Connect with us

देश

बच्चों का भविष्य सुरक्षित: LIC की इस स्कीम में रोज ₹150 की बचत से बनेगा ₹19 लाख का फंड

Published

on

मुंबई, एजेंसी। बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित और लाभकारी निवेश की तलाश कर रहे माता-पिता अब पोस्ट ऑफिस या एफडी में पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए LIC की “न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान” एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना में रोजाना केवल 150 रुपए की बचत से आप 25 साल में अपने बच्चे के लिए करीब 19 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं, जिसे शिक्षा, शादी या किसी बड़े खर्च के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या है LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान?
यह योजना विशेष रूप से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। इस प्लान में माता-पिता 0 से 12 साल के बच्चों के नाम निवेश शुरू कर सकते हैं। यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें निवेश पर रिटर्न, बोनस और बीमा सुरक्षा दोनों मिलती हैं। खास बात यह है कि मनी बैक सुविधा के जरिए निश्चित उम्र पर निवेश की राशि वापस मिलती रहती है।

कैसे बनेगा 19 लाख का फंड?
रोजाना 150 रुपए की बचत से महीने में लगभग 4,500 रुपए जमा होंगे और सालाना 54,000 रुपए तक पहुंच जाएंगे। लगातार 25 साल तक निवेश करने पर कुल जमा रकम करीब 14 लाख रुपए हो जाती है। LIC द्वारा दिए जाने वाले बोनस और रिटर्न के साथ यह राशि 25 साल में लगभग 19 लाख रुपए तक पहुँच सकती है।

मनी बैक सुविधा और भुगतान समय
इस प्लान की सबसे खास विशेषता इसका मनी बैक सिस्टम है। जब बच्चा 18, 20, 22 और 25 साल का होता है, तब सम एश्योर्ड (बीमा राशि) का हिस्सा वापस मिलने लगता है। 18, 20 और 22 साल की उम्र में 20-20% राशि लौटती है और 25 साल में शेष 40% राशि के साथ बोनस भी मिलता है। इससे बच्चे की हर महत्वपूर्ण जरूरत पर आर्थिक सहायता सुनिश्चित होती है।

प्रीमियम जमा करने की सुविधा
इस योजना में प्रीमियम जमा करने की लचीलापन है। आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं, जिससे आपके बजट के अनुसार निवेश करना आसान हो जाता है।

बीमा सुरक्षा
इस योजना में न्यूनतम 1 लाख रुपए की बीमा राशि मिलती है, जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी अवधि में बीमाधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को न्यूनतम 105% राशि और जमा बोनस मिलते हैं। यह योजना न सिर्फ निवेश के लिहाज से फायदेमंद है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी पूर्ण है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी के ‘AI for All’ विजन को Google का साथ, IIT खड़गपुर को मिलेगी 5 मिलियन डॉलर की सहायता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शनिवार को बताया कि कंपनी IIT खड़गपुर को 5 मिलियन डॉलर की मदद देगी। इससे भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में IIT खड़गपुर के बेहतरीन कामों को गति मिलेगी और एडवांस्ड AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को लागू करने में मदद करेंगे, जिसके तहत भारत में हर व्यक्ति तक AI के फायदे पहुंच सकें। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई ने कहा कि संस्थान भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम कर रहा है और यह साझेदारी उस काम के प्रभाव को और बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से AI के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन मिलेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ पूरे देश के लोगों तक पहुंचें।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान AI रिसर्च और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत भी खुद को एक ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह फंडिंग तीन मुख्य क्षेत्रों में लगाई जाएगी-एडवांस्ड AI रिसर्च, शैक्षिक अवसर और पूरे संस्थान में AI क्षमता का विकास। कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के शोधकर्ता और छात्र ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनका मकसद AI का इस्तेमाल करके भारतीय भाषाओं, मैटेरियल साइंस, कृषि और शैक्षिक तकनीक से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।

यह साझेदारी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और शिक्षकों के लिए AI ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम (curriculum) के विस्तार में मदद करेगी। साथ ही, यह संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को बेहतर बनाकर इसके व्यापक तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। गूगल ने कहा कि यह फंडिंग शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि AI-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाया जा सके और ऐसे समाधान तैयार किए जा सकें जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कंपनी ने कहा, “सभी के लिए काम करने वाला AI बनाने के लिए गहरे सहयोग और मजबूत शैक्षणिक नेतृत्व की जरूरत होती है। इस फंड के जरिए, हमें IIT खड़गपुर को ‘एप्लाइड AI रिसर्च’ और तकनीकी समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। इससे भारत और उसके बाहर के समुदायों को फायदा मिलेगा।” 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। आज, शनिवार 21 नवंबर 2026 को सर्राफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। आज शनिवार को 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से लेकर 4,900 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक की कटौती दर्ज की गई है।

दुनिया भर में कीमती धातुओं के लिए यह पिछले आठ महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस है, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़कर 99% हो गई है, जिससे अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 नवंबर से 21 नवंबर के बीच, 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 12,540 रुपये और 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की भारी गिरावट आई है।
 
सोने का हाल- 
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 9% टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर पड़ा है, जहां सोना 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

चांदी की चमक भी फीकी-
सोने के साथ-साथ चांदी में भी इस सप्ताह 13% से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 42 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है, जबकि MCX पर यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गई है।  पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में कुल 25% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 

भारत में आज (21 नवंबर 2026) सोने के ताजा भाव
शनिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम 100 ग्राम पर 4,900 रुपये घटकर 12,50,800 रुपये पर आ गए हैं, जबकि 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 490 रुपये कम यानी 1,25,080 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 100 ग्राम पर 4,500 रुपये गिरकर 11,46,500 रुपये और 10 ग्राम पर 450 रुपये कम होकर 1,14,650 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर 3,700 रुपये घटकर 9,38,100 रुपये और 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 9,3810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वज़न (ग्राम)    24K सोना                22K सोना                       18K सोना 
1 ग्राम          रू.12,508 (-रू.49)           रू.11,465 (-रू.45)           रू.9,381 (-रू.37)
8 ग्राम          रू.1,00,064 (-रू.392)      रू.91,720 (-रू.360)         रू.75,048 (-रू.296)
10 ग्राम        रू.1,25,080 (-रू.490)      रू.1,14,650 (-रू.450)      रू.93,810 (-रू.370)
100 ग्राम     रू.12,50,800 (-रू.4,900)  रू.11,46,500 (-रू.4,500)  रू.9,38,100 (-रू.3,700)

पिछले 6 दिनों में कब-कितना टूटा 24 कैरेट सोना?
इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 16 से 21 नवंबर के बीच 999 शुद्धता वाले सोने में प्रति 10 ग्राम पर कुल 12,540 रुपये और प्रति 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की कमी आई है:
16 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.8,200 की गिरावट।
17 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.7,600 की कमी।
18 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.27,800 (10 ग्राम पर रू.2,780) की गिरावट।
19 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.25,700 (10 ग्राम पर रू.2,570) की कमी।
20 नवंबर: एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 100 ग्राम पर रू.51,200 (10 ग्राम पर रू.5,120) सस्ता हुआ सोना।
21 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.4,900 (10 ग्राम पर रू.490) की और गिरावट।

Continue Reading

देश

22 नवम्बर : वीरांगना झलकारी बाई की जयंती:झलकारी ने लिखा साहस का विधान

Published

on


झाँसी की धरा ने जन्मा, एक अदभुत वीर कहानी को,
झलकारी बाई नाम मिला, भारत की स्वाभिमानी को।
साहस उनकी ढाल बना था, निडर हृदय, तलवार हाथ,
देशभक्ति का दीप जला, लड़ी दुश्मनों से दिन व रात।

रानी लक्ष्मीबाई की ‘संगिनी’, रणभूमि में बनीं मिसाल,
शत्रु को भ्रमित कर दिखाया, वीरता में अद्भुत कमाल।
नारी सिर्फ कोमलता नहीं, नारी शक्ति, नारी अभिमान,
झलकारी ने अपने कर्मों से, लिखा साहस का विधान।

मिट्टी के प्रति समर्पण, आज भी हमें नव राह दिखाए,
स्वाभिमान एवं त्याग गाथा, हर पीढ़ी के मन में गाए।
उनको जयंती पे नमन वीरांगना, तेरी गाथा अमर रहे,
भारत माता के वीर सपूतों में, तेरा नाम उज्ज्वल रहे।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677