Connect with us

कोरबा

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के नये अध्‍यक्ष मुकेश राठौर

Published

on

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के 41 जिला अध्‍यक्षों की सूची जारी की है। पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव के सी वेणगोपाल राव ने कांग्रेस जिला अध्‍यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में 30 जिलों में नये अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वहीं 11 जिलों‍ में वर्तमान जिला अध्‍यक्षों को पुन: मौका दिया है। 

कोरबा ग्रामीण में मनोज चौहान को पुन: मौका दिया गया है । मनोज चौहान को इसी वर्ष 8 माह पहले मार्च माह में  कोरबा ग्रामीण क्षेत्र की जिम्‍मेदारी दी गई थी । कुछ माह के कार्यकाल में मनोज चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के रामपुर, कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा में लगातार सक्रिय रहे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। प्रदेश कांग्रेस एवं एआईसीसी के निर्देशों का जवाबदेही से निर्वहन करते रहे । जिसके फलस्‍वरूप मनोज को कोरबा ग्रामीण हेतु पुन: मौका दिया है । वहीं कोरबा शहर अध्‍यक्ष यादव की जगह मुकेश कुमार राठौर को जिम्‍मेदारी दी गई है। यादव को भी इसी वर्ष 8 माह पहले शहर जिला अध्‍यक्ष बनाया गया था । मनोज चौहान की तरह यादव अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे और कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हरसंभव प्रयास किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नये नियमों के तहत् उम्र अधिक होने के कारण नत्‍थुलाल के स्‍थान पर मुकेश राठौर को जिम्‍मेदारी दी गई है । 

मुकेश राठौर वर्ष 2004 में पहली बार पथर्रीपारा वार्ड क्र 12 से चुनाव  जीत कर पार्षद बने 2009 में भी इसी वार्ड से चुनाव जीतकर दोबार पार्षद बने, 2014 एवं 2019 में महिला सीट आरक्षित होने पर मुकेश राठौर की धर्मपत्नि सुनीता राठौर पार्षद चुनी गई । 2024 – 25 में मुकेश राठौर तीसरी बार चुनाव जीत कर पार्षद बने । 

मुकेश राठौर लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्‍यक्ष पद का दायित्‍व निभाते आ रहे हैं । कांग्रेस संगठन में मुकेश राठौर को निगम में पांच वर्ष नेता प्रतिपक्ष की जिम्‍मेदारी भी दिया था जिसे उन्‍होंने पूरी ईमानदारी व निष्‍ठापूर्वक निर्वहन किया । 

मुकेश राठौर लंबे समय से संगठन में सक्रिय है । मुकेश राठौर को शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व्‍याप्‍त है । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद ज्‍योत्‍सना महंत ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संगठन में नई उर्जा और मजबूत नेतृत्‍व और सबको एक साथ लेकर चलने को कहा है । 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा

Published

on

कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677