कोरबा
कोरबा में 38 लाख की अवैध शराब नष्ट की गई:जिला प्रशासन-पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई
कोरबा। कोरबा पुलिस ने 24 अक्टूबर को 38 लाख 24 हजार रुपए की 21,372 लीटर अवैध शराब नष्ट की। इस कार्रवाई में 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देसी शराब और 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी, जिसे अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था।
यह नष्टीकरण कलेक्टर की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, यह शराब छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 2192 न्यायालय से निराकृत मामलों से संबंधित थी।
इनमें सर्वाधिक 554 मामले पाली थाना, 261 कटघोरा थाना और 225 हरदीबाजार से जुड़े थे, जबकि बाकी मामले जिले के अन्य थानों के थे। इससे पहले जून और अगस्त 2025 में भी कोरबा पुलिस ने लगभग 11,715.67 लीटर महुआ, देसी और विदेशी शराब नष्ट की थी।
652 विसरा मामलों का निपटान
इसके अलावा 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा मामलों का भी विधिवत निपटान किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से थानों में सालों से संग्रहित अनुपयोगी जब्त मदिरा के व्यवस्थित निपटान में सहायता मिली है। पुलिस की ओर से थानों को स्वच्छ, व्यवस्थित और उत्तरदायी बनाए रखने की दिशा में ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


कोरबा
विश्व किडनी दिवस पर एनकेएच में जागरूकता कार्यक्रम:डायलिसिस मरीजों को दी गई जरूरी सलाह
कोरबा। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में डायलिसिस मरीजों के लिए जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किडनी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, मरीजों को सही मार्गदर्शन देना और लंबे समय से उपचार करा रहे मरीजों का उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि शुगर (मधुमेह) और ब्लड प्रेशर (बीपी) को नियंत्रित नहीं रखने से किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित जांच, सही उपचार और संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर एमडी मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. सी. भास्कर, मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. सुदीप्ति साहा तथा डाइटिशियन रिया दुबे उपस्थित रहीं। सभी विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित डायलिसिस, संतुलित आहार, दवाइयों का समय पर सेवन और संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं डॉक्टरों के सामने रखीं। विशेषज्ञों ने सभी सवालों के जवाब देते हुए सही जीवनशैली अपनाने और इलाज में लापरवाही न करने की सलाह दी।
मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा ने डायलिसिस मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय तक चलने वाले उपचार के कारण तनाव और चिंता की समस्या हो सकती है, इसलिए मरीजों के लिए सकारात्मक सोच, परिवार का सहयोग और नियमित परामर्श जरूरी है।
डाइटिशियन द्वारा किडनी मरीजों के लिए सही खान-पान और परहेज के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कई डायलिसिस मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य मरीजों को भी प्रेरणा मिली।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किडनी रोग से बचाव के लिए नियमित जांच कराएं और शुगर व बीपी को नियंत्रण में रखें।
कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों और उनके परिजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और डॉक्टर की सलाह का पालन करने का संदेश दिया गया।
कोरबा
एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ
निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन
बिलासपुर/कोरबा। 12 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे।
12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह रणनीति, धैर्य, योजना और निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट संगम है। 64 खानों वाले शतरंज पट पर हर निर्णय सोच-समझकर लेना होता है। यही गुण हमें अपने व्यावसायिक जीवन और दैनिक कार्यों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर श्रमसंघ प्रतिनिधियों में एसईसीएल कल्याण मंडल के सम्मानित सदस्य बजरंगी शाही, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण, एसईसीएल मुख्यालय कल्याण मंडल समिति, संयुक्त परामर्श समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, विभिन्न परिषदों एवं संघों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के आरंभ में एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य तथा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जी. श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कोरबा
कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
कोरबा। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।

पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
