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं हाथी प्रभावित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है सुनिश्चित

धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति

कोरबा, 20 नवम्बर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी 73 धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में ड्रेनेज, चबूतरा एवं फड़ सहित अन्य व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के शाखा प्रबंधकों से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए हैं।
उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक एवं जारी टोकन के अनुरूप ड्रेनेज की व्यवस्था की जा रही है। किसानों के रकबा शून्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए रकबा जोड़ने हेतु समिति मॉड्यूल में प्रावधान उपलब्ध कराया गया है। डीसीएस एवं पीव्ही एप से हुए फसल गिरदावरी में विशेष परिस्थितियों में जिन किसानों का रकबा अन्य फसल, शून्य रकबा, कम रकबा  के रूप में प्रदर्शित हो रहा है, उनका राजस्व विभाग द्वारा परीक्षण कर निराकरण किया जा रहा है। साथ ही एग्रीस्टेक से प्राप्त हो रहे डेटा का समिति मॉड्यूल में लगातार सिंकिंग भी कराया जा रहा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रकिया पूर्णतः ऑनलाइन एवं जियोरिफ्रेन्स के साथ फोटो सहित धान का गिरदावरी की प्रणाली है जिसका अनुमोदन सम्बंधित तहसीलदारों द्वारा कर लिया गया है इस हेतु  पटवारियों के हड़ताल से डिजिटल क्रॉप सर्वे का सत्यापन अधूरा होने सम्बंधी तथ्य निराधार है।
जिले के हाथी प्रभावित वन क्षेत्रों में स्थित उपार्जन केन्द्रों में भण्डारित धान एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान, केंदई, कुदमुरा, श्यांग, चिर्रा एवं चचिया सहित हाथी प्रभावित क्षेत्रों के उपार्जन केन्द्रों से धान का मिलों एवं संग्रहण केन्द्रों में प्राथमिकता के आधार पर उठाव की व्यवस्था भी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जित धान की सुरक्षित रखरखाव एवं उठाव की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677