Connect with us

खेल

स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी कैंसिल:स्मृति ने लिखा- मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं, अब आगे बढ़ने का वक्त

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीयमहिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी।

संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी।

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। इसी बीच, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं।

प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं- स्मृति

स्मृति ने पोस्ट में लिखा- पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इसलिए मुझे लगा कि इस समय मुझे खुद इस बारे में बात कर देनी चाहिए। मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो गई है।

मैं चाहती हूं कि यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं। कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें, ताकि हम अपनी भावनाओं को संभाल सकें और आगे बढ़ सकें।

पलाश बोले- जो सबसे पवित्र था, उस पर ऐसी बातें होना दुखद

पलाश ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा।

मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। हमारे शब्द कभी-कभी ऐसे घाव दे सकते हैं जिनकी गहराई हम समझ भी नहीं पाते।

मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे पलाश

वहीं पलाश 1 दिसंबर को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में बाकी भक्तों की तरह ही पलाश भी मास्क लगाए दिखे। उन्होंने एकांत वार्तालाप के दौरान ‘राधा-राधा’ नाम जप किया।

सोमवार को स्मृति के साथ शादी टलने के बाद, पलाश मुछाल दूसरी बार खुले तौर पर नजर आए। इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था।

स्मृति के भाई ने बताया था- शादी पोस्टपोन है

हाल ही में पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर हाल ही में दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी पोस्टपोन है।”

2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात

स्मृति और पलाश की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया। करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तिलक-कुशाग्र की सेंचुरी, प्रिंस यादव को 5 विकेट

Published

on

दोहा, एजेंसी। भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए।

जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।

शाहबाज ने नेपाल का आखिरी विकेट लिया

शाहबाज अहमद ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर नंदन यादव को स्टंप आउट कराकर नेपाल की पारी समेट दी। नंदन आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद घूमकर उनके बल्ले को चकमा दे गई। विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने उन्हें स्टंप कर दिया। नंदन 8 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की पूरी टीम 26 रन पर सिमट गई।

प्रिंस यादव ने लगातार 2 गेंद पर विकेट लिए

प्रिंस यादव ने 10वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर प्रतीस जीसी और संदीप लामिछाने को बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर प्रतीस आगे बढ़कर ड्राइव खेलने गए, लेकिन अंदर आती गेंद उनके बैक पैड से लगकर मिडिल स्टंप पर जा लगी। अगली गेंद पर संदीप लामिछाने भी बोल्ड हो गए। इसके साथ ही प्रिंस ने 5 विकेट भी पूरे किए।

हर्षित ने लोकेश बम को कैच आउट कराया

हर्षित राणा ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर लोकेश बम को कैच आउट कराया। फुलर लेंथ की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बम ने आगे बढ़कर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में गई। वहां अभिषेक शर्मा ने कैच पकड़ लिया। बम खाता खोले बिना लौटे।

प्रिंस यादव ने पवन सर्राफ को बोल्ड किया

प्रिंस यादव ने पवन सर्राफ को बोल्ड कर नेपाल को छठा झटका दिया। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रिंस ने धीमी यॉर्कर डाली, जिसे पवन डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देकर ऑफ स्टंप के निचले हिस्से पर जा लगी। पवन ने 19 गेंदों में 6 रन बनाए।

प्रिंस यादव ने तीसरा विकेट लिया।

प्रिंस यादव ने तीसरा विकेट लिया।

हर्षित राणा ने राशिद खान को बोल्ड किया

हर्षित ने राशिद खान को बोल्ड कर नेपाल को पांचवां झटका दिया। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित ने धीमी गेंद डाली, जिसे राशिद समझ नहीं सके और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी।

राशिद ने 14 गेंदों में 6 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का शामिल था। हर्षित ने अब तक 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।

हर्षित ने राशिद को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।

हर्षित ने राशिद को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।

Continue Reading

खेल

धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो

Published

on

चेन्नई, एजेंसी। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में CSK पर बैन के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे।

धोनी ने IPL में 278 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते।

CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 के लिए रिलीज होने वाले खिलाड़ियों के नाम तय हो रहे थे। तभी धोनी ने धीरे से कहा- लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ दीजिए।

श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK नहीं

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है।

2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।

पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले

2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे।

Continue Reading

खेल

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड:सचिन से पीछे रह गए विराट और रोहित, गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती

Published

on

माउंट माउंगानुई, एजेंसी। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली। इसके साथ भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।

इस सीरीज में भारत ने दो और बड़े रिकॉर्ड बनाए। न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला तोड़ा और 7 साल बाद उसे घरेलू सीरीज में हराया। वहीं, गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने पहली बार विदेशी जमीन पर वनडे सीरीज जीती।

न्यूजीलैंड में भारत 17 वनडे जीते

भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 17 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के नाम 15 जीत हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया 31 जीत के साथ सबसे आगे है।

न्यूजीलैंड में 7 साल बाद सीरीज जीता भारत

भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में वनडे सीरीज जीती थी। तब टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2020 में भारत को 3-0 और 2022 में 1-0 से हार मिली।

गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती

गौतम गंभीर को 9 जुलाई 2024 को भारत का हेड कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में भारत ने पहली बार विदेश में वनडे सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड दौरे से पहले गंभीर की कोचिंग में भारत ने तीन विदेशी द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थीं। तीनों में टीम को हार मिली थी।

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान पहला वनडे जीता। पिछले मैच में उनकी वनडे कप्तानी का डेब्यू हुआ था। इस मैच में भारत को उसके वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार मिली थी। टीम इंडिया 244 रन से हार गई थी।

सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके कोहली और रोहित

न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 22 मैचों में 821 रन बनाए हैं।

विराट कोहली 18 मैचों में 682 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वे सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 139 रन दूर रह गए। रोहित शर्मा 19 मैचों में 467 रन ही बना सके।

कोहली के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा 20 वनडे डक

विराट कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ पहले नंबर पर हैं। दोनों के नाम 20-20 डक हैं।

नंबर-11 पर अर्शदीप के 2 छक्के, वेंकटेश प्रसाद और शमी की बराबरी

अर्शदीप सिंह ने भारत की पारी के आखिरी ओवरों में 4 गेंदों पर 14 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वनडे में भारत के नंबर-11 बल्लेबाज के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी की बराबरी की।

भारत के मिडिल ऑर्डर का विदेश में औसत 24.64

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत के नंबर 4 से 7 के बल्लेबाजों का प्रदर्शन घरेलू और विदेशी मैचों में अलग रहा है। घरेलू मैचों में इस क्रम के बल्लेबाजों का औसत 47.75 है, जबकि विदेश में यह घटकर 24.64 रह गया।

कोहली ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का कैच छोड़ा

न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने दूसरी स्लिप में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का कैच छोड़ दिया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर फॉक्सक्रॉफ्ट के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। गेंद कोहली के पास गई, लेकिन वे दोनों हाथों से कैच नहीं पकड़ सके।

कोहली ने सेकेंड स्लिप में कैच छोड़ा।

कोहली ने सेकेंड स्लिप में कैच छोड़ा।

यश ठाकुर की जगह कोहली ने बाउंड्री पर फील्डिंग की

बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे यश ठाकुर की जगह विराट कोहली खुद वहां पहुंच गए। इसके बाद दर्शकों का ध्यान कोहली पर चला गया। वे बाउंड्री पर जिस तरफ भी फील्डिंग करने जाते, स्टैंड में मौजूद दर्शक भी उनके पीछे-पीछे उसी ओर पहुंचने लगते। यह कोहली और रोहित का न्यूजीलैंड में आखिरी मैच हो सकता है।

कोहली के पीछे खड़े भारतीय फैंस।

कोहली के पीछे खड़े भारतीय फैंस।

डेब्यू मैच में यश ठाकुर को पहला वनडे विकेट

यश ठाकुर ने इस मैच से वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्हें अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी। यश ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

यश ठाकुर को अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी।

यश ठाकुर को अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी।

अक्षर ने टिकनर को स्टंप कराया

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने ब्लेयर टिकनर को स्टंप करा दिया। ईशान किशन ने विकेट के पीछे तेजी से बेल्स हटाईं। न्यूजीलैंड 187 रन पर ऑलआउट हो गया और भारत ने 22 रन से मैच जीत लिया।

अक्षर विकेट लेने के बड़ा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

अक्षर विकेट लेने के बड़ा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677