छत्तीसगढ़
लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री का नाम नहीं
बिलासपुर में 50 करोड़ की योजना का भूमिपूजन टला,कांग्रेस बोली-BJP में बिछ चुकी है गुटबाजी की बारूद
बिलासपुर,एजेंसी।बिलासपुर नगर निगम के सकरी में 50 करोड़ के विकास कार्य और भूमिपूजन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ ही शहर विधायक अमर अग्रवाल का नाम नहीं था। सोमवार दोपहर आयोजित यह कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया गया। इसके चलते आयोजन स्थल पर सारी तैयारियां धरी-की धरी रह गई।
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी की बारूद बिछ चुकी है। बस माचिस की जरूरत है, जिस दिन माचिस जलेगी, उस दिन विस्फोट होगा।
दरअसल, नगर निगम के जोन क्रमांक एक सकरी के बचन बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 45 करोड़ 47 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित था।
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि होने वाले थे। जबकि, विधायक धर्मजीत सिंह को अध्यक्षता करनी थी। इसके साथ ही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मेयर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, बंधु मौर्य और जोन अध्यक्ष दिलीप कोरी की मौजूदगी भी तय थी।

केंद्रीय राज्यमंत्री और नगर विधायक का नाम नहीं
शासन-प्रशासन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ ही शहर विधायक अमर अग्रवाल का नाम नहीं था। आमंत्रण पत्र में भी उनका कोई उल्लेख नहीं था। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी अपनी ही पार्टी के नेताओं का नाम नहीं होने से तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे।
मीडिया में विज्ञापन के साथ ही आयोजन स्थल पर टेंट-माइक, कुर्सी और मंच बनाने सहित सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। लेकिन, अचानक जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित, कुछ नए कार्य जोड़कर करेंगे आयोजन
जिला प्रशासन की तरफ से लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना दी गई, जिसमें बताया गया कि आज सकरी में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुछ नए कामों की भी स्वीकृति मिली है, जो उक्त कार्यक्रम में नहीं जुड़ पाया था।
इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि स्वीकृत हुए नए कार्यों को भी जोड़कर एक साथ बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए शीघ्र ही दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।
MLA अटल श्रीवास्तव ने कहा- भाजपा में बिछ चुकी है गुटबाजी की बारूद
सकरी में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम अचानक स्थगित होने पर कांग्रेस नेता और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि शासन का काम था, बहुत सारे विकास काम थे, शासकीय काम में विपक्ष के विधायकों को नहीं बुलाया जाता है। लेकिन, सत्ता पक्ष के वरिष्ठ और अनुभवी लोग हैं, जिन्होंने बिलासपुर को संवारा हैं, उनकी भी उपेक्षा की गई, सांसद और केंद्रीय मंत्री को नहीं बुलाया, यह समझ से परे है, प्रोटोकॉल में त्रुटि है, उसमें सुधार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उद्घाटन-भूमिपूजन में देरी हो रही है कब काम होगा और कब पूरा होगा, जनता को फायदा कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर गुटबाजी की बारूद बिछ चुकी है, बस माचिस की जरूरत है, जिस दिन माचिस मिलेगी उस दिन विस्फोट होगा।
कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।
कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कोरबा
अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान
बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।
बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

कोरबा
झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब
कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।
समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
