Connect with us

कोरबा

नशे में 200-फीट ऊंचे टावर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

Published

on

कहा- पत्नी को बुलाओ, वरना कूद जाऊंगा, घंटेभर चिल्लाता रहा, मुश्किल से उतार पाई पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में धुत पति 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर से जोर-जोर से चिल्लाने लगा- मेरी पत्नी को बुलाओ, नहीं तो मैं कूद जाऊंगा। युवक की इस हरकत से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और पत्नी पति को नीचे उतरने के लिए समझाती रही। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के रावणभांटा गांव की है।

पति के हाई वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें…

पत्नी के डांटने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक।

पत्नी के डांटने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक।

मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक कभी पत्नी को बुलाने तो कभी कूदने की धमकी देता रहा।

मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक कभी पत्नी को बुलाने तो कभी कूदने की धमकी देता रहा।

युवक की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवक की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, युवक का नाम करण चौहान (26) है। वह रावांभाटा गांव का रहने वाला है। रविवार दोपहर करण शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे को लेकर उसकी पत्नी से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि वह गुस्से में घर से निकलकर गांव में लगे 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत रजगामार थाने को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण खुंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की।

पुलिस और पत्नी के समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा

पुलिस और पत्नी के समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा

टावर से जोर-जोर से चिल्लाता रहा पति

वहीं पति के टावर पर चढ़ने की जानकारी पत्नी को मिली। वह भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पत्नी ने करण को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन करण सुनने को तैयार नहीं था। वह टावर पर इधर-उधर टहलता रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा।

इस दौरान युवक कूदने की भी धमकी देता रहा। युवक का यह पूरा ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। युवक की धमकियों से वहां मौजूद लोग काफी डर गए थे। पुलिस ने भी सब्र से काम लिया। युवक को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

युवक को समझाइश के बाद छोड़ा गया

राजगामार चौकी इंचार्ज लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक नशे में था। पत्नी के डांटने पर गुस्से में टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनानी पंचतत्व में विलीन

Published

on

अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, दी विनम्र श्रद्धांजलि
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पाली में कपड़ा व्यवसाय, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी नानकराम भावनानी का कल 03 अप्रैल को निधन हो गया था और आज 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 1.00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्वर्गीय श्री भावनानी का भौतिक शरीर अब पंचतत्व में विलीन हो चुका है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निजनिवास से दोपहर 12.30 बजे निकली और स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम विदाई के बाद मुक्तिधाम परिसर में शोकसभा आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित जनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके सद्व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के लिए उनके किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण उपस्थितजनों ने दिया।
भरापूरा परिवार छोड़कर अनंतयात्रा पर निकले नानकराम भावनानी
इस संसार में जो आया है, उसका जाना भी तय है, लेकिन कुछ लोग अपने कर्म से समाज को वह सबकुछ दे जाते हैं, जिनसे समाज उन्हें वर्षों तक भूलते नहीं। नानकराम भावनानी मानवता के वे पुजारी थे, जो भाजपा में रहते हुए सभी समुदाय, धर्म, दल से ऊपर उठकर सिर्फ मानव धर्म को सर्वोपरी मानते थे। उनके निधन से सिर्फ भाजपा परिवार को ही आघात नहीं लगा, बल्कि कोरबा, पाली सहित क्षेत्र के सम्पूर्ण समाज को उनका चले जाना खल रहा है। वे पाली क्षेत्र के लिए एक मार्गदर्शक थे और सभी दल के लोग उनसे किसी भी समस्या का समाधान के लिए मार्गदर्शन मांगते थे।
स्वर्गीय श्री नानकराम भावनानी गोविंदराम भावनानी, संतोष भावनानी एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के पिता हैं। वे भरापूरा परिवार छोड़कर इहलोक से देवलोक गमन कर गए।
सभी ने इस पुण्यात्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की-हे ईश्वर! इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देना और शोकमग्न परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करना।
सादगी और सहजता की मिसाल थे नानकराम जी-प्रशांत मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नानकराम भावनानी के स्वर्गारोहण होने पर कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने शब्दों से नानकराम भावनानी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा-प्रत्येक व्यक्ति के प्रति प्रेम और सम्मान का व्यवहार उनकी आदत में शुमार था। बड़े हो या छोटे सभी से मित्रवत व्यवहार करना और सभी के लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना रखना ही उन्हें अन्य राजनीतिज्ञों से अलग रखता है । आज के प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे को निपटाने वाली राजनीति के समय में आपके विचार और मार्गदर्शन आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेंगे । नानकराम जी ने अपनी पार्टी के जिले के सर्वोच्च पद पर उस समय जिम्मेदारी संभाली, जब वह काफी चुनौतीपूर्ण थी और उसे बखूबी निभाया । दलगत राजनीति से परे रहकर भी उन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच का समर्थन किया । मुझे भी उनके करीब रहकर काफी कुछ सीखने का अवसर मिला और अक्सर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय या सलाह दिया करते थे । उनके चले जाने से एक रिक्तता महसूस होगी और सकारात्मक राजनीति के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा । ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे । शत शत नमन ।

Continue Reading

कोरबा

सब इंस्पेक्टर बन लौटी रागिनी, किया गया स्वागत

Published

on

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के परसाभाठा वार्ड निवासी रागिनी दिनकर सब इंस्पेक्टर बनने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर गुरुवार को घर लौटी। हर्ष के माहौल के बीच पार्षद बद्री किरण समेत वार्डवासियों ने पहुंचकर गाजे-बाजे के बीच माला पहनाकर और बुके देकर रागिनी का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड पार्षद बद्री किरण ने रागिनी की प्रशंसा करते हुए कहा की एक गरीब परिवार और मजदूर रामचरण दिनकर की बेटी होते हुए विपरीत परिस्थिति में अपने लगन व मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनकर परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया, साथ ही वह गरीब बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Continue Reading

कोरबा

त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से बाइक टकराई, युवक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, कोरबा में हादसे के बाद भागे जवान

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम एक बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए।

घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा (24) और मोनू यादव बाइक (CG 12 BU 6303) पर थे। कुसमुंडा बाइपास मार्ग पर गंगानगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे त्रिपुरा राइफल्स के 407 वाहन (CG 12 BK 7876) से टकरा गई।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले।

घायल का कोरबा में इलाज जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग निकले, जबकि घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस बोली- 407 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति तेज थी और वह अनियंत्रित होकर 407 वाहन से टकरा गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि इस मामले में धारा 106(2) BNS के तहत मर्ग क्रमांक 29/26, धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी 407 वाहन ने अंकित की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी जान चली गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677